महिंद्रा एंड महिंद्रा ने थ्री व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में दर्ज की 49% की ग्रोथ
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी जुलाई माह की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने अपनी इस सेल्स रिपोर्ट में घरेलू और निर्यात बिक्री के आकड़े सावर्जनिक किए हैं। जुलाई 2023 में महिंद्रा की लगभग सभी सेगमेंट में काफी अच्छी परफॉर्मेंस रही है। कंपनी ने कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 8.23% की वृद्धि दर्ज की है। आकड़ों के अनुसार, कंपनी ने जुलाई में 27,379 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 25,297 यूनिट्स की ही घरेलू बिक्री की गई थी। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आइये जानें, जुलाई 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा को किस सेगमेंट की बिक्री में वृद्धि मिली और किसमें करना पड़ा है गिरावट का सामना।
जुलाई 2023 में महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट : घरेलू बिक्री के आकड़े
Category | July | ||
F24 | F23 | % Change | |
LCV<2T | 3,400 | 3,693 | -8% |
LCV 2T - 3.5T | 16,503 | 16,445 | 0% |
LCV > 3.5T + MHCV | 995 | 808 | 23% |
3 Wheelers (including electric 3Ws) |
6,481 | 4,351 | 49% |
Total | 27,379 | 25,297 | 8.23% |
LCV<2T सेगमेंट
जुलाई माह में हुई बिक्री के आकड़ों के अनुसार, महिंद्रा ने LCV सेगमेंट में 2 टन से कम जीवीडब्ल्यू वाले कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 8% की कमी का सामना किया है। कंपनी ने जुलाई 2023 में अपने इस सेगमेंट के 3,400 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 3,693 यूनिट्स को भारत में सेल किया गया था।
LCV 2T से 3.5T सेगमेंट
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने LCV सेगमेंट के 2 टन से 3.5 टन वाले कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 0% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने जुलाई 2023 में इस सेगमेंट के 16,503 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि जुलाई 2022 में 16,445 यूनिट्स की बेची गई थी।
LCV > 3.5T + MHCV सेगमेंट
सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने LCV सेगमेंट के 3.5 टन से ज्यादा और MHCV सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 23% की बढ़त हासिल की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जुलाई 2023 में इस सेगमेंट के 995 कमर्शियल वाहनों को भारतीय मार्केट में बेचा है, जबकि जुलाई 2022 में 808 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की गई थी।
थ्री व्हीलर सेगमेंट
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जुलाई 2023 में थ्री व्हीलर सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 49% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने जुलाई 2022 में इस सेगमेंट के 6,481 थ्री व्हीलर्स को ही भारतीय मार्केट में बेचा था, जबकि महिंद्रा ने इस साल जुलाई में थ्री व्हीलर की 4,351 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की है। बता दें, इनमें महिंद्रा के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बिक्री भी शामिल है।
जुलाई 2023 में महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट : निर्यात बिक्री के आकड़े
Category | June | ||
F24 | F23 | % Change | |
Exports | 2,540 | 2,798 | -9.00% |
निर्यात बिक्री
महिंद्रा द्वारा जारी की गई जुलाई माह की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री में 9% की गिरावट का सामना किया है। महिंद्रा ने जुलाई 2023 में अपने 2,540 कमर्शियल वाहनों को भारत के बाहर बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 2,798 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की गई थी।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT