जानें महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड 3 व्हीलर की खासियत, फीचर्स, कीमत और सबकुछ
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड भारत का सबसे लोकप्रिय कार्गो 3 व्हीलर है। यह कम कीमत और बेहतरीन क्वालिटी पार्ट्स की वजह से थ्री व्हीलर कार्गो के क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हुआ है। उल्लेखनीय है कि महिंद्रा, भारत के मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर वाली बेहतरीन वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है जो अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण की वजह से भारत में लोकप्रिय हुई है। महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड कार्गो थ्री व्हीलर बेहतरीन गुणवत्ता और क्वालिटी फीचर्स से लैस थ्री व्हीलर कार्गो वाहन है। महिंद्रा का यह सबसे किफायती और सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी कार्गो वाहन है, जो छोटी दूरी के डिलीवरी वैन के तौर पर उपयोग किए जाने के लिए बेहद उपयुक्त है। यह कार्गो वाहन कम कीमत में सबसे उन्नत फीचर्स, क्वालिटी पार्ट्स और ड्राइविंग सुविधा से लैस प्रोडक्ट है। इस कार्गो वाहन की एक्स शोरूम कीमत 3.60 लाख रुपए से शुरू होती है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा जोर ग्रैंड 3 व्हीलर के बारे में, वाहन की खासियत, फीचर्स, कीमत आदि की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है महिंद्रा जोर ग्रैंड 3 व्हीलर की खासियत?
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड 3 व्हीलर छोटी दूरी के कार्गो परिवहन के लिए बेहतरीन वाहन है। इसे उच्च गुणवत्ता वाले पार्ट्स और अत्याधुनिक इंजीनियरिंग से निर्मित किया गया है। यह इलेक्ट्रिक वाहन 3 से 4 घंटे की चार्जिंग टाइमिंग के साथ आता है। इस वाहन का ग्रॉस व्हीकल वेट यानी जीवीडब्ल्यू 998 किलोग्राम है। इसका व्हीलबेस 2200 mm है। वहीं इसकी बैटरी क्षमता 10.24 kwh है जो बेहतरीन है। इस वाहन की पेलोड कैपेसिटी 400 किलोग्राम है। वहीं इसके रेंज की बात करें तो यह एक चार्ज में 100 किलोमीटर दूरी तक का सफर तय कर सकता है। इस वाहन का कर्ब वेट 580 किलोग्राम है। इस वाहन की अधिकतम चाल 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस वाहन द्वारा जनरेट किया जाने वाला अधिकतम टॉर्क 50 न्यूटन मीटर है।
क्यों खरीदें महिंद्रा जोर ग्रैंड 3 व्हीलर?
उल्लेखनीय है कि वर्तमान दौर में इलेक्ट्रिक कार्गो बहुत से लोगों के रोजगार का हिस्सा बन चुका है। अभी भी इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन से स्वरोजगार का एक बड़ा स्कोप है। बहुत से इलाकों में उत्पादों के परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की कमी है। यह वाहन बेहद किफायती है और कम लागत में यह ज्यादा से ज्यादा उत्पादों को गंतव्य स्थान पर डिलीवर करने में सक्षम है। यही कारण है कि इलेक्ट्रिक कार्गो की मांग में भी लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 3 व्हीलर के क्षेत्र में महिंद्रा भारत का एक अग्रणी एवं महत्वपूर्ण ब्रांड है।
महिंद्रा द्वारा निर्माण किया गया महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड को भारत का बेस्ट और बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर में से एक माना जाता है। यह वाहन बेहद मजबूत, वजनदार है। साथ ही ड्राइवर के लिए भी इस वाहन से ड्राइविंग बेहद आरामदायक है। वजनदार और मजबूत होने की वजह से यह आरामदायक सफर के साथ यह वाहन भारत के मुश्किल ट्रैक पर भी आसानी से चल पाता है। इसके अलावा इस वाहन को बहुत कम मेंटनेंस की जरूरत पड़ती है। बेहद कम मेंटनेंस की आवश्यकता होने की वजह से यह वाहन, वाहन मालिकों के लिया बेहद फायदे का सौदा हो सकता है। इसके अतिरिक्त यह कार्गो थ्री व्हीलर स्वच्छ परिवहन के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
कैसे उठाएं लाभ?
यदि आप एडवांस तकनीक, फीचर्स वाला यह इलेक्ट्रिक कार्गो खरीदना चाहते हैं तो आप महिंद्रा जोर ग्रैंड 3 व्हीलर के ट्रक जंक्शन पेज पर इंक्वायरी दर्ज कर सकते हैं। यह वाहन बेहतरीन माइलेज कैपेसिटी के साथ आता है। महिंद्रा का यह इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर कार्गो आकर्षक ऑफर के साथ मार्केट में उपलब्ध है। ऑफर प्राप्त करें या चेक ऑफर विकल्प पर क्लिक कर और मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें जिससे आप इस वाहन पर चल रहे लेटेस्ट ऑफर की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप इस जबरदस्त 3 व्हीलर के लिए लोन की जानकारी लेना चाहते हैं या लोन आवेदन करना चाहते हैं तो “लोन आवेदन करें” या “अप्लाई लोन" पर क्लिक करते हुए फॉर्म सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT