Detect your location
Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur

ऑक्सीजन ऑन व्हील्स : महिंद्रा बोलेरो पिकअप ट्रक अब ऑक्सीजन पहुंचाने में आएंगे काम

News Date 04 May 2021

ऑक्सीजन ऑन व्हील्स : महिंद्रा बोलेरो पिकअप ट्रक अब ऑक्सीजन पहुंचाने में आएंगे काम

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए महिंद्रा का ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ कैंपेन

देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कोरोना महामारी के इस दुखद समय में लोगों की सेवा करने का बीड़ा उठाया है। महिंद्रा के बोलेरो पिकअप ट्रक अब ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई में काम आएंगे। फिलहाल महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ कैंपेन सिर्फ महाराष्ट्र के लिए शुरू किया गया है लेकिन जल्द ही इसे देश के अन्य राज्यों में शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि महिंद्रा कंपनी कार, बस, ट्रक और ट्रैक्टर का निर्माण करने वाली देश की सबसे प्रमुख कंपनी है और सामाजिक दायित्व निभाने में हमेशा आगे रहती है। 


महाराष्ट्र में ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ कैंपेन सबसे पहले

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि कंपनी अपने बोलेरो पिकअप ट्रक के जरिए पूरे महाराष्ट्र में ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई सुनिश्चित करेगी। 70 महिंद्रा बोलेरो ट्रक के जरिए ऑक्सीजन सिलेंडर को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा सबसे पहले मुंबई, ठाणे, नासिक और नागपुर में शुरू की गई है। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी से देश के सभी राज्यों में बेहद खराब हालत हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बुरा हाल बताया जा रहा है। जहां अभी तक 46 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है जिसमें से करीब 68 हजार से ज्यादा लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। ऐसे में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ऑक्सीजन ऑन व्हील्स की शुरुआत महाराष्ट्र से की है। आनंद महिंद्रा ने अपने एक ट्वीट कर कहा कि मृत्युदर में कमी के लिए आज ऑक्सीजन अहम है। समस्या ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं है, बल्कि उत्पादन संयंत्रों से अस्पतालों और घरों तक उसका परिवहन है। महिंद्रा लाजिस्टिक्स के जरिये लागू परियोजना ऑक्सीजन ऑन व्हील्स से हम इस फासले को पाटने की कोशिश कर रहे हैं।


दूसरे राज्यों में जल्द शुरू होगा ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ अभियान

महिंद्रा के ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ अभियान को जल्द ही दूसरे राज्यों में शुरू किया जाएगा। आनंद महिंद्रा ने बताया कि इस पहल को सबसे पहले महाराष्ट्र में शुरू किया गया है, लेकिन जल्द ही इसे देश के दूसरे राज्यों में भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल में हम अपने विश्वसनीय लोकल डीलर की भी मदद लेंगे और लोकल प्रशासन की हर संभव मदद करेंगे। महिंद्रा ने इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया है, इसके साथ ही कंपनी ने ऑक्सीजन सिलेंडर रखने के लिए गोदाम भी तैयार किया है, जहां नजदीकी ऑक्सीजन प्लांट से खाली सिलेंडरों को दोबारा उपयोग के लिए रिफिल किया जाता है।

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक