Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
30 May 2023
Automobile

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा : सिंगल चार्च में 145 से 150 km की शानदार रेंज

By News Date 30 May 2023

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा : सिंगल चार्च में 145 से 150 km की शानदार रेंज

जानें, पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की संपूर्ण जानकारी

भारत में ऑटो रिक्शा को सार्वजनिक परिवहन का बेस्ट विकल्प माना जाता है, इन्हें खरीदना और ऑपरेट करना काफी आसान होता है। यदि आप खुद का कम खर्च में कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो ऑटो रिक्शा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इनकी कीमत कम होती है और पैसेंजर व्हीकल्स के रूप इनसे काफी अच्छी कमाई की जा सकता है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा मौजूद है। लेकिन अगर हम कमाल के स्पेसिफिकेशन्स और बेस्ट रेंज वाले ऑटो रिक्शा की बात करें, तो इसमें सबसे पहला नाम पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा का आता है। कंपनी का यह इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा आपको जबरदस्त फीचर्स में देखने को मिल जाता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स

पियाजियो के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको 8 Kwh बैटरी क्षमता वाली Advanced telematics 2.0 L5M मोटर देखने को मिल जाती है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की अधिकतम टॉर्क 29 NM है, जो इसे कठिनाईयों भरे रास्तों पर चलने की क्षमता प्रदान करती है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक वाहन की हाई स्पीड 50 KMPH रखी गई है। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा 713 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है और इसका कर्ब वेट 413 किलोग्राम है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको 145 से 150 किलोमीटर की शानदार रेंज देखने को मिल जाती है, जिससे आप अपने बिजनेस की शुरूआत में ही अधिक कमाई कर सकते हैं। पियाजियो के इस थ्री व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस 163 MM रखा गया है।

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा का बॉडी लुक

कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को 2700 MM लंबाई, 1370 MM चौड़ाई और 1725 MM ऊंचाई के साथ 1920 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। पियाजियो ने अपने इस ऑटो रिक्शा को काफी आकर्षक और लेटेस्ट लुक में पेश किया है, अधिकतर लोग इस ऑटो रिक्शा को पहली नजर में देखने पर ही पंसद कर लेते हैं। इसके फ्रंट में आपको काफी बड़ी और मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। इस ऑटो रिक्शा में ड्यूल हेडलैम्पस और इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जिससे इस व्हीकल का फ्रंट लुक काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है। पियाजियो के इस थ्री व्हीलर में 120/80 R 12 फ्रंट और रियर टायर आते हैं। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर्स के लिए कम्फर्टेबल सीट्स देखने को मिल जाती है।

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा के फीचर्स

पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा में Handle bar के साथ PT Gear with Differential (Integrant) ट्रांसमिशन आता है। इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Drum Brake hydraulically actuated internal expanding shoe type ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा को Loading arm, constant rate coil spring with hydraulic dampener फ्रंट सस्पेंशन और Semi trailing arm, rubber spring with hydraulic dampener रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को एक बार फुल चार्ज करने के लिए 3 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। इस ऑटो रिक्शा को चार्ज करने के लिए 48 v/ 3000w off-board charger दिया गया है। पियाजियो का यह ऑटो रिक्शा Lithium-ion, 51.2 V बैटरी के साथ आता है।

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा का प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में पियाजियो को शानदार परफॉर्मेंस और सिंगल चार्ज में कमाल की रेंज देने वाले थ्री व्हीलर निर्मित करने के लिए पहचाना जाता है। कंपनी अपने सभी वाहनों को एक किफायती दाम में लॉन्च करती है और इस ऑटो रिक्शा का प्राइस भी कम रखा है। देश में पियाजियो के इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का काफी उपयोग होने लगा है। Piaggio ने अपने इस पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 3.25 लाख से 3.30 लाख रुपये रखी है। अगर आपने भी इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 - पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की कीमत क्या है?
Ans - भारत में पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 3.25 लाख से 3.30 लाख रुपये रखा गया है।

Q.2 - पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की रेंज क्या है?
Ans - इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको 145 से 150 किलोमीटर की शानदार रेंज मिल जाती है।

Q.3 - पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans - कंपनी के इस व्हीकल को 1920 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

Q.4 - पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans - पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा 713 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

Q.5 - पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा का चार्जिंग टाइम क्या है?
Ans -पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा को फुल चार्ज करने के लिए 3 घंटे 45 मिनट का समय लगता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us