महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप ने एशिया एंड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में किया प्रवेश
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की शीर्ष निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने देश भर में एक ही दिन में अपने शक्तिशाली पिकअप, ऑल- न्यू बोलेरो मैक्स पिक-अप की सबसे अधिक डिलीवरी करके एक का नया रिकॉर्ड बनाया है, जिससे एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में कंपनी का यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। आपको बता दें, पिकअप सेगमेंट में महिंद्रा बोलेरो सीरीज को खास पंसद किया जाता है। भारत के बड़े शहरों से लेकर कस्बों और गावों तक में सबसे अधिक बोलेरो पिकअप का ही इस्तेमाल किया जाता है। बोलेरो पिकअप दूध की कैन, पानी की कैन, कृषि, फल, सब्जियां और लॉजिस्टिक्स समेत कई चीजों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए सबसे अधिक उपयोग में लिए जाने वाहन है।
एक दिन में 3,152 महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप कस्टमर को सौंपे
31 मई 2023 को, पूरे भारत देश में महिंद्रा डीलरों ने ग्राहकों को कुल 3,152 वाहन डिलीवर किए, जिससे कंपनी की ऑटोमोटिव यात्रा में यह डिलीवरी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है। रिकॉर्ड तोड़ने वाली उपलब्धि 'इंडस्ट्री और बिजनेस' श्रेणी में आती है।
अप्रैल में बोलेरो मैक्स पिक-अप की नई रेंज हुई थी लॉन्च
आपको बता दें, 25 अप्रैल 2023 को कंपनी ने बिल्कुल नई बोलेरो महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी और महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप एचडी रेंज लॉन्च किया था। यह एडवांस कनेक्टेड टेक्नोलॉजी - iMAXX टेलीमैटिक्स सॉल्यूशन के साथ आता है जो प्रभावी वाहन प्रबंधन को सक्षम बनाता है और बिजनेस प्रॉफिट को अधिक करता है।
जानें, क्या कुछ खास है महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप में
नए महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप में आपको m2Di, 4 Cylinder, 2523 cm3 BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 65 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 195 NM है, जो इसे चुनौतीपूर्ण और मुश्किल रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त बनाती है। महिंद्रा के इस बोलेरो पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1300 किलोग्राम है और यह पिकअप 2825 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। कंपनी के इस पिकअप में आपको 17.2 kmpl का शानदार माइलेज मिल जाता है और इसमें 45 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। बोलेरो मैक्स पिकअप को 4800 MM लंबाई, 1755 MM चौड़ाई और 1873 MM ऊंचाई के साथ 3150 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस पिकअप का ग्राउंड क्लीयरेंस 185 MM रखा गया है और इसका मिनिमम टर्निंग रेडियस 5500 MM है। इस महिंद्रा पिकअप में Manual/Power स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इस व्हीकल में Synchromesh ट्रांसमिशन और Single plate dry क्लच दिया गया है। कंपनी के इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स आते हैं। महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप को Rigid leaf spring फ्रंट सस्पेंशन और Overslung, Rigid leaf spring रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। इस बोलेरो पिकअप में अच्छे खासे स्पेस के साथ Day केबिन आता है, जिसमें ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है। कंपनी के इस पिकअप में 195/80 R15 LT फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 7.68 लाख से 7.87 लाख रुपये रखा है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT