महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा के खास फीचर्स जो आपको पहुंचाएंगे कई फायदे
इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में थ्री व्हीलर की डिमांड अक्सर बनी रहती है। भारत में सार्वजनिक परिवहन के रूप में थ्री व्हीलर सबसे ज्यादा उपयोग में लिए जाने वाले वाहनों में से एक है। इनका उपयोग गांवों, कस्बों और शहरों में काफी तेजी से किया जा रहा है, वहीं इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स भी धीरे धीरे अपनी जगह बनाने लगे हैं। भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के लोकप्रिय होने की मुख्य वजह इनका प्राइस भी है, क्योंकि यह आपको कम कीमत में मिल जाते हैं और इन्हें आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। यदि आप भी अपने बिजनेस के लिए बैटरी से चलने वाला ऑटो रिक्शा तलाश रहे हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आज आप ही के लिए है। यहां हम आपके लिए भारत के सबसे पॉपुलर कम कीमत में शानदार रेंज के साथ आने वाला महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा लेकर आए हैं। आज ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में हम आपको महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा के सभी खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देने जा रहे हैं।
पावरफुल परफॉर्मेंस
महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में 7.37 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली शक्तिशाली मोटर आती है, जो 42 NM का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है और इस थ्री व्हीलर को कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त बनाती है। महिंद्रा के इस ऑटो रिक्शा की हाई स्पीड 55 KMPH रखी गई है। महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा सिंगल चार्ज में 125 से 141 किलोमीटर तक बिना किसी रुकावट के चल सकता है, जिसकी मदद से आप एक बार में अधिक यात्रा कर डबल कमाई कर सकते हैं। इस ट्रेओ ऑटो रिक्शा को मात्र 3 घंटे 50 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज किया जा सकता है।
बॉडी लुक और डायमेंशन
महिंद्रा थ्री व्हीलर को काफी आकर्षक लुक में पेश किया गया है, इसे पहली नजर में देखने पर ही अधिकतर लोग खरीदने का मन बना लेते हैं। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा को 2769 MM लंबाई, 1350 MM चौड़ाई और 1750 MM ऊंचाई के साथ 2073 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। महिंद्रा के इस ऑटो रिक्शा में डबल हेडलैम्प्स के साथ इंडिकेटर आते हैं। इस ऑटो रिक्शा के फ्रंट में आपको मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिल जाता है। इस बैटरी रिक्शा में ड्राइवर के अलावा 3 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है। महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का ग्राउंड क्लीयरेंस 142 MM रखा गया है और यह थ्री व्हीलर 2900 MM टर्निंग रेडियस के साथ आता है।
ब्रेक्स और सस्पेंशन
इस ट्रेओ सीरीज वाले ऑटो रिक्शा में आपको काफी अच्छी ग्रिप वाला Handle Bar देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में Direct Drive ट्रांसमिशन आता है। इस महिंद्रा थ्री व्हीलर में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा को Helical Spring + Dampener + Hydraulic Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और Rigid Axle with Leaf Sprig रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में Lithium-ion, 48V बैटरी आती है और इसकी ग्रेडेबिलिटी 12.7% रखी गई है।
शानदार फीचर्स
महिंद्रा के इस बैटरी ऑटो रिक्शा में आपको क्लच फ्री ड्राइव, नोइसलेस, वाइब्रेशन फ्री और कम्फर्टेबल राइड मिलती है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा को चार्ज करने के लिए 15 A off Board Charger आता है, जो इसके चार्जिंग टाइम को कम करने का काम करता है। इस ऑटो रिक्शा के साथ स्पेयर व्हील प्रोविशन, ड्राइविंग मोड -FNR (फॉरवर्ड, न्यूट्रल, रिवर्स), इकोनॉमी एंड बूस्ट मोड, लॉकेबल ग्लोव बॉक्स, ग्रैब हैंडल, 12 V सॉकेट, टेलीमैटिक्स यूनिट एंड जीपीएस, हैज़र्ड इंडिकेटर और रूफ माउंटेड ग्रैब हैंडल बार समेत कई फीचर्स देखने को मिल जाते हैं, जो इसे कम्फर्टेबल के साथ प्रॉफिटेबल भी बनाते हैं।
महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की कीमत
भारत में Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 2.79 लाख से 3.02 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी अपने बिजनेस के अनुसार इस ऑटो रिक्शा को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते हैं। यहां आप महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा को कम डाउपेमेंट और आसान EMI ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं।
महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा से जुड़े कुछ सवाल
Que.1 भारत में महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा का प्राइस क्या है?
Ans. महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 2.79 लाख से 3.02 लाख रुपये रखी गई है।
Que.2 महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में रेंज क्या आती है?
Ans. यह बैटरी ऑटो रिक्शा सिंगल चार्ज में 125 से 141 किलोमीटर तक चल सकता है।
Que.3 महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की सीट क्षमता क्या है?
Ans. इस महिंद्रा ऑटो रिक्शा में ड्राइवर के अलावा 3 पैसेंजर्स सीट्स आती है।
Que.4 महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की बैटरी कैपेसिटी क्या है?
Ans. यह ऑटो रिक्शा 7.37 Kwh बैटरी कैपेसिटी के साथ आता है।
Que.5 महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा का चार्जिंग टाइम क्या है?
Ans. महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा को चार्ज करने में 3 घंटे 50 मिनट का समय लगता है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT