जानें, महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ और अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की संपूर्ण तुलना
भारत के छोटे व बड़े शहरों में माल ढुलाई के लिए सबसे अधिक मिनी ट्रकों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इनका कॉम्पैक्ट साइज इन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों में डिलीवरी करने के लिए पर्याप्त उपयोगी बनाता है। मिनी ट्रक लोडिंग अनलोडिंग को आसान बना देते हैं और कई प्रकार की चीजों की डिलीवरी कर सकते हैं। यदि आप भी अपने बिजनेस की शुरूआत करना चाहते हैं या फिर अपने फ्लीट में किसी मिनी ट्रक को शामिल करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कमर्शियल व्हीकल मार्केट के दो सबसे पॉपुलर महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ और अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की जानकारी लेकर आए हैं। दोनों ही मिनी ट्रक आपको शानदार परफॉर्मेंस और अधिक माइलेज में देखने को मिल जाते हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आइये जानें, महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ और अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी की तुलना से कौनसा है अधिक प्रॉफिटेबल मिनी ट्रक।
परफॉर्मेंस में कौनसा मिनी ट्रक है आगे?
यदि हम इनकी परफॉर्मेंस की तुलना करें, तो महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक में आपको 2 सिलेंडर वाला Positive Ignition CNG Engine BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 27 हॉर्स पावर और 60 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। जबकि अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक 1.5L 3-Cylinder CNG BS6 इंजन के साथ आता है, जो 45 हॉर्स पावर और 105 NM की हाई टॉर्क जनरेट करता है। महिंद्रा का यह मिनी ट्रक 70 KMPH की अधिकतम स्पीड के साथ आता है। वहीं अशोक लेलैंड के इस मिनी ट्रक की हाई स्पीड 80 KMPH रखी गई है। महिंद्रा मिनी ट्रक 145 R12, 8PR फ्रंट और रियर टायर में आता है। वहीं इस अशोक लेलैंड मिनी ट्रक में 185 R14 LT 8 Radial फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।
माइलेज और पेलोड कैपेसिटी में तुलना
महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में आपको 23.35 km/kg का माइलेज देखने को मिल जाता है। जबकि अशोक लेलैंड मिनी ट्रक सिंगल रिफ्यूलिंग में 320 किलोमीटर की दमदार रेंज देता है। महिंद्रा सुप्रो सीरीज वाले इस मिनी ट्रक में 75 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक आता है। जबकि इस दोस्त मिनी ट्रक में 120 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक 750 किलोग्राम पेलोड क्षमता के साथ 1850 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। जबकि अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 1208 किलोग्राम है इसका जीवीडब्ल्यू 2545 किलोग्राम है। इन दोनों ही मिनी ट्रकों का उपयोग मार्केट लोड, लॉजिस्टिक्स, फल, सब्जियां, कृषि, पानी की बोतले और दूध की कैन समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए किया जा सकता है।
डायमेंशन और बॉडी लुक में कंपेयर
यदि हम इनके बॉडी लुक की बात करें, तो देखने में दोनों ही मिनी ट्रक आपको एक जैसे लगते हैं। इनके फ्रंट में आपको एक बड़ी विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। इनमें ड्यूल हेडलैम्पस के साथ इंडिकेटर आते हैं। कंपनियों ने अपने इन मिनी ट्रकों को ग्राहकों की सुविधा और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार निर्मित किया है। महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक को 3927 MM लंबाई, 1540 MM चौड़ाई और 1900 MM ऊंचाई के साथ 1950 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक को 4485 MM लंबाई, 1670 MM चौड़ाई और 1845 MM ऊंचाई के साथ 2350 MM व्हीलबेस में पेश किया गया है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 158 MM रखा गया है। जबकि अशोक लेलैंड का यह मिनी ट्रक 177 MM के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है।
फीचर्स में कौनसा मिनी ट्रक है बेस्ट?
यदि हम इनके फीचर्स की तुलना करें, तो दोनों ही मिनी ट्रक आपको Manual स्टीयरिंग में देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक में आपको 4 Forward and 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। जबकि अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स के साथ आता है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Vacuum Assisted Hydraulic with Auto Adjuster ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। जबकि अशोक लेलैंड का यह मिनी ट्रक पार्किंग ब्रेक के साथ Disc ब्रेक्स में आता है। महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक को 8 Leaf Spring फ्रंट सस्पेंशन और 7 Leaf Spring रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक को Parabolic Leaf Spring, 2 Nos फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic Leaf Spring, 2 Main + 1 Helper रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।
जानें, कौनसा है सबसे सस्ता मिनी ट्रक?
भारत में Mahindra & Mahindra ने अपने महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 6.32 लाख से 6.52 लाख रुपये रखा है। जबकि Ashok Leyland ने अपने अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये रखी है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक मिनी ट्रक को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते हैं। यहां आप इन मिनी ट्रकों को कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं।
वेरिएंट और प्राइस की तुलना
अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक में 2 वेरिएंट्स देखने को मिल जाती है।
वेरिएंट उपलब्ध हैं |
एक्स-शोरूम कीमत |
अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी एलई |
₹ 7.79 - 8.14 लाख |
अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी एलएस |
₹ 7.79 - 8.54 लाख |
महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक में आपको को कोई भी वेरिएंट्स देखने को नहीं मिलता है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT