जानें महिंद्रा ट्रेओ यारी वेरिएंट का फीचर्स, कीमत, कमाई और सबकुछ
महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा भारत का प्रसिद्ध ऑटो रिक्शा है, जो अपनी कम कीमत और उच्च क्वालिटी की वजह से ऑटो चालकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। उल्लेखनीय है कि महिंद्रा, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर वाली भारत की शानदार वाहन निर्माता कंपनी है जो अपने क्वालिटी उत्पादों के निर्माण के लिए जानी जाती है। महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा जबरदस्त गुणवत्ता और फीचर्स से लैस थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन है। महिंद्रा ऑटो रिक्शा सीरीज में यह सबसे किफायती और सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी ऑटो रिक्शा है यानी यह रिक्शा कम कीमत में सबसे बढ़िया फीचर्स, पार्ट्स और ड्राइविंग सुविधा से लैस ऑटो उत्पाद है। इस ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 1.96 लाख रुपए से शुरू होती है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में महिंद्रा ट्रेओ यारी वेरिएंट की जानकारी दे रहे हैं। महिंद्रा के इस ऑटो रिक्शा की खासियत यह है कि यह कम कीमत में अत्यधिक फीचर्स प्रदान करता है और अच्छी स्पीड क्षमता होने की वजह से इस व्हीकल से ऑटो मालिक की कमाई में भी बढ़ोतरी होगी।
क्या है महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा की खासियत?
महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा अपने फीचर्स और जबरदस्त माइलेज की वजह से लास्ट मोबाइल मोबिलिटी परिवहन के क्षेत्र में काफी सफल हुआ है। महिंद्रा ट्रेओ यारी की खासियत यह है कि यह महिंद्रा द्वारा बेहद कम कीमत पर मार्केट में लांच किया गया है। इस व्हीकल की चार्जिंग टाइम भी बहुत कम है। मात्र 2 घंटे और 30 मिनट की चार्जिंग में यह 129 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है। इसकी बैटरी क्षमता 3.69 kwh है जो बेहतरीन माना जा सकता है। इस वाहन की व्हीलबेस 2050 mm है। इस व्हीकल की कुछ खासियत इस प्रकार है :
-
यह 3 व्हीलर व्हीकल है
-
महिंद्रा ऑटो रिक्शा सीरीज का यह सबसे सस्ता वाहन है
-
यह वाहन अधिकतम 19 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है
-
इस व्हीकल का कर्ब वेट 265 किलोग्राम है
क्यों लेना चाहिए महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा?
महिंद्रा ऑटो रिक्शा सीरीज में महिंद्रा ट्रेओ की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। ट्रेओ वेरिएंट में महिंद्रा ट्रेओ यारी एक बेहतरीन वाहन है, जो सबसे कम कीमत में उपलब्ध है। इसकी दो खासियत है एक मेंटनेंस और दूसरा रीसेल वैल्यू।
महिंद्रा ट्रेओ का यह इलेक्ट्रिक ऑटो मेंटनेंस के मामले में काफी अच्छा है। गौरतलब है कि डीजल, गैस या पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक व्हीकल के इंजन के मुकाबले ज्यादा कॉम्प्लेक्स होता है। इसमें रखरखाव की लागत भी ज्यादा आती है। लेकिन महिंद्रा के इलेक्ट्रिक ऑटो के रखरखाव की लागत बहुत कम होती है। कम मेंटनेंस की वजह से महिंद्रा ट्रेओ यारी जैसे किफायती वाहन खरीदने पर वाहन मालिक को अच्छी बचत हो जाती है।
वहीं रीसेल वैल्यू की बात करें तो आज के दौर में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की मांग काफी अधिक है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की रीसेल वैल्यू भी ज्यादा मिलती है। महिंद्रा ट्रेओ यारी टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाला थ्री व्हीलर है। अगर पेट्रोल या डीजल इंजन के वाहनों के साथ तुलना करें तो महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की रीसेल वैल्यू आने वाले भविष्य में काफी अच्छी रहने की उम्मीद है।
अतः महिंद्रा का यह इलेक्ट्रिक व्हीकल अच्छी कमाई और रीसेल वैल्यू के नजरिए से बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
महिंद्रा ट्रेओ यारी के वेरिएंट?
महिंद्रा ट्रेओ यारी के कुल 2 वेरिएंट मौजूद है, जो इस प्रकार है:
वेरिएंट | कीमत | |
महिंद्रा ट्रेओ यारी 4-सीटर/यारी एसएफटी | ₹1.96 लाख से ₹2.04 लाख रुपए | |
|
₹1.96 लाख से ₹2.04 लाख रुपए |
कितनी होगी कमाई?
महिंद्रा ट्रेओ यारी से वाहन मालिक को काफी अच्छी कमाई हो सकती है। महिंद्रा ट्रेओ यारी प्रति चार्ज 129 किलोमीटर का माइलेज प्रदान करता है। यह व्हीकल 30 पैसे से भी कम प्रति किलोमीटर कॉस्ट पर चलता है, जिससे वाहन चलाने पर न्यूनतम यात्रा लागत आएगी। महिंद्रा के इस व्हीकल का मेंटनेंस कॉस्ट भी न्यूनतम है जिससे वाहन मालिक को रखरखाव पर भी अच्छा बचत हो पाएगा। महिंद्रा ट्रेओ यारी से वाहन मालिक औसतन 18000 रुपए से 30000 रुपए प्रति माह की कमाई कर सकते हैं।
कैसे उठाएं लाभ?
यदि आप इस उन्नत तकनीक, फीचर्स और किफायती माइलेज वाला महिंद्रा ट्रेओ यारी 3 व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर आप अपनी जरूरत के मुताबिक इंक्वायरी दर्ज कर सकते हैं। महिंद्रा ट्रेओ यारी 3 व्हीलर के पेज पर जाकर इस उत्पाद पर चल रहे आकर्षक ऑफर की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। प्रोडक्ट पेज पर ऑफर प्राप्त करें या चेक ऑफर विकल्प पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भर कर फॉर्म सबमिट कर दें। अगर आप इस थ्री व्हीलर के लिए लोन की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या लोन अप्लाई करना चाहते हैं तो “लोन आवेदन करें” या “अप्लाई लोन" पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी जैसे नाम मोबाइल नंबर और लोकेशन भरकर फॉर्म सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT