Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
10 Jun 2023
Automobile

महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ लांच, 6.32 लाख रुपए में डुअल फ्यूल टेक्नोलॉजी

By News Date 10 Jun 2023

महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ लांच, 6.32 लाख रुपए में डुअल फ्यूल टेक्नोलॉजी

750 KG पेलोड कैपेसिटी वाले महिंद्रा के इस नए कमर्शियल वाहन की जानें स्पेसिफिकेशन्स

भारत के कमर्शियल व्हीकल निर्माताओं में महिंद्रा एंड महिंद्रा का प्रमुख स्थान है। यह ब्रांड इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ बेस्ट वाणिज्यिक वाहनों को पेश करता है।  एससीवी सेगमेंट के वाहनों के बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा की लीडरशिप लगातार बनी हुई है। इसने एससीवी सेगमेंट में हाल ही डुअल-फ्यूल में महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ की शानदार लांचिंग की है। इसे महिंद्रा के महाराष्ट्र के चाक स्थित अत्याधुनिक प्लांट में निर्मित किया गया है। वहीं लांचिंग से पहले यह कई कठोर परीक्षणों के दौर से गुजर कर सफल रहा। महिंद्रा डुअल-फ्यूल न्यू सुप्रो सीएनजी डुओ 750 kg पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। चार चक्के का यह छोटा शानदार कमर्शियल वाहन CNG और PETROL से संचालित डुअल-फ्यूल ऑप्शन के साथ आता है। इसके दमदार डुअल इंजन से 60 NM टॉर्क जनरेट होता है। इससे यह बेहतर परफॉर्मेंस के साथ बाधारहित प्रदर्शन करता है। महिंद्रा डुअल-फ्यूल न्यू सुप्रो सीएनजी डुओ का माइलेज भी ज्यादा है, जो ईंधन की बचत प्रदान करने में सहायक है। इसके अलावा महिंद्रा के इस लेटेस्ट एससीवी में अनेक खासियतें हैं। इसमें बेस्ट इन क्लास फीचर्स और कई तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स हैं।  यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको  महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने जा रहे हैं। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

इंजन परफॉर्मेंस

महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ का पावरफुल डुअल  इंजन है। यह 20.02 kw (27 bhp) बीएस 6 कंप्लेंट इंजन है। इससे 60 nm टॉर्क जनरेट होता है। इससे यह 23.35 km/kg की बेस्ट इन क्लास माइलेज प्रदान करता है। यह इंजन सीएनजी और पेट्रोल दोनों ईंधन विकल्पों पर चल सकता है।

जानें, इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ के मेन स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं-:

  • महिंद्रा के इस नये एससीवी में डुअल इंजन होने के कारण ईंधन की एडवांस बचत मिलती है।
  • महिंद्रा का यह नया सुप्रो सीएनजी डुओ इंडस्ट्री में पहली बार डायरेक्ट इन क्लास CNG स्टार्ट जैसे सुविधाओं से लैस आता है।
  • इसमें सुरक्षा के लिए सीएनजी और पेट्रोल विकल्पों के बीच बिना किसी बाधा के स्विचिंग की जा सकती है वहीं यह लीक डिटेक्शन की सुविधा प्रदान करता है।
  • इसमें पेलोड एरिया ज्यादा है और सर्वश्रेष्ठ पेलोड कैपेसिटी यानि 750 किलोग्राम तक है।
  • यह सुप्रो सीएनजी डुओ 75 लीटर की बड़ी सीएनजी टैंक कैपेसिटी के साथ 325 km की बेहतर रेंज प्रदान करता है।
  • इस पर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी द्वारा 3 साल या 80,000 km की वारंटी प्रदान की गई है।
  • इसका व्यापक सर्विस नेटवर्क आसान पहुंच में उपलब्ध है जो देशभर में सबसे बड़ा है।
  • इस गाडी के केबिन में ड्राइवर के लिए कंफर्टेबल सीट है। साइड विंडों काफी मजबूत हैं।
  • महिंद्रा डुअल-फ्यूल न्यू सुप्रो सीएनजी डुओ के फ्रंट और रियर टायर 145 आर 12, 8 पीआर साइज के हैं।
  • इसमें 158 mm ग्राउंड क्लीयरेंस आता है। इससे फुल लोड में भी यह  ट्रक  बेहतर प्रदर्शन करता है।

फ्रंट लुकिंग शानदार

महिंद्रा डुअल-फ्यूल न्यू सुप्रो सीएनजी डुओ की फ्रंट लुकिंग काफी आकर्षक है। इसमें बड़ी और चौड़ी विंडशील्ड आती है। इस पर दो वाइपर लगे हैं। मजबूत बंपर है। इस पर सुपर प्रॉफिट ट्रक का स्टीकर है। वहीं स्ट्रांग जाली पर बीच में महिंद्रा कंपनी का लोगो लगा हुआ है। स्टाइलिश हेलोजेन और इंडीकेटर्स इसमें दिए गए हैं।

खास फीचर्स

ड्यूल-फ्यूल महिंद्रा न्यू सुप्रो सीएनजी डुओ एसीवी के मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं-:

  • बिल्ट इन वेंटिग वॉल्व- यह नमी की रोकथाम एवं सीएनजी किट ईसीयू को बेहतर वाहन प्रदर्शन का विकल्प प्रदान करता 
  • पियानो स्विच – यह पेट्रोल के आसान सप्लाई के लिए मदद करता है।
  • फायर कंट्रोलर – यह आपात स्थिति में तुरंत आग को बुझाने का काम करता है।
  • प्रैशर रेग्यूलेटर- यह फीचर मेंटीनेंस में आसानी के लिए डिजायन किया गया है। इससे लागत कम आती है।
  • सीएनजी लेवल इंडीकेटर- इससे सीएनजी स्तर का पता लगता है। यह इंटरफेस की गारंटी प्रदान करता है।

अफोर्डेबल कीमत

महिंद्रा न्यू सुप्रो सीएनजी डुओ की एक्स शोरूम प्राइस (दिल्ली ) 6.32 लाख रुपये है।  यह शुरूआती कीमत है जो ग्राहकों के लिए अफोर्डेबल है।  कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करना और उनकी विश्वसनीयता को बनाए रखना है। इसकी ऑन रोड कीमत जानने के लिए आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us