ट्रक ड्राइवर को इस योजना से हर महीने मिलेंगे 8000 रुपए, अभी करें आवेदन
भारत में उन लोगों के लिए रिटायरमेंट की अच्छी प्लानिंग करना बहुत ज्यादा जरुरी है, जो असंगठित रूप से काम कर रहे हैं या प्राइवेट क्षेत्र में काम कर रहे हैं। जब भी हम हर महीने एक निश्चित आय की बात करते हैं, या पेंशन की बात करते हैं तो सबसे पहले दिमाग में सरकारी नौकरी ही आती है। सरकारी नौकरी के अलावा हर इंसान तक पेंशन और रिटायरमेंट की सुविधा पहुंचाने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं ला रही है। जिसके तहत लोगों को पेंशन की सुविधा मिलती है। भारत सरकार ऐसी कई पेंशन योजनाएं ला चुकी है जो भारत के असंगठित लोगों के लिए बेहतरीन है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम इन्हीं बेहतरीन टॉप पेंशन योजना के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आम लोगों के लिए बेहतरीन है। इस योजना का लाभ कैसे लेना है, पात्रता शर्तें क्या है, लाभ लेने की प्रक्रिया आदि की जानकारी दे रहे हैं।
कितना होगा फायदा
पेंशन का होना किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है। वृद्ध होने या रिटायरमेंट के बाद अक्सर काम करने की क्षमता में कमी आती है और लोग काम करना बंद कर देते हैं। इसलिए जरूरी है कि रिटायरमेंट के लिए पर्याप्त बचत धनराशि हो। साथ ही सामान्य जन को मासिक पेंशन राशि का भी लाभ मिल सके। ताकि वृद्ध अवस्था में आने वाली फाइनेंशियल क्राइसिस को झेला जा सके। भारत सरकार द्वारा लागू की गई कुछ बेहतरीन पेंशन योजना असंगठित मजदूर या किसान की मदद कर सकती है। सरकार की इस योजना से बेहतरीन पेंशन फंड का निर्माण किया जा सकता है। जिससे आसानी से डेली लाइफ की फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। गौरतलब है कि भोजन, कपड़ा और घर ये तीन एक सामान्य इंसान की बेसिक जरूरत होती है। लेकिन इन मूल जरूरतों के अलावा अच्छी वित्तीय स्थिति का होना भी इंसान की एक बड़ी जरूरत है। एक निश्चित उम्र के बाद पेंशन राशि मिलने से सामान्य जनों को काफी फ़ायदा होगा।
किस योजना से मिलेगा पेंशन
अगर आप पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप कुछ महत्वपूर्ण पेंशन योजना में रजिस्टर्ड हो सकते हैं। असंगठित लोगों के लिए हम 2 सबसे बेहतरीन पेंशन योजना के बारे में बता देते हैं। इसे योजना के माध्यम से 8000 रुपए मासिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस पेंशन योजना की खास बात यह है कि इसमें आपके साथ-साथ सरकार 50% अपना योगदान देती है। इस पेंशन योजनाओं का नाम अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, पीएम किसान मानधन योजना है।
ट्रक ड्राइवर को कैसे मिलेगी 8000 रुपए पेंशन
मजदूर या असंगठित कामगारों जैसे ट्रक ड्राइवर, खलासी, मैकेनिक एवं सभी सामान्य मजदूर या सभी प्राइवेट कर्मचारी जिनका पीएएफ अकाउंट नहीं हो, उनके लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना भारत सरकार चला रही है। अगर आप असंगठित कामगार श्रेणी में आते हैं तो आप पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत रजिस्टर्ड हो सकते हैं। इस योजना में मात्र 55 रूपए मासिक प्रीमियम दिया जाता है। जिसमें 55 रुपए अतिरिक्त सरकार की ओर से योगदान दिया जाता है। 60 वर्ष की उम्र के बाद श्रम योगी मानधन योजना में पेंशन के तौर पर 3000 रुपए मासिक दिए जाते हैं। अगर आप किसान हैं या आप खेती से जुड़े हैं तो किसान मानधन योजना के तहत 3000 रुपए मासिक पेंशन का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा आप दूसरी पेंशन योजना, अटल पेंशन योजना में रजिस्टर्ड हो सकते हैं, इस योजना में 210 रुपए से प्रीमियम शुरू है। आप मात्र 210 रुपए का मासिक प्रीमियम भरकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। अटल पेंशन योजना में लाभार्थी को रिटायरमेंट पर 8.5 लाख रुपए और 5000 रुपए का मासिक पेंशन का लाभ मिलता है। यानी यदि आप कुल 250+55 = 265 रूपए का मासिक प्रीमियम का भुगतान करते हैं तो आसानी से अटल पेंशन योजना और मानधन योजना दोनों का लाभ ले सकते हैं। इस तरह 5000 रुपए अटल पेंशन योजना से, 3000 रुपए मानधन योजना से प्राप्त कर सकते हैं। इन दोनों योजना का एक साथ लाभ लेकर आप कुल 8000 रुपए का मासिक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।
कैसे करें पंजीकरण
पीएम किसान मानधन योजना या श्रम योगी मानधन योजना में पंजीकरण के लिए आप https://maandhan.in/ पर जा सकते हैं। इस साइट पर आप स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं या आप नजदीकी सीएससी सेंटर विजिट करके योजना में पंजीकरण करवा सकते हैं। मानधन योजना के अलावा अगर आप अटल पेंशन योजना में पंजीकरण करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क करें और बैंक से अटल पेंशन योजना का फॉर्म लेकर भरें और शाखा में जमा करें। ध्यान रखें कि जिस बैंक में आप फॉर्म भरकर जमा करते हैं, उस बैंक में आपका अकाउंट भी होना जरूरी है।
मानधन योजना प्रीमियम चार्ट
उम्र | योगदान | सरकारी योगदान | कुल प्रीमियम राशि |
18 | 55 | 55 | 110 |
19 | 58 | 58 | 116 |
20 | 61 | 61 | 122 |
21 | 64 | 64 | 128 |
22 | 68 | 68 | 136 |
23 | 72 | 72 | 144 |
24 | 76 | 76 | 152 |
25 | 80 | 80 | 160 |
26 | 85 | 85 | 170 |
27 | 90 | 90 | 180 |
28 | 95 | 95 | 190 |
29 | 100 | 100 | 200 |
30 | 105 | 105 | 210 |
31 | 110 | 110 | 220 |
32 | 120 | 120 | 240 |
33 | 130 | 130 | 260 |
34 | 140 | 140 | 280 |
35 | 150 | 150 | 300 |
36 | 160 | 160 | 320 |
37 | 170 | 170 | 340 |
38 | 180 | 180 | 360 |
39 | 190 | 190 | 380 |
40 | 200 | 200 | 400 |
सम्बंधित समाचार : काम की बात : दुर्घटनाओं से बचाता है एबीएस ब्रेक सिस्टम
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT