महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG और अशोक लेलैंड दोस्त CNG मिनी ट्रक की संपूर्ण तुलना
SCV यानी स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में आने वाले मिनी ट्रकों को भारत में काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। देश में इनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण इन वाहनों की कीमत भी है, इन्हें आप बड़े ट्रकों के मुकाबले कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इनमें उपयोग किए जाने वाला छोटा टर्निंग रेडियस और कॉम्पैक्ट साइज शहरी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना किसी परेशानी के इन्हें चलने की क्षमता प्रदान करते हैं। इनका इस्तेमाल खराब सड़कों के साथ साथ खराब मौसम वाले इलाकों में भी माल परिवहन के लिए आसानी से किया जा सकता है। यदि आप भी खुद के बिजनेस की शुरूआत करना चाहते हैं या फिर अपने बेडे़ में एक नया वाहन जोड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए मिनी ट्रक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई मिनी ट्रक मौजूद है। लेकिन अगर हम शानदार माइलेज और कमाल के फीचर्स वाले मिनी ट्रक की बात करें, तो इसमें अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी और महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी का नाम सबसे पहले आता है। दोनों ही भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले व्हीकल है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी और महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करने जा रहे हैं।
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी Vs अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स
अगर हम इन दो पॉपुलर मिनी ट्रकों के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करें, तो महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक में 2 सिलेंडर वाला Positive Ignition CNG engine or SI (Spark Ignition) BS6 इंजन आता है, जो 27 HP जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 55 NM है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी में 3 सिलेंडर वाला 1.5L 3-Cylinder CNG BS6 इंजन दिया गया है, जो 45 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी 105 NM की अधिकतम टॉर्क है। महिंद्रा मिनी ट्रक की पेलोड क्षमता 750 किलोग्राम है और ये 1850 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। वहीं अशोक लेलैंड मिनी ट्रक की 1208 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी और 2545 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में 45 Ltr. का सीएनजी टैंक दिया गया है और इसमें आपको 23.35 km/kg माइलेज मिल जाता है। वहीं अशोक लेलैंड मिनी ट्रक में 120 Ltr. का सीएनजी टैंक है, इसे सिंगल रिफ्यूलिंग पर 320 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। सुप्रो सीरीज वाले इस मिनी ट्रक की अधिकतम स्पीड 70 KMPH रखी गई है। वहीं दोस्त सीरीज वाला ये मिनी ट्रक 80 KMPH की हाई स्पीड के साथ आता है।
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी Vs अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का बॉडी लुक
यदि हम इन वाहनों के बॉडी लुक का कम्पेयर करे, तो दोनों ही कंपनियों ने अपने इन मिनी ट्रकों को ग्राहकों की जरूरत और उनकी सुविधा के अनुसार निर्मित किए हैं। दोनों ही मिनी ट्रक काफी अच्छे लुक में आते हैं, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इन्हें पसंद कर लेते हैं। इन दोनों ही मिनी ट्रकों में बड़ी विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर आते हैं। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी को 3927 MM लंबाई, 1540 MM चौड़ाई, 1900 MM ऊंचाई और 1950 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक 4485 MM लंबाई, 1670 MM चौड़ाई और 1845 MM ऊंचाई के साथ 2350 MM व्हीलबेस में आता है। दोनों ही मिनी ट्रकों के फ्रंट में डबल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स दिए गए हैं। दोनों ही मिनी ट्रक डे केबिन में आते हैं और इनमें एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट दी गई है। दोनों ही मिनी ट्रक 4 चक्के में आते हैं लेकिन इनके टायरों का साइज अलग अलग है। महिंद्रा मिनी ट्रक में 145 R12,8PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। वहीं अशोक लेलैंड मिनी ट्रक 185 R14 LT 8 Radial फ्रंट और रियर टायर में आता है।
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी Vs अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के फीचर्स
इन दोनों मिनी ट्रकों के अगर फीचर्स का कम्पेरिजन किया जाए, तो महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक में Manual स्टीयरिंग के साथ 4 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक Manual स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स में आता है। इन दोनों ही मिनी ट्रकों में Manual ट्रांसमिशन आता है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Vaccuum Assisted hydraulic with auto adjuster Disc/Drum ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। वहीं अशोक लेलैंड मिनी ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Disc ब्रेक्स आते हैं। महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक को 8 Leaf spring फ्रंट सस्पेंशन और 7 Leaf spring रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक Parabolic Leaf Spring, 2 Nos फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic Leaf Spring, 2 Main + 1 Helper रियर सस्पेंशन के साथ आता है।
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी Vs अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का प्राइस
महिंद्रा और अशोक लेलैंड ने अपने सभी कमर्शियल वाहनों की तरह ही इन मिनी ट्रकों का प्राइस भी किफायती रखा है। Mahindra & Mahindra ने अपने महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक की कीमत 5.76 लाख से 6.28 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। वहीं Ashok Leyland ने अपने अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का प्राइस 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा है। यदि आपने इस तुलना के बाद इन दोनों मिनी ट्रकों में से किसी एक को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी Vs अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के वेरिएंट और कीमत
अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक में आपको 2 वेरिएंट देखने को मिलते हैं।
- अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी एलई : कीमत 7.79 लाख से 8.14 लाख रुपये
- अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी एलएस : कीमत 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक में आपको कोई वेरिएंट देखने को नहीं मिलता है।
महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी Vs अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक से जुड़े FAQ!
Q.1 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG और अशोक लेलैंड दोस्त CNG में सस्ता मिनी ट्रक कौनसा है?
Ans इनमें सस्ता महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी मिनी ट्रक है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.76 लाख से 6.28 लाख रुपये है।
Q.2 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG और अशोक लेलैंड दोस्त CNG में अधिक पेलोड वाला मिनी ट्रक कौनसा है?
Ans इनमें अधिक पेलोड क्षमता वाला अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक है, इसकी पेलोड कैपेसिटी 1208 किलोग्राम है।
Q.3 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG और अशोक लेलैंड दोस्त CNG में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला मिनी ट्रक कौनसा है?
Ans इनमें अधिक GVW वाला अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक है, जो 2545 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।
Q.4 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG और अशोक लेलैंड दोस्त CNG में बड़े व्हीलबेस वाला मिनी ट्रक कौनसा है?
Ans इनमें बड़े व्हीलबेस वाला अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक है, इसे 2350 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
Q.5 महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी CNG और अशोक लेलैंड दोस्त CNG में ज्यादा फ्यूल क्षमता वाला मिनी ट्रक कौनसा है?
Ans इनमें अधिक ईंधन क्षमता वाला अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक है, इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 120 लीटर है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT