Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी एसी केबिन अनिवार्य होने से ट्रक होंगे महंगे, 8 जून से पहले खरीदारी करके बड़ी बचत करें ग्रीनसेल मोबिलिटी को पीएम ई-बस सेवा योजना में 1,200+ इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला भारी-भरकम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हाईवे पर लगेंगे 360kW चार्जिंग पॉइंट, सरकार ने शुरू की तैयारी गंगा-जमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यूपी का नया लिंक एक्सप्रेसवे, 30 जिलों को 4 राज्यों से मिलेगी कनेक्टिविटी
Saurjesh Kumar
12 फरवरी 2024

महिंद्रा ट्रेओ प्लस 3 व्हीलर : सिंगल चार्जिंग में 150 km रेंज

By Saurjesh Kumar News Date 12 Feb 2024

महिंद्रा ट्रेओ प्लस 3 व्हीलर : सिंगल चार्जिंग में 150 km रेंज

महिंद्रा के इस बेहतरीन थ्री व्हीलर से बढ़ेगी इनकम, जानें इसके फीचर्स

महिंद्रा ट्रेओ प्लस भारत में महिंद्रा द्वारा लांच किया गया सबसे अत्याधुनिक ट्रेओ मॉडल है। यह 3 व्हीलर अपनी जबरदस्त क्षमता और कार्यप्रदर्शन की वजह से थ्री व्हीलर मार्केट में बेहद लोकप्रिय हो रहा है। हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 इवेंट में इसे प्रदर्शित किया गया है। अपनी जबरदस्त पावर कैपेसिटी और फीचर्स की वजह से यह 3 व्हीलर चालक का समय बचाता है और ज्यादा अच्छा मुनाफा कमा कर देता है। इस 3 व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 701 किलोग्राम है और यह सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है। गौरतलब है कि वर्तमान दौर में ई रिक्शा बहुत से लोगों के रोजगार का हिस्सा बना है। लोग इन इलेक्ट्रिक वाहन की मदद से लास्ट माइल मोबिलिटी सेक्टर में अपने रोजगार के साधन विकसित कर सकते हैं।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा ट्रेओ प्लस के बारे में, इसकी खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोगिता आदि की जानकारी दे रहे हैं।

महिंद्रा ट्रेओ प्लस की खासियत

महिंद्रा का यह ऑटो रिक्शा अपनी श्रेणी में भारत का सर्वश्रेष्ठ रिक्शा है, जो स्वच्छ परिवहन के लिए बेहतरीन है। महिंद्रा द्वारा निर्मित महिंद्रा ट्रेओ प्लस, भारत के बेहतरीन इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में से एक माना जाता है। यह बेहद मजबूत, वजनदार, यात्रा के लिए आरामदायक रिक्शा है। वजनदार और मजबूत होने की वजह से यह 3 व्हीलर भारत के मुश्किल ट्रैक पर चलने में सक्षम है। बहुत कम मेंटनेंस की वजह से इस रिक्शा के जरिए लास्ट माइल मोबिलिटी परिवहन व्यवसाय के साथ जुड़ना बहुत लाभकारी हो सकता है। 

चार्जिंग टाइमिंग, रेंज और जीवीडब्ल्यू 

महिंद्रा ट्रेओ प्लस की चार्जिंग टाइम 3 घंटे 50 मिनट है और इसकी रेंज 150 किलोमीटर है। यानी फुल चार्जिंग के बाद इस 3 व्हीलर से 150 किलोमीटर की दूरी का सफर तय किया जा सकता है। इस 3 व्हीलर की जीवीडब्ल्यू 701 किलोग्राम है।

व्हीलबेस, बैटरी क्षमता 

महिंद्रा ट्रेओ प्लस का व्हीलबेस 2073 एमएम है। महिंद्रा ट्रेओ प्लस की बैटरी क्षमता 10.24 किलोवाट घंटा है, जो बेहतरीन है। इस थ्री व्हीलर की मदद से ज्यादा से ज्यादा दूरी का सफर अच्छी चाल में किया जा सकता है।

डाईमेंशन, अधिकतम टॉर्क और चाल 

ड्राइवर के साथ 3 यात्रियों की सीटिंग कैपेसिटी वाले इस 3 व्हीलर की डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2769 MM है, चौड़ाई 1350 MM है, ऊंचाई 1750 MM है। इसका व्हीलबेस 2073 MM है। महिंद्रा ट्रेओ प्लस की अधिकतम टॉर्क क्षमता 42 न्यूटन मीटर है और यह 55 किलोमीटर के अधिकतम चाल से सफर कर सकता है।

महिंद्रा ट्रेओ प्लस के वेरिएंट

महिंद्रा ट्रेओ प्लस के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं :

वेरिएंट का नाम कीमत
महिंद्रा ट्रेओ प्लस एसएफटी ₹3.44 लाख से ₹3.60 लाख रुपए
महिंद्रा ट्रेओ प्लस एचआरटी ₹3.52 लाख से ₹3.69 लाख रुपए

महिंद्रा ट्रेओ प्लस की कीमत

महिंद्रा ट्रेओ प्लस की कीमत 3.52 लाख रुपए से 3.69 लाख रुपए के बीच है। हालांकि यह एक्स शोरूम कीमत है। महिंद्रा ट्रेओ प्लस की ऑनरोड कीमत इससे थोड़ा अधिक हो सकती है, क्योंकि इसमें आरटीओ चार्ज और सरकारी टैक्स आदि जुड़ते हैं।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top