Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
06 Dec 2022
Automobile

ओएसएम रेज प्लस: ज्यादा पेलोड और ज्यादा माइलेज वाला थ्री व्हीलर

By News Date 06 Dec 2022

ओएसएम रेज प्लस:  ज्यादा पेलोड और ज्यादा माइलेज वाला थ्री व्हीलर

जानें, ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर की सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स की मार्केट में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पहचाने जाने वाली OSM (ओमेगा सेकी मोबिलिटी) ने भारत में कई कार्गो थ्री व्हीलर लॉन्च किए हैं। आज देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग में तेजी आने लगी है। देश में तेजी से बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से तंग आकार अब लोगों ने पर्सनल से लेकर कमर्शियल तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स(EV) को ही पसंद करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने हमेशा ही कम कीमत के साथ अच्छे फीचर्स और माइलेज वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को निर्मित किया है। अब इसी श्रेणी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अपना ओएसएम  रेज प्लस  (Rage Plus) को निर्मित किया है। ये कम कीमत में आने वाला एक बेहतरीन थ्री व्हीलर है। इस थ्री व्हीलर(3 wheelers) की 500 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी है और इसका 960KG का जीवीडब्ल्यू है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर की सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

 ओएसएम रेज प्लस 3 व्हीलर की स्पेसिफिकेशन्स

ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर में आपको 10.8 kwh की बैटरी क्षमता वाली एक मजबूत मोटर मिलती है। जिसकी मैक्स पावर 5.95 किलो वॉट के साथ में 625NM पीक टार्क उत्पन्न कर सकता है। ओएसएम के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 45kmph है। वहीं अगर हम इसके माइलेज की बात करें तो इसमें आपको एक चार्ज पर 120 किलोमीटर का शानदार माइलेज देखने को मिलता है। इस थ्री व्हीलर में आपको फ्रंट और रियर में हाइड्रोलिक ड्रम ब्रेक (Front and rear Hydraulic Drum) के साथ में एक Damper + Helical फ्रंट सस्पेंशन और एक Independent suspension + Dampers रियर सस्पेंशन मौजूद है। ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर पर कंपनी ने 3 साल या 80 हजार किलोमीटर की वारंटी दी है।

ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर का बॉडी लुक

ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर(Osm Rage plus 3 wheeler) में 3200MM लंबाई, 1500MM चौड़ाई और 1710MM ऊंचाई के साथ 2,120MM का व्हीलबेस देखने को मिलता है। ओएसएम के इस थ्री व्हीलर में आपको एक विंडशील्ड के साथ में एक वाइपर मिलता है और इसके हैड लैंप के साथ मौजूद इंडिकेटर इसको सबसे अलग लुक देते है। वहीं इसके पीछे आपको टेल लाइट के साथ एलईडी लैंप देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इसमें पीछे की तरफ ही बैटरी के लिए बॉक्स बनाया गया है ताकि ये सुरक्षित रहे। वहीं इस थ्री व्हीलर के टायरों की बात करें तो इसमें आपको तीनों टायर 4.5X10 है जो एक अच्छी ग्रिप के साथ में आता है इसे देखकर ये कहा जा सकता है कि ये आसानी से ऊबड़-खाबड़ या ऊंचाई वाले रास्तों पर चल सकता है। इसकी लोड बॉडी की बात कि जाए तो इसमें आपको 6 फीट की हाइट के साथ में 500 किलोग्राम की लोड क्षमता देखने को मिलती है।

ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर के फीचर्स

ओएसएम के इस थ्री व्हीलर में रिमूवेबल बैटरी देखने को मिलती है जिसका फायदा ये है कि यदि आप कहीं लंबे रूट पर जा रहे हैं और आपके पास समय कम है और बैटरी भी खत्म हो गई है। तो ऐसे में आप किसी भी स्टेशन से अपनी ये तीन बैटरी उन्हें देकर वापस से तीन चार्ज बैटरी इसमें लगा सकते हैं। वहीं इस थ्री व्हीलर के केबिन में आपको एक कंफर्टेबल सीट के साथ में अच्छा खासा स्पेस देखने को मिलता है। इसके हैंडल में एक अच्छी ग्रिप देखने को मिलती है जिसके साथ में आपको हॉर्न दिया गया है। ओएसएम के इस थ्री व्हीलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसमें आपकी गाड़ी की रेंज, स्पीड, गियरमीटर और ट्रिप मीटर बटन देखने को मिलता है। इसके अलावा इस व्हीकल में आपको 5 वॉट के साथ में 2 एंपीयर का चार्जिंग पॉइंट और एक इमरजेंसी बटन दिया जाता है जिसकी मदद से आप जल्दी से इसे ऑन और ऑफ कर सकते है। इसकी बैटरी का चार्जिंग टाइम 3 घटें और ग्रेडेबिलिटी 16% है जो इसको भारी से भारी सामान में एक अच्छी ग्रिप प्रदान करती है।

ओएसएम रेज प्लस थ्री प्राइस 

कंपनी ने अपने इस थ्री व्हीलर की कीमत अपने ग्राहकों की सुविधा के अनुसार ही रखी है। ये कम कीमत में आने वाला भारत का सस्ता इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर है। ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.40 - 3.70 लाख रुपये है। यदि आपने भी इसे खरीदनें का मन बना लिया है तो आप हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते हैं।

ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1  ओएसएम Rage Plus थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?
Ans. कंपनी ने अपने इस थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.40 - 3.70 लाख रुपये रखी है। आप इसे ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से भी खरीद सकते है।
 
Q.2  ओएसएम रेज+ का माइलेज क्या है?
Ans. ओएसएम रेज प्लस फ्रॉस्ट माइलेज में आपको सिंगल चार्ज में 120 kmpl का शानदार माइलेज देखने  को मिलता है। 

Q.3  OSM Rage Plus थ्री व्हीलर की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans. ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर में आपको 500 किलोग्राम की पेलोड या लोड कैपेसिटी मिलती है।
 
Q.4  ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड क्या है?
Ans. ओएसएम के इस थ्री व्हीलक की अधिकतम स्पीड 45kmph देने का दावा कंपनी करती है।
 
Q.5  ओएसएम रेज + की बैटरी क्षमता क्या है?
Ans. ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर में 10.8Kwh की दमदार बैटरी देखने को मिलती है।
 
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी देते हैं। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी पिकअप या हेवी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोज प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us