Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री BharatBenz की नई HX और Torq Shift Series लॉन्च, अब माइनिंग और कंस्ट्रक्शन के लिए मिलेंगे ज्यादा ताकतवर ट्रक मैजेंटा मोबिलिटी ने MOVER के साथ मिलाया हाथ, लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए 250 EV होंगे तैनात टाटा मोटर्स ने जून 2025 में 30238 कमर्शियल वाहन बेचे
19 जुलाई 2023

भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा

By News Date 19 Jul 2023

भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा

पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा की वे सभी खासियतें, जो आपके लिए जानना है जरूरी

सार्वजनिक परिवहन के रूप में ऑटो रिक्शा आज भारत में सबसे बेहतर व्हीकल माने जाने लगे हैं। देश के कई ग्रामीण इलाकों से लेकर बड़े बड़े शहारों में इनका उपयोग काफी तेजी से किया जा रहा है। इनके लोकप्रिय होना का एक मुख्य कारण इनका प्राइस भी है। इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्केट में आपको ऑटो रिक्शा कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ देखने को मिल जाते हैं, साथ ही इन्हें ऑपरेट करना भी काफी आसान होता है। अगर आप भी किसी ऐसे ऑटो रिक्शा की तलाश में है जो सस्ता हो और उससे कमाई भी ज्यादा हो जाए, तो आपके लिए पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है। कंपनी का यह ऑटो रिक्शा आपको दूसरे पैसेंजर थ्री व्हीलर्स के मुकाबले सीट वाले एरिया में ज्यादा स्पेस के साथ देखने को मिल जाता है। पियाजियो का यह ऑटो रिक्शा बेस्ट माइलेज और कम्फर्ट के लिए भारतीय वाणिज्यिक वाहन मार्केट में पहचाना जाता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा की कुछ खास खासियतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

ज्यादा जगह, आरामदायक सफर

पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा में आपको काफी अच्छा खासा स्पेस देखने को मिल जाता है। कंपनी का यह ऑटो रिक्शा ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर्स सीट्स के साथ में आता है, इसकी सभी सीटें काफी आरामदायक है। पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा को Hydraulic Telescopic Shock Absorber with Helical Compression Spring with Damper फ्रंट सस्पेंशन और Hydraulic Telescopic Shock Absorber with Rubber Compression Spring with Damper रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में 4.50 - 10, 8 PR टायर दिए गए हैं, जो साइज में काफी बड़े हैं और खराब से खराब रास्तों पर भी आसानी से चल सकते हैं।

बेस्ट माइलेज

पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा 36 Kmpl की शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है, जिससे आप बिजनेस की शुरूआत से ही अधिक सेविंग्स करने लगते है। इस पियाजियो ऑटो रिक्शा में 10 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है, जो बिना रूकावट के आपके लंबे सफर को पूरा करता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा की हाई स्पीड 60 KMPH रखी गई है। इस पियाजियो ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट का 502 किलोग्राम है और यह 802 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

अधिक सेफ्टी

पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा में सेफ्टी डोर दिए गए है, जिससे यात्री सीट पर बैठे पैसेंजर अधिक सुरक्षित होते हैं। कंपनी का यह ऑटो रिक्शा पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स के साथ आता है। पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा को 2880 MM लंबाई, 1435 MM चौड़ाई और 1920 MM ऊंचाई के साथ 1920 MM के व्हीलबेस के साथ के पेश किया गया है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा का ग्राउंड क्लीयरेंस 208 MM रखा गया है। 

पावरफुल परफॉर्मेंस और फीचर्स

पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा में 1 सिलेंडर वाला Water cooled BS6 इंजन दिया गया है, जो 9.39 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा की अधिकतम टॉर्क 23.5 NM है, जिससे यह ऑटो रिक्शा कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली है। पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा में Handle Bar के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का यह ऑटो रिक्शा Manual ट्रांसमिशन और Multi-disc, wet type क्लच के साथ आता है।

प्राइस और वारंटी

पियाजियो कंपनी अपने कमर्शियल वाहनों को ग्राहकों के लिए किफायती रेट में लॉन्च करती आई है। देश में पियाजियो के इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का उपयोग करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। Piaggio ने अपने इस पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 2.22 लाख से 2.55 लाख रुपये रखा है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा के साथ आपको 36 महीने की सुपर वारंटी मिल जाती है और यह ऑटो रिक्शा 1 साल फ्री मेंटेनेंस के साथ आता है। यदि आपने भी इस आर्टिकल के बाद पियाजियो ऑटो रिक्शा को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस ऑटो रिक्शा को आसानी से खरीद सकते हैं। 

वेरिएंट और कीमत

पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा में आपको 3 वेरिएंट देखने को मिल जाते है।

पियाजियो आपे सिटी प्लस 3-सीटर/1920/सीएनजी

₹ 2.22 - 2.53 लाख

पियाजियो आपे सिटी प्लस 3-सीटर/1920

₹ 2.22 - 2.49 लाख

पियाजियो आपे सिटी प्लस 3-सीटर/1920/एलपीजी

₹ 2.22 - 2.47 लाख


पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा का प्राइस क्या है?

Ans भारत में पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 2.22 लाख से 2.55 लाख रुपये है।

Q.2 पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा का माइलेज क्या है?

Ans कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में 36 Kmpl का माइलेज आता है।

Q.3 पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा की सीटिंग कैपेसिटी क्या है?

Ans पियाजियो का यह ऑटो रिक्शा ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर्स सीट्स के साथ आता है।

Q.4 पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा का जवीडब्ल्यू क्या है?

Ans कंपनी का यह ऑटो रिक्शा 802 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। 

Q.5 पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा को 1920 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks