जानें, महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में थ्री व्हीलर की डिमांड अक्सर बनी रहती है। देश में सार्वजनिक परिवहन के रूप में थ्री व्हीलर सबसे ज्यादा उपयोग में लिए जाने वाले व्हीकल्स है। इनका इस्तेमाल गांवों, कस्बों और शहरों में काफी तेजी से किया जा रहा है। भारत में इनके लोकप्रिय होने की एक मुख्य वजह इनकी कीमत भी है, थ्री व्हीलर आपको किफायती कीमत में मिल जाते हैं और इन्हें ऑपरेट करना भी काफी आसान है। यदि आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए बैटरी से चलने वाला बैटरी थ्री व्हीलर सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री में वैसे तो कई इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर मौजूद है। लेकिन अगर हम कम कीमत में शानदार रेंज के साथ आने वाले थ्री व्हीलर की बात करें, तो इसमें महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर का नाम सबसे पहले आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।
महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स
महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको 7.37 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली Advanced IP67 rated electric motor देखने को मिल जाती है, जो Zero Tailpipe इंजन नॉर्म्स के साथ आती है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 42 NM है, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी 550 किलोग्राम है और इसका कर्ब वेट 445 किलोग्राम है। कंपनी का यह बैटरी थ्री व्हीलर 995 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की शानदार रेंज मिल जाती है, जिससे आप बिजनेस की शुरूआत में ही अच्छी खासी कमाई करने लगते हैं। इस महिंद्रा थ्री व्हीलर को फुल चार्ज करने के लिए 3 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर की हाई स्पीड 50 KMPH रखी गई है।
महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर का बॉडी लुक
कंपनी ने अपने इस थ्री व्हीलर को काफी आकर्षक और लेटेस्ट लुक में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते हैं। इसके फ्रंट में एक बड़ी विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर आता है। महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर को 3100 MM लंबाई, 1460 MM चौड़ाई और 1762 MM ऊंचाई के साथ 2216 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस व्हीकल का ग्राउंड क्लीयरेंस 123 MM रखा गया है और इसका 3050 MM मिनीमम टर्निंग रेडियस है। इस थ्री व्हीलर में आपको काफी मजबूत लोड बॉडी देखने को मिल जाती है और इसके फ्रंट में डबल हेडलैम्प्स के साथ इंडिकेटर्स आते हैं। महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर में 30.48 cm फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।
महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर के फीचर्स
महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर में आपको Handle Bar स्टीयरिंग के साथ Direct drive technology ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में Mechanical Lever Type पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic ब्रेक्स दिए गए हैं। महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर में आपको विंडस्क्रीन एंड वाइपिंग सिस्टम, स्पेयर व्हील प्रोविजन, ड्राइविंग मोड्स - FNR (फॉरवर्ड, न्यूट्रल, रिवर्स), इकोनॉमी एंड बूस्ट मोड, लॉकेबल ग्लोव बॉक्स, 12V सॉकेट, टेलीमैटिक्स यूनिट एंड GPS, 15A ऑफ-बोर्ड चार्जर, हैज़र्ड इंडिकेटर और रिवर्स बजर जैसे लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। ये फीचर्स इस महिंद्रा थ्री व्हीलर को बेस्ट प्रॉफिटेबल बनाने के साथ साथ बेस्ट कम्फर्टेबल भी बनाते हैं। महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर को Helical Spring + Dampener + Hydraulic Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और Rigid Axle With Leaf Spring रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है।
महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर का प्राइस
इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री में महिंद्रा कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत में शानदार फीचर्स वाले वाहनों को किफायती दाम में पेश करती आई है। कंपनी ने लगभग अपने सभी कमर्शियल वाहनों की कीमत कम ही रखी है। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर का एक्स शोरूम प्राइस 3.13 लाख से 3.48 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी इस आर्टिकल के बाद महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस व्हीकल को आसानी से खरीद सकते हैं।
महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर के वेरिएंट्स और कीमत
महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर में आपको 3 वेरिएंट देखने को मिल जाते है।
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
---|---|---|
महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/फ्लैट बेड | 995 | ₹ 3.13 - 3.46 लाख |
महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/डिलीवरी वैन | 995 | ₹ 3.13 - 3.40 लाख |
महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/पिकअप | 995 | ₹ 3.13 - 3.42 लाख |
महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर का प्राइस क्या है?
Ans भारत में महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.13 लाख से 3.48 लाख रुपये है।
Q.2 महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर की रेंज क्या है?
Ans कंपनी के इस थ्री व्हीलर में आपको सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की शानदार रेंज मिल जाती है।
Q.3 महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको 550 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी मिलती है।
Q.4 महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans महिंद्रा का यह थ्री व्हीलर 995 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।
Q.5 महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर को 2216 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT