Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
08 Jan 2023
Automobile

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स: शानदार रेंज वाला ऑटो रिक्शा

By News Date 08 Jan 2023

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स: शानदार रेंज वाला ऑटो रिक्शा

जानें, पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत 2023

भारत में पियाजियो (Piaggio) व्हीकल्स लिमिटेड ऑटो निर्माताओं में अग्रणी ब्रांड है। इसके लोडिंग थ्री व्हीलर्स (Three Wheeler) और पैसेंजर ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) उच्च गुणवत्ता और बेहतर फीचर्स के साथ आते हैं। पियाजियो कंपनी के ऑटो रिक्शा शानदार माइलेज प्रदान करते हैं वहीं ये ईंधन की बचत कर आपको लाभ पहुंचाते हैं। भारत में थ्री व्हीलर्स की बिक्री को लेकर जारी होने वाली शीर्ष स्तर की रिपोर्ट्स में पियाजियो सेल्स ग्रोथ में अक्सर पहले या दूसरे नंबर के खिलाड़ी के रूप में सामने आता है। पियाजियो हाउस से आने वाला ऑटो रिक्शा मॉडल 2023  पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स (Piaggio Ape E City FX Max) का ग्रॉस व्हीकल वेट 713 किलोग्राम है। इसमें 8 केडब्ल्यूएच की दमदार बैटरी देखने को मिलती है। 5 सीट में आने वाला ये पियाजियो का ऑटो रिक्शा एक बार चार्ज होने पर 145 km तक की शानदार माइलेज प्रदान करता है।  इस ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा सबसे बेस्ट क्यों ?

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा एडवांस्ड तकनीक से निर्मित ऑटो है। इसमें एडवांस्ड टेलीमैटिक्स 2.0 की पावरफुल मोटर है। मजबूत बैटरी के कारण यह कठिन रास्तों में भी आसानी से ड्राइव होता है। इसकी अधिकतम गति 50 kmph है। पियाजियो के इस ई ऑटो रिक्शा में  एल-5 इंजन नोर्म्स देखने को मिलता है। वहीं पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो का कर्ब वेट 413 किलोग्राम है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 20 प्रतिशत रखी गई है ताकि ये आसानी से चढ़ाई वाले रास्तों पर अपनी ग्रीप बनाए रखें है। कंपनी का दावा है कि पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो में मात्र 50 पैसे प्रति केएम की ही लागत आती है। इससे यह पैसा बचाता है। इसके तीनो चक्के अन्य पैसेंजर इलेक्ट्रिक (Electric) ऑटो की तुलना में बड़े साइज के हैं। वहीं ड्राइवर साइड विंडों ट्रांसपेरेंट हैं। इससे विजुअलिटी क्लीयर रहती है। वहीं इसकी फ्रंट लुकिंग आकर्षक है। बड़ी विंडस्क्रीन के साथ वाइपर लगा है। स्टालिश हैडलाइट एवं इंडीकेटर्स इसके लुक में चार चांद लगा देते है।

डेक बॉडी केबिन और सीट्स

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स का केबिन डेक बॉडी टाइप है जो चेचिस के साथ आता है। यह डे केबिन के रूप में है। केबिन में पर्याप्त स्पेस है। पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा में सीटिंग केपेसिटी ड्राइवर सीट सहित 5 सीटर्स है, इसके अलावा ड्राइवर सीट इस ऑटो रिक्शा में आपको एडजस्टेबल देखने को  मिल जाती  है। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा का ट्रांसमिशन बिना एक्स्ट्रा क्लच और गियर के डायरेक्ट होता है। 

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा प्राइस 2023

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम प्राइस 3.25 लाख रुपये से 3.30 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस ऑटो रिक्शा पर 1.75 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दी है। यदि आप Piaggio Ape E city Fx Max Auto Rickshaw को ऑन लाइन खरीदना चाहते हैं, तो कमर्शियल व्हीकल्स के ऑनलाइन डिजीटल मार्केट के प्लेटफॉर्म ट्रक जंक्शन की विजिट कर सकते हैं। इससे आपके समय और पैसे दोनो की बचत होगी। इसके अलावा ई रिक्शा, लोडिंग थ्री व्हीलर, पिकअप (Pickup), मिनी ट्रक (Mini Truck), ट्रक (Truck), टिपर (Tipper), ट्रेलर  (Trailer)और ट्रैवलर टैंपो (Tempo Traveller) आदि सीवी के बारे में हर प्रकार की अपडेट महत्वपूर्ण जानकारी आपको हमारी वेबसाइट पर आसानी से मिलेगी।

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा को लेकर अक्सर पूछे जाने सवाल

सवाल-1. पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की बैटरी क्षमता क्या है?
जवाब- पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा की बैटरी की केपेसिटी 8 केडब्ल्यूएच है।

सवाल-2. पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा का 713 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।

सवाल-3. पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की माइलेज क्या है?
जवाब- कंपनी के मुताबिक Piaggio Ape E city Fx Max Auto Rickshaw सिंगल चार्ज बैटरी से 145 केएम तक का माइलेज दे सकता है।

सवाल-4. पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स का व्हीलबेस क्या है?
जवाब-  कंपनी ने पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा को व्हीलबेस 1920 एमएम में निर्मित किया है।

सवाल- 5. पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स कितने सीटर्स का ऑटो रिक्शा है?
जवाब-  पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा में ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट सहित कुल 5 सीट्स देखने को मिलती हैं।

सवाल-6. पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम प्राइस क्या है?
जवाब-  भारत में  पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की  एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख  रुपये से 3.30 लाख रुपये रखी गई है।

सवाल-7. पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट कितना आता है?
जवाब-  पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट 413 किलोग्राम है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us