Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
महिंद्रा ट्रेओ की 1 लाख यूनिट बिक्री का जश्न, लॉन्च हुआ लिमिटेड एडिशन टीवीएस किंग ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लांच, ₹2.95 लाख की कीमत में 179 किमी की रेंज टाटा मोटर्स ने मैजेंटा मोबिलिटी को सौंपी 20 ऐस ईवी, अब तक 350 वाहनों की डिलीवरी यूलर मोटर्स को मिला हीरो का साथ, ₹638 करोड़ की फंडिंग से कंपनी को दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत 15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर
Montra Electric Eviator
27 मई 2023

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर : एक बार चार्ज में 150 km तक दौड़े

By News Date 27 May 2023

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर : एक बार चार्ज में 150 km तक दौड़े

जानें, महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारत में डीजल और पेट्रोल के बाद वैकल्पिक ईंधन में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सबसे ज्यादा डिमांड है। बैटरी से संचालित इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन पैसेंजर कैटेगिरी में हो या कार्गो श्रेणी में इनकी जबर्दस्त डिमांड बनी हुई है। यूं तो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों में बजाज, पियाजियो व्हीकल्स, अल्टिग्रीन आदि कई नामी कंपनियां लगातार अपने प्रोडक्टस बनाकर ऑटो बाजार में पेश कर रही हैं लेकिन महिंद्रा एंड महिंद्रा के थ्री व्हीलर्स का कोई जवाब नहीं है। यह एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और स्पेशल फीचर्स एवं तकनीकी स्पेसिफिकेशंस के साथ बेस्ट थ्री व्हीलर प्रस्तुत करती है। महिंद्रा हाउस से आने वाला लेटेस्ट थ्री व्हीलर मॉडल महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर वास्तव में ग्रेंड है। यह एक बार बैटरी फुल चार्ज होने पर 100 से 150 km की बेस्ट इन क्लास रेंज प्रदान करता है। इसका जीवीडब्ल्यू  998 किलोग्राम है। इसका लोड बॉडी साइज 6 फीट होने के कारण यह उच्च पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। महिंद्रा जोर ग्रेंड इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सबसे अधिक बिकने वाले थ्री व्हीलर्स में एक है। इसकी कीमत पॉकिट फ्रेंडली रखी गई है, और यह 100 फीसदी जीरो एमिशन वाला ईको फ्रेंडली बेस्ट तिपहिया वाहन है। इंटर सिटी और इंट्रा सिटी के लिए अंतिम मील डिलीवरी में इससे बढ़िया थ्री व्हीलर शायद कहीं नहीं मिलेगा। कंपनी ने इसे एंड टू एंड फ्लीट मैनेजमेंट के उद्देश्य से निर्मित किया है। यह सॉलिड पावर और सॉलिड  ट्रस्ट के वायदे के साथ आता है। आप भी इस खूबसूरत थ्री व्हीलर को अपनी कमाई बढ़ाने के लिए खरीदना चाहते हैं, तो हमारे साथ ट्रक जंक्शन पर बने रहिए।  इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि की फुल जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध है।

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की मोटर और बैटरी

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर में बेहतर आउटपुट देने वाली दमदार मोटर है। यह 10.24 kwh बैटरी कैपेसिटी के साथ जनरेट होती है। यह 50 Nm का टॉर्क प्रदान कर सकती है जो इसकी बेस्ट परफोर्मेंस के लिए पर्याप्त है।

4 घंटे में बैटरी फुल चार्ज

आप यदि महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के बैटरी चार्जिंग टाइम को लेकर चिंतित हो रहे हैं, तो यह चिंता छोड़ दीजिए। इसकी बैटरी मात्र 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। यह बैटरी लिथियम-आयन 48v टाइप की है।

लोड बॉडी एरिया और कर्ब वेट

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर एक कार्गो थ्री व्हीलर है। इसका लोड बॉडी साइज 6 फीट है। वहीं इस थ्री व्हीलर का डिलीवरी बॉक्स 170 cu. फीट है। इससे यह उच्च भार ले जाने में पूरी तरह से सफल रहता है। यह थ्री व्हीलर 580 किलोग्राम कर्ब वेट के साथ आता है।

फ्रंट लुकिंग  

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की फ्रंट लुकिंग काफी आकर्षक है। इसकी विंडशील्ड आकार में अधिक चौड़ाई वाली है। इसे साफ रखने के लिए वाइपर लगा है। सबसे ऊपर जोर ग्रैंड का लोगो लगा हुआ है। इसके अलावा खास डिजायन युक्त हैडलैंप और इंडीकेटर्स हैं।

ब्रेक्स और सस्पेंशन

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर में हाइड्रोलिक ड्रम ब्रेक के अलावा पार्किंग ब्रेक आते हैं, जो मैकेनिकल लीवर के साथ हैं। इस थ्री व्हीलर को सुरक्षित ड्राइव करने में सुविधा रहती है।

क्लच फ्री, गियरलैस ड्राइविंग

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर में क्लच और गियर की कोई जरूरत नहीं पड़ती। यह इलेक्ट्रिक बैटरी से संचालित होता है। यही कारण है कि यह शोर रहित और कंपन रहित सबसे बेस्ट थ्री व्हीलर है।

कंफर्टेबल केबिन

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर में ड्राइवर की आरामदायक सीट के साथ ही ज्यादा स्पेस होने के कारण इसका केबिन कंफर्टेबल और सेफ है। ड्राइवर के दोनों साइड में दो विजुअलिटी मिरर हैं, जो अच्छी विजुअलिटी प्रदान करते हैं। इसकी मजबूत विंडो पर भी ऊपर सीसे लगे हैं।

ग्रैंड व्हीलबेस

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का व्हीलबेस 2200 mm है। यह अन्य थ्री व्हीलर्स के मुकाबला ज्यादा बड़ा है। इसकी लंबाई 3425 mm, चौड़ाई 1505 mm और ऊंचाई 2295 mm है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm है।

जानें, अन्य खासियतें

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की और भी कई खासियतें हैं जो इस प्रकार हैं-:

  • यह थ्री व्हीलर हायर सेविंग और लोअर मेंटीनेंस वाला थ्री व्हीलर है। यह 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से ही मेंटीनेंस लागत आती है।
  • यह11.5 प्रतिशत की ग्रेडेबिलिटी के साथ आता है जिससे यह फ्लाई ओवर और चढ़ाई वाले रास्तों में आसानी से ड्राइव होता है।
  • यह ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है जिससे इसकी परफोर्मेंस बढ़ती है।
  • महिंद्रा जोर ग्रैंड 3 व्हीलर का उपयोग ई-कॉमर्स, मार्केट लोड, एलपीजी गैस सिलेंडर्स, लोडिंग आदि के लिए ज्यादा होता है।
  • यह थ्री व्हीलर स्वच्छ पर्यावरण के लिए सबसे बेहतर विकल्प है।

पॉकेट फ्रेंडली कीमत

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.60 लाख से 4.00 लाख रुपये है, जो ग्राहकों की जरूरतों और सुविधा को देखते हुए तय की गई है। यह कीमत ग्राहको के लिए पॉकेट फ्रेंडली कही जा सकती है। इसे आप ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करना नहीं भूलें।

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

सवाल-1. महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की रेंज क्या है?

जवाब - यह थ्री व्हीलर एक बार फुल बैटरी चार्ज होने पर 100 से 150 km की रेंज प्रदान कर सकता है।

सवाल-2. महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?

जवाब - इसका जीवीडब्ल्यू 998 किलोग्राम है।

सवाल-3. महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की बैटरी कितने समय में चार्ज होती है?

जवाब - यह 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

सवाल-4 . महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?

जवाब - इसकी एक्स शोरूम प्राइस 3.60 लाख से 4.00 लाख रुपये है।

सवाल-5. महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर बैटरी की क्या कैपेसिटी है?

जवाब - यह बैटरी 10.24 kwh कैपेसिटी की है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks