अच्छी मजबूती और बंपर कमाई के लिए ले जाएं महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा, जानें विशेषताएँ
ई रिक्शा बहुत से लोगों के रोजगार का हिस्सा बन चुका है। अभी भी ई रिक्शा रोजगार का एक बड़ा स्कोप है। बहुत सारे इलाकों में परिवहन के लिए ई रिक्शा की कमी है। यही वजह है कि ई रिक्शा की मांग में लगातार तेजी देखी जा रही है। ई रिक्शा के फील्ड में महिंद्रा एक बेहद महत्वपूर्ण ब्रांड है। महिंद्रा द्वारा निर्मित महिंद्रा ट्रेओ को बेस्ट और बेहतरीन इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में से एक माना जाता है। यह बेहद मजबूत, वजनदार, यात्रा के लिए आरामदायक है। वजनदार और मजबूत होने की वजह से भारत के मुश्किल ट्रैक पर चलने में भी यह ऑटो रिक्शा सक्षम है। बेहद कम मेंटनेंस की वजह से इस रिक्शा से परिवहन व्यवसाय के साथ जुड़ना बेहद लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा यह रिक्शा स्वच्छ परिवहन के लिए बेहतरीन विकल्प है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा ट्रेओ के बारे में, रिक्शा की खासियत, लाभ और कमाई आदि की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की खासियत?
महिंद्रा का यह ई रिक्शा कई मामलों में खास है। यह ई रिक्शा बेहद मजबूत और क्वालिटी पार्ट से निर्मित है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस पर महिंद्रा का भरोसा है और यह लंबी वारंटी के साथ आता है। एक बार चार्ज करने पर यह 125 से 141 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इस ई रिक्शा में 3 टायर है, इसका चार्जिंग टाइम 3 घंटे 50 मिनट है। यह थ्री व्हीलर ई रिक्शा हाई मोबिलिटी सॉल्यूशन से लैस है। महिंद्रा के इस ई रिक्शा की कुछ खास फीचर्स इस प्रकार है।
-
महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की मोटर आउटपुट बेहद शानदार है। महिंद्रा ट्रेओ में 7.37 Kwh की जबरदस्त बैटरी कैपेसिटी है।
-
महिंद्रा के इस ऑटो रिक्शा में 10 एचपी की पावर और 42 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें डायरेक्ट ड्राइव ट्रांसमिशन मौजूद है।
-
महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में फास्ट चार्जिंग मौजूद है। इस रिक्शा में 48 वोल्ट लिथियम आयन बैटरी मौजूद है।
-
महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा के ग्रॉस व्हीकल वेट या जीबीडब्ल्यू की बात करें तो यह काफी अच्छी वेट के साथ ग्राहक को मिलता है। यह हाई पेलोड कैपेसिटी भी प्रदान करता है।
-
महिंद्रा का यह ऑटो रिक्शा ड्राइवर और 3 पैसेंजर की सीटिंग कैपेसिटी के साथ आता है।
-
आरामदायक टायरों के साथ यह ई रिक्शा आता है, जिसका व्हीलबेस 2073 mm है।
-
इस रिक्शा पर 80% तक लोन और आसान किश्तों में ईएमआई का विकल्प मौजूद है।
-
इस रिक्शा में अधिकतम स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा की देखने को मिलती है।
-
कीमत की बात करें तो इस ई रिक्शा की कीमत 2 लाख 79 हजार रुपए से शुरू है। 3.02 लाख रुपए की कीमत तक यह मिल जाता है।
कितनी होगी कमाई ?
महिंद्रा के इस ऑटो रिक्शा से होने वाली कमाई कई फैक्टर पर निर्भर करती है। चूंकि यह ऑटो रिक्शा बेहद किफायती है। इस रिक्शा से आसानी से 18 से 30 हजार रुपए महीने तक की अनुमानित कमाई की जा सकती है। ये कमाई कम या ज्यादा हो सकती है
कैसे उठाएं लाभ?
महिंद्रा 3 व्हीलर की इस रिक्शा को अगर आप खरीदना चाहते हैं या इसके बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर अपनी रिक्वायरमेंट दर्ज कर सकते हैं। महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा के पेज पर जाएं और वहां आप "ऑफर प्राप्त करें" या "लोन आवेदन करें" पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरते हुए फॉर्म भरें और सबमिट करें।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT