जानें, महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत
इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री में इन दिनों थ्री व्हीलर की खास डिमांड देखने को मिल रही है। 3 व्हीलर आपको कार्गो और पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में देखने को मिलते हैं। इनका साइज छोटा होता है और ये आसानी से शहर के भीडभाड़ वाले इलाकों में माल की डिलीवरी कर सकते हैं। इन्हें खरीदना और ऑपरेट करना काफी आसान होता है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में वैसे तो कई कंपनियां हैं, जो कार्गो थ्री व्हीलर का निर्माण करती हैं। लेकिन अगर हम देश के सबसे पॉपुलर लोडिंग थ्री व्हीलर की बात करें, तो इसमें महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का नाम सबसे पहले आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स
महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको 10.24 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली Dust & Waterproof IP-67 Rated मोटर देखने को मिल जाती है। कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 50 NM है, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर में आपको 400 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिल जाती है, जिससे आप एक बार में अधिक माल की डिलीवरी करके अधिक कमाई कर सकते है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 580 किलोग्राम है और यह कमर्शियल व्हीकल 998 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर में आपको सिंगल चार्ज में 100 से 153 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देखने को मिल जाती है, जिससे आप बिजनेस की शुरूआत में ही सेविंग्स करने लगते है। कंपनी के इस व्हीकल को 0 से 100% चार्ज करने के लिए सिर्फ 4 घंटे का समय लगता है।
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का बॉडी लुक
कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर को काफी लेटेस्ट लुक में पेश किया गया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते हैं और खरीदना चाहते हैं। महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर को 3425 MM लंबाई, 1505 MM चौड़ाई और 2295 MM ऊंचाई के साथ 2200 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस व्हीकल के फ्रंट में आपको एक बड़ी और काफी मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस 180 MM रखा गया है। कंपनी का यह थ्री व्हीलर फुली मेटल बॉडी में आता है। इसमें आपको केवल ड्राइवर के लिए ही कंफर्टेबल सीट देखने को मिलती है और इसे काफी अच्छे खासे स्पेस वाले केबिन के साथ पेश किया गया है। इस थ्री व्हीलर में डबल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर देखने को मिल जाते हैं।
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के फीचर्स और उपयोगिता
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर में हैंडल बार के साथ Clutch Free & Gearless ड्राइव मिल जाती है, जिससे आपको शोर और कंपन मुक्त सफर मिलता है, इससे आप लंबे सफर के बाद भी थकान महसूस नहीं करते हैं। कंपनी के इस व्हीकल में Mechanical Lever Type पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic Drum ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर को Helical Spring & Hydraulic Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और Rubber Spring Hydraulic Damper रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में Lithium-ion, 48V बैटरी आती है। महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर में विंडस्क्रीन एंड वाइपिंग सिस्टम, स्पेयर व्हील प्रोविजन, ड्राइविंग मोड्स FNR - (फॉरवर्ड, न्यूट्रल, रिवर्स), इकोनॉमी एंड बूस्ट मोड, लॉकेबल ग्लोव बॉक्स, 12 वी सॉकेट, टेलीमैटिक्स यूनिट एंड जीपीएस, ऑफबोर्ड चार्जर, हैज़र्ड इंडिकेटर, केबिन लाइट, बोतल होल्डर और रिवर्स बजर जैसे फीचर्स आते हैं, जो इस व्हीकल को कम्फर्टेबल बनाने के साथ प्रॉफिटेबल भी बनाते हैं। कंपनी के इस लोडिंग थ्री व्हीलर को आप सब्जियां, फल, दूध की केन, पानी की बोतल, मार्केट लोड, लॉजिस्टिक गुड्स और व्हाइट गुड्स समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए उपयोग में ले सकते हैं।
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का प्राइस
महिंद्रा कंपनी ने अपने सभी कमर्शियल वाहनों की तरह इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर का प्राइस भी किफायती रखा है। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का एक्स शोरूम प्राइस 3.60 लाख से 4.00 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद इस थ्री व्हीलर को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर को आसानी से खरीद सकते हैं।
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के वेरिएंट और कीमत
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर में आपको 3 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते हैं।
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
---|---|---|
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड डिलीवरी वैन/140 Cu ft | 998 | ₹ 3.60 - 3.70 लाख |
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड डिलीवरी वैन/170 Cu ft | 998 | ₹ 3.60 - 3.80 लाख |
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड पिकअप | 998 | ₹ 3.60 - 3.90 लाख |
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का प्राइस क्या है?
Ans भारत में महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.60 लाख से 4.00 लाख रुपये है।
Q.2 महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की रेंज क्या है?
Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर को सिंगल चार्ज में 100 से 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
Q.3 महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी क्या है?
Ans महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर की पेलोड क्षमता 400 किलोग्राम है।
Q.4 महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans कंपनी का यह थ्री व्हीलर 998 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।
Q.5 महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का चार्जिंग टाइम क्या है?
Ans कंपनी के इस व्हीकल को फुल चार्ज करने के लिए केवल 4 घंटे का समय लगता है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक,टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT