Detect your location
Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur

महिंद्रा सारथी अभियान : महिंद्रा ग्रुप देगा ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को स्कॉलरशिप

News Date 19 Sep 2023

महिंद्रा सारथी अभियान : महिंद्रा ग्रुप देगा ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को स्कॉलरशिप

महिंद्रा सारथी अभियान : फरवरी- मार्च 2024 में मिलेंगी 10 हजार रुपए की स्कॉलरशिप

जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकारें बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए निशुल्क शिक्षा के साथ कई तरह की योजनाएं संचालित करती हैं, ठीक उसी तर्ज पर देश की प्रमुख सीवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की ओर से ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को उनकी बेहतर उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति अभियान चलाया जाएगा। महिंद्रा समूह की ही इकाई महिंद्रा ट्रक एंड बस डिवीजन ने ड्राइवर दिवस के उपलक्ष्य में यह घोषणा करते हुए कहा कि देश के चुनिंदा शहरों में महिंद्रा सारथी अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोहों में चयनित ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को हाई एज्युकेशन के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। लड़कियों के शिक्षा के अधिकार का समर्थन करते हुए महिंद्रा समूह यह अभियान चलाएगा। आगामी फरवरी-मार्च 2024 में महिंद्रा सारथी अभियान चलाया जाएगा। यह छात्रवृत्ति पाने के लिए निश्चित समयावधि के अंदर आवेदन करना जरूरी होगा। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको महिंद्रा समूह की सारथी अभियान छात्रवृत्ति योजना के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे ट्रक ड्राइवर भाई अवश्य पढें ताकि वे अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए इस छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि का लाभ ले सकें।

स्कॉलरशिप में मिलेगी 10,000 रुपये राशि

महिंद्रा ट्रक एंड बस डिवीजन की महिंद्रा सारथी योजना में ट्रक ड्राइवरों की  बेटियों को 10वीं और उससे उच्च शिक्षा के लिए प्रति आवेदनकर्ता छात्रा को 10,000 रुपये की छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएगी। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार यह अभियान ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए ही चलाया जा रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए इस पहल को आगे बढ़ाने वाला देश का पहला कमर्शियल वाहन निर्माता है। छात्रवृत्ति की राशि चयनित छात्राओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। वहीं फरवरी से मार्च 2024 तक अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाले सम्मान समारोह के दौरान चयनित छात्राओं को छात्रवृत्ति की 10,000 रुपये की राशि के अलावा एक सम्मान प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

कंपनी का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना

महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के महिंद्रा ट्रक एंड बस डिजीवन की ओर से संचालित महिंद्रा सारथी अभियान के तहत ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति वितरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस संबंध में योजना की घोषणा करते समय महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड कंपनी के कमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस हैड जलज गुप्ता ने कहा कि महिंद्रा सारथी अभियान वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया। इससे ड्राइवरों के परिवारों की भी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और वे बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित होंगे। वहीं कार्यक्रम के जरिए ट्रक ड्राइवरों की बेटियों के सपनों को साकार करने का कंपनी का एक प्रयास है। इस अभियान को लाखों लोगों ने इंटरनेट पर साझा किया है और ड्राइवरों एवं अन्य यूजर्स की शानदार प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। महिंद्रा सारथी अभियान से ट्रक ड्राइवरों की बेटियों के सपने पूरे होंगे।

इस बार 1100 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी

महिंद्रा सारथी अभियान के अंतर्गत इस बार महिंद्रा समूह की ओर से ट्रक ड्राइवरों की 1100 बेटियों को छात्रवृत्तियों के लिए चयनित किया जाएगा। इसके लिए फरवरी-मार्च 2024 में देश के चुनिंद्रा शहरों में सम्मान समारोह आयोजित होंगे। यह समारोह महिंद्रा ट्रक एंड बस लीडरशिप इंडिया की ओर से आयोजित होंगे। इन समारोहों में ही छात्रवृत्ति की पात्र चयनित ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को सम्मान पत्र और छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

अब तक 8928 छात्रवृत्तियां प्रदान की

महिंद्रा सारथी अभियान कंपनी की ओर से वर्ष 2014 में शुरू किया गया था। यह हर साल ड्राइवर दिवस पर आयोजित होता है। कंपनी रिपोर्ट के अनुसार अब तक 8928 ड्राइवरों की बेटियों को यह सम्मान मिल चुका है। छात्रवृत्ति का लाभ मिलने से इन छात्राओं ने अपनी उच्च शिक्षा जारी रखी और बेहतर कैरियर के सपने पूरे करने में जुट गईं। योजना पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से संचालित होती है। सचमुच महिंद्रा सारथी अभियान ट्रक ड्राइवरों के जीवन के लिए किसी मील के पत्थर के समान है जो आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

महिंद्रा की और भी हैं आकर्षक स्कॉलरशिप स्कीम्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह देश की प्रतिष्ठित कमर्शियल व्हीकल निर्माता समूह है। यह ट्रक ड्राइवरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित करता है। इनमें  सबसे ज्यादा बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए कोटक कन्या स्कॉलरशिप, महिंद्रा सक्षम स्कॉलरशिप 2023 आदि योजनाएं संचालित हो रही हैं। इनके अलावा उच्च शिक्षा के लिए विदेश में पढ़ाई करने के लिए भी कंपनी निर्धन परिवारों के लड़के और लड़कियों को चयन के अवसर उपलब्ध कराती है। यह योजना केसी महिंद्रा एज्युकेशन ट्रस्ट द्वारा पिछले कई वर्षों से संचालित की जा रही है। अब तक कई सौ छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक