Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
खुशखबरी : पीएम ई-ड्राइव योजना में इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने पर मिलेगी ₹9.6 लाख तक की सब्सिडी NH Fee Rules, 2008 में बदलाव : टोल टैक्स में 50% की भारी कटौती डेमलर ट्रक ने पेश की 2030 की नई रणनीति : भारत में उत्पादन बढ़ेगा, यूरोप में खर्च घटेगा सहेली स्मार्ट कार्ड से बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा फाडा कंबाइंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में 173,992 यूनिट बेची, 6.64% की ग्रोथ फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे
20 जून 2023

महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा : सिंगल चार्ज में 125 से 141 km तक की शानदार रेंज

By News Date 20 Jun 2023

महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा : सिंगल चार्ज में 125 से 141 km तक की शानदार रेंज

जानें, महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारत में सार्वजनिक परिवहन के रूप में ऑटो-रिक्शा का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। इन्हें गांवों, कस्बों और शहरों में अंतिम मील कनेक्टिविटी के लिए सबसे मजबूत विकल्प माना जा रहा है। ऑटो रिक्शा को खरीदना जितना आसान होता है उतना ही इन्हें ऑपरेट करना भी आसान है। खुद का नया कारोबार शुरू करने वालों के लिए ऑटो रिक्शा सबसे बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि इन्हें खरीदने में आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है। ऑटो रिक्शा की मदद से आप काम की शुरूआत में ही अच्छी खासी कमाई करने लगते हैं। यदि आपको भी एक किफायती और मजबूत ऑटो रिक्शा की तलाश है, तो आज ट्रक जंक्शन पर हमारा यह आर्टिकल आप ही के लिए है। आज हम आपके लिए भारत के सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की समस्त जानकारी लेकर आए हैं। आइये जानें, महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत। 

महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको 7.37 Kwh बैटरी क्षमता वाली पावरफुल मोटर देखने को मिल जाती है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा की अधिकतम टॉर्क 42 NM है, जो इसे शानदार परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में आपको सिंगल चार्ज में 125 से 141 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देखने को मिलती है, जिससे आप बिजनेस की शुरूआत में ही प्रॉफिट कमाने लगते हैं। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को एक बार फुल चार्ज के लिए 3 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। महिंद्रा के इस ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट 377 किलोग्राम है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा की अधिकतम स्पीड 55 KMPH रखी गई है। 

महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा का बॉडी लुक

भारत के इस लोकप्रिय ऑटो रिक्शा के यदि बॉडी और लुक की बात करें, तो कंपनी ने अपने इस ऑटो रिक्शा को लेटेस्ट लुक में पेश किया है। पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते हैं और खरीदना चाहते हैं। महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा को 2769 MM लंबाई, 1350 MM चौड़ाई और 1750 MM ऊंचाई के साथ 2073 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा के फ्रंट में आपको एक मजबूत और बड़ी विंडशील्ड देखने को मिल जाती है, जिसमें सिंगल वाइपर आता है। महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का ग्राउंड क्लीयरेंस 142 MM रखा गया है और यह थ्री व्हीलर 2900 MM टर्निंग रेडियस के साथ आता है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में डबल हेडलैम्प्स के साथ इंडिकेटर आते हैं। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर्स के लिए सीट्स देखने को मिल जाती है।

महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा के फीचर्स

महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में आपको Handle Bar के साथ Direct Drive ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic ब्रेक्स आते हैं। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा को Helical Spring + Dampener + Hydraulic Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और Rigid Axle with Leaf Sprig रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में Lithium-ion, 48V बैटरी आती है और इसकी ग्रेडेबिलिटी 12.7% रखी गई है। महिंद्रा के इस ऑटो रिक्शा में आपको क्लच फ्री ड्राइव, नोइसलेस, वाइब्रेशन फ्री और कम्फर्टेबल राइड मिलती है। ट्रेओ ऑटो रिक्शा को चार्ज करने के लिए 15 A off Board Charger आता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा के साथ स्पेयर व्हील प्रोविशन, ड्राइविंग मोड -FNR (फॉरवर्ड, न्यूट्रल, रिवर्स), इकोनॉमी एंड बूस्ट मोड, लॉकेबल ग्लोव बॉक्स, ग्रैब हैंडल, 12 V सॉकेट, टेलीमैटिक्स यूनिट एंड जीपीएस, हैज़र्ड इंडिकेटर और रूफ माउंटेड ग्रैब हैंडल बार  समेत कई फीचर्स देखने को मिल जाते हैं, जो इस थ्री व्हीलर को कम्फर्टेबल बनाने के साथ साथ प्रॉफिटेबल भी बनाते हैं।

महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा का प्राइस

इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री में महिंद्रा कंपनी अपने स्मार्ट और लेटेस्ट फीचर्स वाले वाहनों के लिए पहचानी जाती है। कंपनी ने हमेशा ही अपने व्हीकल्स का प्राइस उपभोक्ताओं के लिए किफायती रखी है। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 2.79 लाख से 3.02 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी इस ऑटो रिक्शा को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा को आसानी से खरीद सकते हैं। 

महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा के वेरिएंट और कीमत

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
महिंद्रा ट्रेओ 3-सीटर/एचआरटी उपलब्ध नहीं ₹ 2.79 - 3.00 लाखऑन रोड कीमत
महिंद्रा ट्रेओ 3-सीटर/एसएफटी उपलब्ध नहीं ₹ 2.79 - 2.98 लाखऑन रोड कीमत

महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की कीमत क्या है?

Ans भारत में महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 2.79 लाख से 3.02 लाख रुपये है।

Q.2 महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की रेंज क्या है?

Ans महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा सिंगल चार्ज में 125 से 141 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देता है।

Q.3 महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट क्या है?

Ans कंपनी का यह ऑटो रिक्शा 377 KG कर्ब वेट के साथ आता है।

Q.4 महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा का चार्जिंग टाइम क्या है?

Ans महिंद्रा के इस ऑटो रिक्शा को फुल चार्ज करने के लिए 3 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। 

Q.5 महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की सीटिंग कैपेसिटी क्या है?

Ans कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक,टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks