जानें, पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा में ऐसा क्या है जो इसे बनाता है औरों से खास?
भारत में सार्वजनिक परिवहन के रूप में सबसे अधिक ऑटो रिक्शा का ही उपयोग किया जाता है। लेकिन जब हम लोकप्रिय ऑटो रिक्शा की बात करते हैं, तो इसमें पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा का नाम सबसे पहले आता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा को आकर्षक इटालियन डिजाइन में पेश किया गया है, जिसमें एक काफी बड़ा और अच्छे स्पेस वाला केबिन आता है। यह ऑटो रिक्शा पावरफुल इंजन के साथ आता है और इसे सीएनजी, एलपीजी और डीजल वेरिएंट में भी खरीदा जा सकता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा कैसे खास है और इसके फीचर्स क्या है, इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।
पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा में क्या है खास
आपको बता दें, पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा को कुल तीन वेरिंएट्स - सीएनजी, एलपीजी और डीजल में पेश किया गया है। इसके सीनएनजी और एलपीजी वेरिएंट में इंजन एक समान 230 सीसी की पावर देता है। लेकिन इसके पावर में आपको आउटपुट थोड़ा अलग देखने को मिल जाता है। इसके सीएनजी वेरिएंट में 4,700 RPM पर 9.17 हॉर्स पावर और 2,300 RPM पर 17 NM का पीक टॉर्क जनरेट होता है। वहीं इसका एलपीजी वेरिएंट 4,700 RPM पर 9.9 हॉर्सपावर और 2,300 RPM पर 17.8 NM का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसके अलावा, आपको इसके डीजल वेरिएंट में 597.7cc कैपेसिटी वाला इंजन मिल जाता है, जो 3,600 RPM पर 9.39 हॉर्स पावर और 2,200 RPM पर 23.5 NM का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
साथ ही आपको बताते चलें कि, पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा के CNG और LPG में एक रिवर्स + 4 फॉरवर्ड गियर के साथ कांस्टेंट मेश टाइप का गियरबॉक्स आता है, जबकि इसके डीजल वेरिएंट में रिवर्स गियर के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा में आपको 36 Kmpl का जबरदस्त माइलेज मिल जाता है, जिससे आप बिजनेस में अच्छी खासी सेविंग्स भी कर सकते हैं।
शानदार स्पेसिफिकेशन्स
पियाजियो कंपनी से इस ऑटो रिक्शा में डाइमेंशन और स्पेसिफिकेशन्स के साथ ड्यूरेबल परफॉर्मेंस आपको मिल जाती है। इस ऑटो रिक्शा के सीएनजी और एलपीजी वेरिएंट्स का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 MM है, जबकि इसका डीजल वेरिएंट 202 MM के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस वाहन का ग्रोस व्हीकल वेट यानी GVW 780 किलोग्राम है और यह 480 किलोग्राम के कर्ब वेट में आता है।
वहीं इसके एलपीजी वेरिएंट का कर्ब वेट 457 किलोग्राम और जीवीडब्ल्यू 757 किलोग्राम है। हालांकि, इसके दोनों वेरिएंट्स में ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है और इनकी पेलोड कैपेसिटी 300 किलोग्राम है। लेकिन इसका डीजल वेरिएंट 802 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है और इसका कर्ब वेट 502 किलोग्राम है, जो इसे सब में भारी बनाता है।
ड्राइव करने में आसान
पियाजियो आपे सिटी प्लस एक हैंडलबार के साथ आता है जिसे चलाने में किसी प्रकार की मशक्कत नहीं करनी पड़ती और इस 3 व्हीलर को आसानी से चलाया जा सकता है। इस व्हीकल में आरामदायक ड्राइव के लिए सभी टायरों पर कंप्रेशन स्प्रिंग्स के साथ हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसमें ब्रेकिंग के लिए Hydraulically Actuated Internal Expanding Shoes के साथ ड्रम ब्रेक्स आते हैं। पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा के सीएनजी और एलपीजी वेरिएंट में इंजन के लिए फोर्स्ड एयर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जबकि इसके डीजल वेरिएंट में वॉटर कूलिंग सिस्टम आता है। इसका इंजन हाई-टेक के साथ लो मेंटेनेंस वाला है।
इसलिए, इस व्हीकल की स्वामित्व की कम लागत अधिक प्रॉफिट सुनिश्चित करती है। आपको बता दें, कंपनी अपने इस सिटी प्लस ऑटो रिक्शा के साथ सस्पेंशन और केबिन के अंदर बेस्ट-इन-क्लास स्पेस के साथ एक आरामदायक सवारी की गारंटी भी देती है। इसके अलावा, इस ऑटो रिक्शा में सुरक्षा के लिए दरवाजे दिए गए हैं, जो यात्रियों की सेफ्टी के साथ इस वाहन को ऑटो रिक्शा सेगमेंट में अन्य वाहनों से अलग बनाते हैं।
लंबी वारंटी और कॉम्पिटिटर्स
कंपनी अपने इस ऑटो रिक्शा के साथ 36 महीने तक की सुपर वारंटी और एक साल के फ्री मेंटेनेंस की पेशकश करती है। इसके साथ ही आने वाले दोनों ऑफर इस ऑटो रिक्शा को बेड़े मालिकों के साथ-साथ व्यक्तिगत ड्राइवरों के लिए भी एक बेहतरीन सौदा बनाते हैं। वहीं अगर हम भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में इस ऑटो रिक्शा के कॉम्पिटिटर्स की बात करें, तो थ्री व्हीलर पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में इसका सबसे बड़ा मुकाबला बजाज कॉम्पैक्ट आरई और टीवीएस किंग डीलक्स के साथ हैं। इनके अलावा, बजाज मैक्सिमा जेड और महिंद्रा अल्फा भी इसके कॉम्पिटिटर्स हैं।
पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा का प्राइस
पियाजियो कंपनी इंडियन कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में अपने उपभोक्ताओं के लिए कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस वाले वाहनों को लॉन्च करने के लिए पहचानी जाती है। Piaggio ने अपने इस पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 2.22 लाख से 2.55 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी इस ऑटो रिक्शा की इन खासियतों को जानने के बाद इस थ्री व्हीलर को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा को आसानी से खरीद सकते हैं।
पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा से जुड़े कुछ FAQ
Q.1 - पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा का प्राइस क्या है?
Ans - भारत में पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 2.22 लाख से 2.55 लाख रुपये है।
Q.2 - पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा का माइलेज क्या है?
Ans - कंपनी के इस थ्री व्हीलर में आपको 36 Kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है।
Q.3 - पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans - पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा 802 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।
Q.4 - पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट क्या है?
Ans - इस व्हीकल में आपको 502 किलोग्राम का कर्ब वेट देखने को मिल जाता है।
Q.5 - पियाजियो आपे सिटी प्लस ऑटो रिक्शा किस-किस वेरिएंट में आता है?
Ans - पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा को आप सीएनजी, एलपीजी और डीजल वेरिएंट में खरीद सकते हैं।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है।
इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT