जानें, महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत
भारत की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने डीजल-पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के बाद अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ अपना रुख कर लिया है। कंपनी के कमर्शियल व्हीकल्स का बड़ी संख्या में भारत के अंदर उपयोग किया जाता है। महिंद्रा अपने अक्सर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर भी चर्चा में रहती है, क्योंकि इसके इलेक्ट्रिक व्हीकल कम कीमत में शानदार रेंज और लेटेस्ट फीचर्स वाले होते है। कंपनी ने इसी श्रेणी को आगे बढ़ाते हुए महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को निर्मित किया है ये एक माल वाहन यानी कार्गो थ्री व्हीलर है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे है।
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स
महिंद्रा के इस कार्गो थ्री व्हीलर में 10.24 Kwh बैटरी क्षमता से संचालित एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर आती है। इस कार्गो 3 व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 50 NM है। महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 580 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 998 किलोग्राम है। इस व्हीकल में आपको काफी अच्छी लोड़िंग कैपेसिटी देखने को मिल जाती है। कंपनी के इस 3 व्हीलर की अधिकतम स्पीड 50 KMPH रखी गई है, ताकि रफ्तार के साथ एक स्थान से दुसरे स्थान पर माल की डिलीवरी की जा सके और अगली डिलीवरी के लिए आप तैयार रहे। महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में सिंगल चार्ज में 100 से 150 किलोमीटर की रेंज देखने को मिल जाती है, इससे आप अपने बिजनेस की शुरूआत से ही अच्छी कमाई करने लगते है। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को एक बार फुल चार्ज करने के लिए 4 घटें का समय लगता है।
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का बॉडी लुक
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर को 3425 MM लंबाई, 1505 MM चौड़ाई और 2295 MM ऊंचाई के साथ 2200 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते है। इसके फ्रंट में आपको एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिल जाते है। इसके फ्रंट में ही डबल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स दिए गए है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक व्हीकल का ग्राउंड क्लीयरेंस 180 MM रखा गया है। महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर में केवल ड्राइवर के लिए ही सीट दी गई है। आपको इसके केबिन में भी काफी अच्छा खासा स्पेस देखने को मिल जाता है।
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के फीचर्स
महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर में हैंडलबार दिया गया है। इसमें आपको थकान मुक्त सफर का एक्सपिरीयंस मिलता है क्योंकि इसमें कल्च और गियरबॉक्स देखने को नहीं मिलता है। इसके अलावा इस थ्री व्हीलर में शोर मुक्त और कंपन मुक्त ड्राइव भी मिलती है। महिंद्रा के इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में Mechanical Lever Type पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic Drum ब्रेक्स आते है। महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर को Helical Spring & Hydraulic Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और Rubber Spring Hydraulic Damper रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको मोबाइल होल्डर, GPS, केबिन लाइट, स्पेयर व्हील प्रोविजन, ऑफबोर्ड चार्जर, हैजर्ड इंडिकेटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लॉक करने वाला ग्लव बॉक्स और रिवर्स बजर जैसे लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिल जाते है।
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का प्राइस
महिंद्रा के कमर्शियल वाहन अपने स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के अनुसार किफायती कीमत में आते है। कंपनी ने अपने सभी व्हीकल्स की तरह इस इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर की कीमत भी कम रखी है। Mahindra & Mahindra ने अपने महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का एक्स शोरूम प्राइस 3.60 लाख से 4.00 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी महिंद्रा के इस 3 व्हीलर को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से भी आसानी से खरीद सकते है।
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर के वेरिएंट और कीमत
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर में आपको 4 वेरिएंट देखने को मिलते है।
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
---|---|---|
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड डिलीवरी वैन/140 Cu ft | 998 | ₹ 3.60 - 3.70 लाख |
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड डिलीवरी वैन/170 Cu ft | 998 | ₹ 3.60 - 3.80 लाख |
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड पिकअप | 998 | ₹ 3.60 - 3.90 लाख |
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड फ्लैटबेड/170 Cu ft | 998 | ₹ 3.60 - 4.00 लाख |
महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की कीमत क्या हैं?
Ans भारत में महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.60 लाख से 4.00 लाख रुपये रखी गई है।
Q.2 महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर की रेंज क्या हैं?
Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर में आपको सिंगल चार्ज में 100 से 150 किलोमीटर की रेंज देखने को मिल जाती है।
Q.3 महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या हैं?
Ans महिंद्रा 3 व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 998 किलोग्राम है।
Q.4 महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का कर्ब वेट क्या हैं?
Ans कंपनी के इस थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 580 किलोग्राम है।
Q.5 महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर का व्हीलबेस साइज क्या हैं?
Ans महिंद्रा ज़ोर ग्रैंड थ्री व्हीलर को 2200 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT