Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
सौरजेश कुमार
11 जुलाई 2024

महिंद्रा जोर ग्रैंड : कार्गो ट्रांसपोर्ट के लिए महिंद्रा का सबसे लोकप्रिय थ्री व्हीलर

By सौरजेश कुमार News Date 11 Jul 2024

महिंद्रा जोर ग्रैंड : कार्गो ट्रांसपोर्ट के लिए महिंद्रा का सबसे लोकप्रिय थ्री व्हीलर

जानें महिंद्रा जोर ग्रैंड लोकप्रिय थ्री व्हीलर की खासियत, फीचर्स और कीमत

देश में कार्गो थ्री व्हीलर वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। महिंद्रा का ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर मॉडल भारत के सबसे लोकप्रिय कार्गो 3 व्हीलर में से एक माना जाता है। यह वाहन अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस की वजह से जाना जाता है। इसमें मौजूद बेहतरीन क्वालिटी के पार्ट्स इसे बेहद टिकाऊ और खास बनाते हैं। यही वजह है कि यह थ्री व्हीलर कार्गो के क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हुआ है। गौरतलब है कि महिंद्रा, भारत के मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर वाली बेहतरीन वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है जिसने अपने क्वालिटी प्रोडक्ट की वजह से भारत में एक बड़ा कस्टमर बेस स्थापित किया है।  महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड कार्गो थ्री व्हीलर बेहतरीन क्वालिटी और फीचर्स से लैस वाहन है। छोटी दूरी के डिलीवरी वैन के तौर पर उपयोग किए जाने के लिए यह बेहद उपयुक्त है। यह कार्गो वाहन कम कीमत में सबसे उन्नत फीचर्स, क्वालिटी पार्ट्स और ड्राइविंग सुविधा से लैस है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा जोर ग्रैंड 3 व्हीलर के बारे में, वाहन की खासियत, फीचर्स, कीमत आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है महिंद्रा जोर ग्रैंड 3 व्हीलर की खासियत?

महिंद्रा जोर ग्रैंड 3 व्हीलर वाहन अपनी अच्छी रेंज और सुपर बैटरी क्षमता की वजह से जाना जाता है। महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड 3 व्हीलर छोटी दूरी के कार्गो परिवहन के लिए काफी अच्छा विकल्प है। हाई क्वालिटी पार्ट्स और अत्याधुनिक इंजीनियरिंग से निर्मित होने की वजह से यह इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर 4 घंटे 30 मिनट की चार्जिंग टाइमिंग के साथ आता है। जिससे इसे उपयोग करना बहुत आसान हो जाता है। महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर से ज्यादातर व्यापारियों को काफी मुनाफा हुआ है क्योंकि यह किफायती होने के साथ कार्य क्षमता के मामले में भी कहीं से कम नहीं है।

जीवीडबल्यू, व्हीलबेस और बैटरी क्षमता

इस वाहन का ग्रॉस व्हीकल वेट यानी जीवीडब्ल्यू 998 किलोग्राम है, जिससे यह सड़क पर अच्छा प्रजेंस देता है। वहीं इसके व्हीलबेस की बात करें तो यह 2200 mm है और इसकी बैटरी क्षमता 10.24 kwh है, जो काफी अच्छी मानी जाती है। अच्छी बैटरी क्षमता होने से इस वाहन की बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी है। 

पेलोड क्षमता, रेंज, कर्ब वेट

इस थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी 400 किलोग्राम है। वहीं रेंज की बात करें तो यह एक चार्ज में 100 किलोमीटर दूरी तय कर सकता है। जिससे यह सिटी ट्रांसपोर्टेशन के लिए काफी अच्छा विकल्प हो जाता है। इस वाहन का कर्ब वेट 580 किलोग्राम है।

मैक्स स्पीड और टॉर्क 

महिंद्रा जोर ग्रैंड थ्री व्हीलर अन्य लोकल इलेक्ट्रिक की तुलना में काफी अच्छी स्पीड लिमिट प्रदान करता है। इसके अधिकतम चाल की बात करें तो यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा द्वारा जनरेट किया जाने वाला अधिकतम टॉर्क 50 न्यूटन मीटर देखने को मिलता है।

उपयोगिता 

वर्तमान में इलेक्ट्रिक कार्गो बहुत से लोगों के रोजगार का हिस्सा बना है। यह थ्री व्हीलर बेहद किफायती होता है जिससे बिजनेस में काफी मार्जिन मिलता है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन स्वरोजगार का एक बड़ा हिस्सा है। बहुत से इलाकों में उत्पादों के परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर की कमी देखने को मिलती है। ऐसे में महिंद्रा का यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लेना काफी फायदे का सौदा हो सकता है। यह वाहन  बेहद मजबूत और वजनदार है। साथ ही ड्राइवर के लिए भी ये काफी आरामदायक है। इसके अलावा इस वाहन को बहुत कम मेंटनेंस की जरूरत पड़ती है। इससे भी व्यापार में काफी अच्छी बचत देखने को मिलती है।

महिंद्रा जोर ग्रैंड : यहां से खरीदें, मिलेगा डिस्काउंट

अगर आप एडवांस तकनीक, फीचर्स वाला यह इलेक्ट्रिक कार्गो खरीदना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा जोर ग्रैंड 3 व्हीलर के पेज पर इंक्वायरी दर्ज कर सकते हैं। ट्रक जंक्शन ग्राहकों को सबसे कम कीमत पर नजदीकी डीलर से वाहनों की खरीदी में सहायता करता है। साथ ही वाहनों पर चल रहे लेटेस्ट ऑफर की भी जानकारी देता है। साथ ही हम फाइनेंस में भी ग्राहकों की मदद करते हैं। अगर आप इस 3 व्हीलर के लिए लोन की जानकारी लेना चाहते हैं या लोन आवेदन करना चाहते हैं तो पेज पर जाकर “लोन आवेदन करें” या “अप्लाई लोन" पर क्लिक करते हुए फॉर्म सबमिट करें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top