Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री
Saurjesh Kumar
7 मार्च 2024

महिंद्रा ने फरवरी 2024 में कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में दर्ज की 10.65% वृद्धि

By Saurjesh Kumar News Date 07 Mar 2024

महिंद्रा ने फरवरी 2024 में कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में दर्ज की 10.65% वृद्धि

महिंद्रा ने कमर्शियल वाहन और थ्री व्हीलर सेगमेंट में दर्ज की 10.65% की सेल्स ग्रोथ

महिंद्रा सीवी सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024 जारी हो चुका है। बता दें कि फरवरी 2024 में,  महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की टॉप कमर्शियल वाहन निर्माता बनकर उभरी है। कंपनी ने अपनी घरेलू सीवी बिक्री में 10.65% वृद्धि दर्ज किया है।  फरवरी 2023 में महिंद्रा ने कुल 26,193 इकाई कमर्शियल वाहन बिक्री की। वहीं अब फरवरी 2024 में कंपनी के सीवी बिक्री का यह आंकड़ा 28,983 इकाई हो गया। फरवरी 2024 के लिए महिंद्रा की कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट में विभिन्न कैटेगरी के वाहनों के बिक्री डेटा को भी शामिल किया गया है। बता दें कि एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी श्रेणी में महिंद्रा कमर्शियल ट्रक की बिक्री ने उल्लेखनीय 167% की वृद्धि दर्ज की है। यह वृद्धि सभी श्रेणी में उच्चतम है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा फरवरी 2024 में विभिन्न श्रेणी के वाहनों की बिक्री का रिपोर्ट प्रदान कर रहे हैं।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की सेल्स - फरवरी 2024

श्रेणी

फरवरी
FY2024 FY2023 % ग्रोथ
एलसीवी<2टी 4146 2515 65%
एलसीवी 2 टी-3.5 टी 15,779 17241 -8%
एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी 2,900 1087 167%
3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित) 6,158 5350 15%
कुल 28,983 26,193 10.65%

एलसीवी<2टी

इस श्रेणी में फरवरी 2024 में महिंद्रा ने 4,146 यूनिट वाहनों की बिक्री की, जबकि फरवरी 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 2,515 यूनिट रहा था। कंपनी ने सेल्स में 65% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है।

एलसीवी 2 टी-3.5 टी

महिंद्रा ने फरवरी 2024 महीने में इस श्रेणी के 15,779 यूनिट वाहनों की बिक्री की।  जबकि पिछले साल फरवरी महीने में LCV 2 T–3.5 T श्रेणी की कुल 17241 इकाइयां बेची गई थी।  पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने 8% की गिरावट दर्ज की है।

एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी

एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी सेगमेंट में फरवरी में उच्चतम ग्रोथ दर्ज किया गया। महिंद्रा ने इस सेगमेंट के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में कुल 167% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। इस सेगमेंट में कंपनी ने फरवरी 2024 में 2,900 सीवी बेचे, जबकि फरवरी 2023 में मात्र 1,087 यूनिट बेचे थे।

3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित)

थ्री व्हीलर और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स कैटेगरी की संयुक्त बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। उन्होंने फरवरी 2024 में 3-पहिया और इलेक्ट्रिक 3-पहिया वाहनों की कुल 6,158 इकाइयां बेची गई है, जबकि फरवरी 2023 में सिर्फ 5,350 इकाइयां बेची गई थी। कंपनी ने इस श्रेणी में 15% की वृद्धि दर्ज की।

महिंद्रा निर्यात सीवी सेल्स के आंकड़े फरवरी 2024 देखें

महिंद्रा कमर्शियल वाहन की निर्यात बिक्री का आंकड़ा - फरवरी 2024

श्रेणी

फरवरी
FY2024 FY2023 % ग्रोथ
निर्यात 1536 2250 -32%

महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत के अलावा वैश्विक स्तर पर भी कमर्शियल वाहनों का निर्यात करता है। महिंद्रा 100 से भी ज्यादा देशों में अपनी विशिष्ट उपस्थिति रखता है। फरवरी 2024 में महिंद्रा के एक्सपोर्ट कमर्शियल व्हीकल (CV) की बिक्री 1,539 यूनिट है, जबकि फरवरी 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 2,250 यूनिट था। यह आंकड़ा 32% की बड़ी गिरावट को दर्शाता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks