Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
30 अगस्त 2023

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड 3 व्हीलर : 400 KG पेलोड के साथ 153 km की रेंज

By News Date 30 Aug 2023

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड 3 व्हीलर : 400 KG पेलोड के साथ 153 km की रेंज

जानें, महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड 3 व्हीलर के खास फीचर्स और उनके बेनिफिट्स

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में थ्री व्हीलर की डिमांड हमेशा ही देखने को मिलती है। बता दें, 3 व्हीलर कार्गो और पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में आते है और इनका छोटा साइज आसानी से शहरी इलाकों में माल डिलीवरी और यात्री परिवहन करने में मदद करता है। भारत में तेजी से बैटरी द्वारा संचालित थ्री व्हीलरों का उपयोग बढ़ता जा रहा है। इन्हें ऑपरेट करना काफी आसान होता है और ड्राइव के दौरान ड्राइवर को कम से कम थकान महसूस होती है। कमर्शियल व्हीकल मार्केट में वैसे तो कई कंपनियां हैं, जो इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर का निर्माण करती हैं। लेकिन यदि हम भारत के सबसे पॉपुलर लोडिंग थ्री व्हीलर की बात करें, तो इसमें महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर को रखना गलत नहीं होगा। कंपनी का यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर शानदार रेंज के साथ अधिक पेलोड कैपेसिटी और बेहतरीन मजबूती के साथ आता है। आइये ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें, महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के खास फीचर्स के बारे में जो बिजनेस को शुरूआत से ही बनाते हैं प्रॉफिटेबल।

जबरदस्त परफॉर्मेंस

महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको 10.24 Kwh बैटरी कैपेसिटी के साथ चलने वाली Dust & Waterproof IP-67 Rated मोटर मिल जाती है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 50 NM है, जिससे यह कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त बनता है। इस महिंद्रा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की हाई स्पीड 50 KMPH रखी गई है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर की ग्रेडेबिलिटी 11.5% आती है, जिससे यह भारी लोड के बाद भी चढ़ाई वाले रास्तों पर काफी अच्छी पकड़ बनाए रखता है।

बेहतरीन रेंज और अधिक पेलोड

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड 3 व्हीलर के साथ कंपनी दावा करती है कि आप इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को सिंगल चार्ज में 100 से 153 किलोमीटर तक आसानी से चला सकते हैं। इससे आप बिजनेस की शुरूआत से ही सेविंग्स करने लगते हैं। कंपनी के इस थ्री व्हीलर को 0 से 100% चार्ज करने के लिए सिर्फ 4 घंटे का समय लगता है।  महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर 400 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है, जिससे आप एक बार में अधिक माल की डिलीवरी करके डबल कमाई कर सकते हैं। इस थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 580 किलोग्राम है और यह 998 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। कंपनी के इस लोडिंग थ्री व्हीलर को आप सब्जियां, फल, दूध की केन, पानी की बोतल, मार्केट लोड, लॉजिस्टिक गुड्स और व्हाइट गुड्स समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए उपयोग में ले सकते हैं।

डायमेंशन और बॉडी लुक

महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर को कंपनी ने काफी लेटेस्ट लुक में पेश किया है, इसे पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे खरीदने का मन बना लेते हैं। इसके फ्रंट में एक मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिल जाता है। इसके फ्रंट में डबल हेडलाइट्स के साथ स्टाइलिश इंडिकेटर्स दिए गए हैं। कंपनी का यह थ्री व्हीलर फुली मेटल बॉडी में आता है और इसका केबिन भी काफी अच्छे स्पेस के साथ आपको देखने को मिल जाता है। इस थ्री व्हीलर में केवल ड्राइवर के लिए ही सीट दी गई है। महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड 3 व्हीलर को 3425 MM लंबाई, 1505 MM चौड़ाई और 2295 MM ऊंचाई के साथ 2200 MM व्हीलबेस में पेश किया गया है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक व्हीकल का ग्राउंड क्लीयरेंस 180 MM रखा गया है।

एडवांस फीचर्स

महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में हैंडलबार दिया गया है और इसमें आपको Clutch Free & Gearless ड्राइव मिल जाती है, जिससे आप शोर और कंपन मुक्त सफर का लाभ उठा सकते हैं। इस महिंद्रा 3 व्हीलर में आपको Mechanical Lever Type पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic Drum ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर को Helical Spring & Hydraulic Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और Rubber Spring Hydraulic Damper रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। महिंद्रा के इस लेटेस्ट लोडिंग थ्री व्हीलर में आपको कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिल जाते हैं, जिसमें विंडस्क्रीन एंड वाइपिंग सिस्टम, स्पेयर व्हील प्रोविजन, ड्राइविंग मोड्स (फॉरवर्ड, न्यूट्रल, रिवर्स), इकोनॉमी एंड बूस्ट मोड, लॉकेबल ग्लोव बॉक्स, 12V सॉकेट, टेलीमैटिक्स यूनिट एंड जीपीएस, ऑफबोर्ड चार्जर, हैज़र्ड इंडिकेटर, केबिन लाइट, बोतल होल्डर और रिवर्स बजर शामिल है। यह सभी फीचर्स इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को कम्फर्टेबल बनाने के साथ-साथ प्रॉफिटेबल भी बनाते हैं।

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर प्राइस

भारत में Mahindra & Mahindra ने अपने महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का प्राइस 3.60 लाख से 4.00 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा है। यदि आपने भी इस थ्री व्हीलर को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस 3 व्हीलर को आसानी से खरीद सकते हैं। यहां आप महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर को कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं।

वेरिएंट और प्राइस

महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड 3 व्हीलर में आपको 4 वेरिएंट देखने को मिल जाते हैं।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत  
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड डिलीवरी वैन/140 Cu ft 998

₹ 3.60 - 3.70 लाखऑन रोड कीमत

 
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड डिलीवरी वैन/170 Cu ft 998

₹ 3.60 - 3.80 लाखऑन रोड कीमत

 
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड पिकअप 998

₹ 3.60 - 3.90 लाखऑन रोड कीमत

 


ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

प्रतिक्रिया साझा करें
Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks