Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
यूलर मोटर्स को मिला हीरो का साथ, ₹638 करोड़ की फंडिंग से कंपनी को दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत 15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी एसी केबिन अनिवार्य होने से ट्रक होंगे महंगे, 8 जून से पहले खरीदारी करके बड़ी बचत करें ग्रीनसेल मोबिलिटी को पीएम ई-बस सेवा योजना में 1,200+ इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला
Montra Electric Eviator
1 नवंबर 2023

अक्टूबर 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बेचे 35,117 कमर्शियल वाहन, दर्ज की 35% वृद्धि

By News Date 01 Nov 2023

अक्टूबर 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बेचे 35,117 कमर्शियल वाहन, दर्ज की 35% वृद्धि

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने थ्री व्हीलर की घरेलू बिक्री में हासिल की 85% की ग्रोथ 

इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की शीर्ष निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अक्टूबर 2023 में हुई सेल्स की रिपोर्ट जारी कर दी है। जिसमें कंपनी ने घरेलू और निर्यात बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, महिंद्रा ने अक्टूबर माह में लगभग सभी कैटेगरी के वाहनों की बिक्री में बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 में अपने कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 35% की ग्रोथ हासिल की है। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा ने अक्टूबर में 35,117 कमर्शियल वाहनों को भारतीय मार्केट में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 26,061 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की गई थी। आइये, ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें महिंद्रा एंड महिंद्रा को अक्टूबर 2023 में किस कैटेगरी के व्हीकल्स की सेल्स में मिली ग्रोथ और किसमें मिली है गिरावट।

अक्टूबर 2023 महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट : घरेलू बिक्री के आंकड़े

कैटेगरी वित्तवर्ष 24 वित्तवर्ष 23 % परिवर्तन
एलसीवी<2टी 4,335 4,562 -5%
एलसीवी 2टी - 3.5टी 20,349 15,728 29%
एलसीवी > 3.5टी + एमएचसीवी 1,031 690 49%
थ्री व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर सहित) 9,402 5,081 85%
कुल घरेलू बिक्री 35,117 26,061 35.00%

LCV<2T सेगमेंट

महिंद्रा द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने अक्टूबर 2023 में लाइट कमर्शियल व्हीकल में 2 टन से कम जीवीडब्ल्यू वाले व्हीकल्स की घरेलू बिक्री में 5% की गिरावट का सामना किया है। महिंद्रा ने अक्टूबर माह में इस सेगमेंट के 4,335 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि अक्टूबर 2022 में 4,562 यूनिट्स की बिक्री की गई है। 

LCV 2T से 3.5T सेगमेंट

जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक, महिंद्रा ने एलसीवी सेगमेंट के 2 टन से 3.5 टन वाले कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 29% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अपने इस सेगमेंट के कमर्शियल वाहनों की अक्टूबर 2023 में 20,349 यूनिट्स को भारत में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 15,728 वाहनों को महिंद्रा ने बेचा था।

LCV > 3.5T + MHCV सेगमेंट

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अक्टूबर 2023 में LCV  के 3.5 टन से ज्यादा और MHCV सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 49% वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अक्टूबर माह में इस सेगमेंट के 1,031 कमर्शियल वाहन भारत में बेचे है, जबकि अक्टूबर 2022 में 690 यूनिट्स की ही घरेलू बिक्री की गई थी।

3-व्हीलर सेगमेंट

कंपनी की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने थ्री व्हीलर सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 85% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस अक्टूबर 3 व्हीलर सेगमेंट के 9,402 यूनिट्स को भारत में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,081 थ्री व्हीलर्स की ही घरेलू बिक्री की थी। बता दें, इनमें महिंद्रा के अक्टूबर 2023 में हुई इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बिक्री भी शामिल है।

अक्टूबर 2023 महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट : निर्यात बिक्री के आंकड़े

कैटेगरी वित्तवर्ष 24 वित्तवर्ष 23 % परिवर्तन
निर्यात 1,854 2,755 -33.00%

निर्यात बिक्री

महिंद्रा एंड महिंद्रा की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री में 33% की भारी गिरावट का सामना किया है। महिंद्रा ने अक्टूबर 2023 में 1,854 कमर्शियल वाहनों को विदेशों में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 2,755 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की गई थी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top