लोकसभा चुनाव से पहले वाहन मालिकों को बड़ी राहत, जानें किस शहर में कितनी है कीमत
केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले वाहन मालिकों और आम लोगों के लिए बड़ी राहत दी है। सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपए की कटौती की है। ट्रक, ऑटो एवं कमर्शियल वाहन मालिकों के साथ-साथ सरकार का यह फैसला आम लोगों के भी हित में है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार का यह चुनावी फैसला भी माना जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की घटी हुई कीमतें आज से सभी शहरों में लागू हो चुकी है।
ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में 15 मार्च को लागू हुए डीजल और पेट्रोल के रेट की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
मई 2022 के बाद पहली बार कम हुए पेट्रोल और डीजल के दाम
भारत में लंबे समय बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती हुई है। मई 2022 के बाद यह पहली बार है जब देश में पेट्रोल और डीजल के रेट में कमी आई है। बता दें कि जून 2017 से पहले हर 15 दिन पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिवीजन किया जाता था। भारत में पेट्रोल, ढुलाई चार्ज, टैक्स आदि के आधार पर पहले हर 15 दिन पर डीजल और पेट्रोल की नई कीमतों का निर्धारण होता था। कीमतों में कटौती के इस निर्णय से ट्रक और कमर्शियल वाहन मालिकों के साथ आमजन को भी व्यापक लाभ मिलेगा।
देश में बड़े शहरों में डीजल और पेट्रोल प्राइस लिस्ट
सरकार की कीमतों में कटौती के बाद देश के कई प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कमी आई है। डीजल और पेट्रोल की कीमतों की लिस्ट इस प्रकार है :
शहर का नाम | पेट्रोल की कीमत | डीजल की कीमत |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 104.21 | 92.15 |
चेन्नई | 100.75 | 92.24 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
नोएडा | 94.79 | 87.96 |
लखनऊ | 94.57 | 87.76 |
बंगलुरु | 99.94 | 85.89 |
हैदराबाद | 107.66 | 95.82 |
जयपुर | 106.48 | 91.72 |
तिरुवनंतपुरम | 107.73 | 96.53 |
भुवनेश्वर | 101.19 | 92.75 |
इन राज्यों में इतनी हुई डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कमी या बढ़ोतरी
भारत के इन राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी या वृद्धि की लिस्ट इस प्रकार है :
राज्य का नाम | पेट्रोल की कीमतों पर असर | डीजल की कीमतों पर असर |
महाराष्ट्र | 42 पैसे कमी | 40 पैसे कमी |
उत्तरप्रदेश | 21 पैसे कमी | 21 पैसे कमी |
राजस्थान | 17 पैसे कमी | 17 पैसे कमी |
छत्तीसगढ़ | 50 पैसे कमी | 49 पैसे कमी |
बिहार | 19 पैसे बढ़ोतरी | 18 पैसे बढ़ोतरी |
मध्यप्रदेश | 11 पैसे बढ़ोतरी | 10 पैसे बढ़ोतरी |
राजस्थान में कम हुआ वैट
गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पेट्रोल और डीजल 2% वैट की कटौती की घोषणा की। इस वैट कटौती से पेट्रोल पर 1.40 रुपए से लगभग 5.30 रुपए तक की राहत आमजन को मिलेगी। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर क्रमशः 31.04% और 19.30% का वैट लगाया जाता है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT