FADA ने जारी की नंवबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट, भारत में बेचे गए 79,369 कमर्शियल व्हीकल्स
फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन जिसे हम FADA के नाम से जानते है। फाडा ने हर महीने की तरह नवंबर 2022 में कंपनियों द्वारा भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बिक्री की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। सभी कंपनियो ने पिछले साल के नवंबर माह से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लगभग जितने भी ब्रांड है सभी ने कमर्शियल की सेल्स में वृद्धि ही हासिल की है। यदि हम भारत में टोटल कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री की बात करें तो नवंबर 2022 में 79,369 यूनिट्स बेचकर 32.80% की वृद्धि दर्ज की है जबकि पिछले साल इसी महीने में 59,765 यूनिट्स ही बेचे गए थे। आज ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में हम आपको नवंबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट में किस कंपनी को बिक्री में वृद्धि और किसे गिरावट इसकी जानकारी देंगे।
नवंबर 2022, कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स रिपोर्ट
FADA द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में लगभग सभी कंपनिया वृद्धि करती दिखी है। नवंबर 2021 के मुकाबले इस साल नवंबर में सभी ने अपने व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हासिल की है लेकिन कुछ कंपनिया ऐसी भी है जो आगे रही है वहीं कुछ ऐसी भी जिनकी बिक्री में वृद्धि तो हुई है लेकिन बेहद कम। चालिए जानते है फाडा द्वारा जारी किए गए आकड़ें-
टाटा मोटर्स
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स बाजार में सबसे बड़े वाणिज्यिक निर्मिताओं में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) फाडा की सेल्स रिपोर्ट में सबसे ऊपर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने नवंबर 2022 ने 14.40% की वृद्धि के साथ 30,282 यूनिट्स कमर्शियल व्हीकल्स बेचे है, जबकि पिछले साल नवंबर में कंपनी ने कुल 26,469 यूनिट्स ही बेचे है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) कंपनी ने नवंबर 2022 में कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में 66.73% की वृद्धि दर्ज करते हुए 20,081 यूनिट्स बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 12,044 यूनिट्स की ही बिक्री की थी।
अशोक लेलैंड
अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) पिछले साल नवंबर 2021 में 7,879 यूनिट्स कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री की थी, लेकिन नवंबर 2022 में कंपनी ने 66.06% की वृद्धि के साथ मार्केट में 13,084 यूनिट्स बेचे है।
वीईसीवी (VECV)
FADA द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, VECV ( वोल्वो आयशर )कमर्शियल व्हीकल- Volvo Eicher Commercial Vehicle) ने नवंबर 2022 में 5,270 यूनिट्स बेचकर 39.19% की वृद्धि दर्ज की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में ब्रांड ने 3,786 यूनिट्स की ही बिक्री की थी।
मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने नवंबर 2022 में 4.47% की वृद्धि दर्ज करते हुए अपने 3,828 कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल कंपनी 3,664 यूनिट्स ही बेच पाई थी।
डेमलर
डेमलर ग्रुप (Daimler Group) की भारतबेंज ने नवंबर 2022 में 1,555 कमर्शियल व्हीकल्स को बेचकर 35.33% की वृद्धि दर्ज की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 1,149 यूनिट्स ही बेचे थे।
फोर्स मोटर्स
फाडा री सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2022 में फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने अपने कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 3.84% वृद्धि के साथ में 675 यूनिट्स बेचे है, जबकि नवंबर 2021 में कंपनी ने 650 यूनिट्स की बिक्री की थी।
SML इसुजु लिमिटेड
नवंबर 2022 में SML ISUZU ने 3.16% की वृद्धि दर्ज करते हुए 586 यूनिट्स बेचीं है, जबकि पिछले साल नवंबर में कंपनी ने 568 यूनिट कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री की थी।
अन्य ब्रांड-
FADA द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य सभी ब्रांडों ने कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 12.71% की वृद्धि हासिल करते हुए 4,008 यूनिट्स बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 3,556 यूनिट्स बेचे गए थे।
आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT