Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
12 अगस्त 2023

पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस Vs महिंद्रा अल्फा डीएक्स : जानें, कौनसा ऑटो रिक्शा है सबसे प्रॉफिटेबल

By News Date 12 Aug 2023

पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस Vs महिंद्रा अल्फा डीएक्स : जानें, कौनसा ऑटो रिक्शा है सबसे प्रॉफिटेबल

पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस और महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा से कमाई करें कुछ ज्यादा

भारत में थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा सबसे अप्रोचेबल और आरामदायक सवारी वाहन है। पैसेंजर व्हीकल के रूप में ऑटो रिक्शा अंतिम मील यात्रा के लिए सबसे बेस्ट व्हीकल है। इसका इस्तेमाल बड़े शहरों से लेकर कस्बों और देहात के सार्वजिनक स्थलों जैसे बस स्टाप, स्टेशन आदि जगहों पर परिवहन के रूप में किया जा रहा है। ऑटो रिक्शा एक बेहतर व्यवसाय का विकल्प भी प्रदान करता है। इसे सीमित बजट में बिना खास निवेश किए आसानी से खरीदा जा सकता है। आप भी यदि कोई व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो ऑटो रिक्शा से अपना नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको फायदा ही फायदा हो सकता है, बस जरूरत है तो आपको एक दमदार ऑटो रिक्शा की। अब आप कौनसा ऐसा ऑटो खरीदें जो बेस्ट होने के साथ साथ ज्यादा प्रॉफिटेबल भी हो। यहां ट्रक जंक्शन पर पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस ऑटो रिक्शा और महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा की संपूर्ण तुलना की जा रही है, इसमें स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज और कीमत के आधार पर जानकारी दी जा रही है।

इंजन परफॉर्मेंस और अन्य स्पेसिफिकेशंस कंपेयर

पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस और महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा ये दोनों ही इंजन परफॉर्मेंस और बॉडी निर्माण में बेहतरीन हैं। पियाजियो के इस ऑटो रिक्शा में 4- Stroke air cooled टेक्निक इंजन दिया गया है, जो 9.61 hp पावर प्रदान करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 17.10 NM है। वहीं इस ऑटो में आपको 4 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स मिलता है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 24.30 प्रतिशत है। इससे यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों में भी आसानी से ड्राइव होता है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको 50 km/kg का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है। इस पियाजियो आपे ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू 722 किलोग्राम है और इसका कर्ब वेट 422 किलोग्राम है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में फ्यूल टैंक कैपेसिटी सीएनजी 30 लीटर वाटर कैपेसिटी और पेट्रोल 2.8 लीटर दी गई है। 

वहीं महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा में आपको 395 cm3 water-cooled ,Single cylinder के साथ पावरफुल इंजन मिलता है, जो 9.5 hp पावर प्रदान करता है।  इसकी मैक्सिमम टॉर्क 23 NM है, जो कि पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस ऑटो रिक्शा से अधिक है। महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू  860 किलोग्राम है।  यह ऑटो रिक्शा 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी भी ज्यादा है वहीं माइलेज 40.2 kmpl है। इससे यह ईंधन की बचत प्रदान करता है।

पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस vs महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा के मुख्य स्पेसिफिकशंस

ऑटो रिक्शा का नाम पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस महिंद्रा अल्फा डीएक्स
जीवीडब्ल्यू 722 KG 860 KG
इंजन 4- Stroke air cooled 395 cm3 water-cooled, Single cylinder
पावर 9.61 HP 9.7 HP
गियरबॉक्स 4 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स
माइलेज 50 kmpl 40.2 Kmpl

केबिन एवं खास फीचर्स कंपेयरिंग

पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस ऑटो रिक्शा में ड्राइवर की कंफर्टेबल सीट के अलावा तीन आरामदायक  पैसेंजर सीटें हैं। यह ऑटो रिक्शा hydraulically actuated Drum Brake Combined type ब्रेक के साथ आता है। इसमें आपको हैंडलबार देखने को मिल जाता है, और इसमें एबीएस सिस्टम भी शामिल है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा का ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है। इसमें hydraulic telescopic shock absorber with helical compression spring with dampener फ्रंट सस्पेंशन और रियर सस्पेंशन दिए गए हैं।
वहीं दूसरी ओर महिंद्रा डीएक्स ऑटो रिक्शा का केबिन भी अच्छे स्पेस के साथ निर्मित किया है। इसमें भी ड्राइवर के अलावा 3 यात्रियों के लिए सीटिंग कैपेसिटी है। यह ऑटो पार्किंग ब्रेक के अलावा ड्रम ब्रेक के साथ आता है। इसमें हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिंग फ्रंट सस्पेंशन और रियर सस्पेंशन दिए गए हैं। इस ऑटो रिक्शा में आपको काफी अच्छी ग्रिप वाला हैंडलबार देखने को मिल जाता है।

व्हीलबेस और टायर

पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस 1920 mm है और इसमें 4.0- 8, 4 फ्रंट रियर टायर दिए गए हैं। वहीं महिंद्रा का यह ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस 2005 mm है और इसके 4.50 X 10 8-PR फ्रंट और रियर टायर हैं।  

कीमत तुलना

पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस ऑटो रिक्शा की कीमत 2.36 लाख से 2.41 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। जबकि महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 2.85 लाख से 2.90 लाख रुपये है। आप इनकी ऑन रोड प्राइस जानने के लिए ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

पियाजियो एनएक्सटी प्लस और महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा की तुलना के बाद अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

Q.1- पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस और महिंद्रा अल्फा डीएक्स में कौनसा सस्ता ऑटो रिक्शा है?

Ans- इनमें पियाजियो एनएक्सटी प्लस ऑटो रिक्शा सस्ता है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.36 लाख से 2.41 लाख रुपये है।

Q.2- पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस और महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा में किसका जीवीडब्ल्यू ज्यादा है?

Ans- इनमें महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू 860 किलोग्राम है, जो ज्यादा है।

Q.3- पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस और महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा में बड़ा व्हीलबेस किसका है?

Ans- इनमें महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस बड़ा है, जोकि 2005 MM है।

Q.4  - पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस और महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा में सीएनजी फ्यूल विकल्प में कौनसा है?

Ans- पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस ऑटो सीएनजी फ्यूल वाला है।

Q.5  - पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस और महिंद्रा अल्फा डीएक्स ऑटो रिक्शा की सीटिंग कैपेसिटी क्या है?

Ans- इनकी सीटिंग कैपेसिटी ड्राइवर + 3 पैसेंजर है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks