Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
07 Dec 2022
Automobile

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस Vs महिंद्रा अल्फा प्लस 3 व्हीलर

By News Date 07 Dec 2022

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस Vs महिंद्रा अल्फा प्लस 3 व्हीलर

जानें, पियाजियो और महिंद्रा के थ्री व्हीलर की सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना

यदि आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और एक कम कीमत के साथ में अच्छे फीचर्स व माईलेज वाले थ्री व्हीलर की तलाश में है। तो आपकी इस तलाश को दूर करने के ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में हम भारत के दो सबसे पॉपलुर और कम कीमत में आने वाले थ्री व्हीलर की तुलना करने जा रहे है। वैसे तो भारत में कई कंपनियों है जो थ्री व्हीलर निर्मित करती हैं लेकिन यदि हम बेहतरीन फीचर्स के साथ में आने वाले थ्री व्हीलर की बात करें तो इसमें सबसे पहले पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर और महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर का नाम आता है। ये दोनों ही भारत में 3 लाख की कम कीमत में आने वाले थ्री व्हीलर हैं और पेलोड के साथ साथ माइलेज तक ये एक दूसरे को टक्कर देते है। चलिए जानें पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर और महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर Vs महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर की स्पेसिफिकेशन्स

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स(ape xtra ldx) में सिंगल सिलेंडर फोर्स्ड एसी 4एस  के साथ 10 की होर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन देखने को मिलता है। जिसकी अधिकतम टार्क 23.5NM है। वहीं महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर(Alfa plus) में आपको ई-डीआई जी 599 डब्ल्यूडी के साथ में 10 HP उत्पन्न करने वाला इंजन मिलता है जिसकी अधिकतम टार्क 23.5NM है। इसके अलावा पियाजियो के इस थ्री व्हीलर की 975 KG जीवीडब्ल्यू है और महिंद्रा के थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 995KG है। वहीं पियाजियो थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 54KMPH है, वहीं महिंद्रा 3 व्हीलर की अधिक स्पीड 54KMPH है। इसके अलावा यदि इनके माइलेज की बात करें तो पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स में 22.67 Kmpl माइलेज देखने को मिलता है। वहीं महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर में 29.4kmpl का माइलेज देखने को मिलता है।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स Vs महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर का बॉडी लुक

ये दोनों ही थ्री व्हीलर है जिसमें पियाजियो के थ्री व्हीलर के फ्रंट 4.50-10, 8 PR, रियर 4.50-10, 8PR टायर है। वहीं महिंद्रा(mahindra) के BS6 थ्री व्हीलर में फ्रंट 4.50-10, 8 PR, रियर 4.50-10, 8PR टायर देखने को मिलती है। यदि इनकी बॉडी लुक की बात कि जाएं तो दोनों ही देखने में आकर्षक है। पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स  थ्री व्हीलर की 3145MM लंबाई, 1490MM चौडाई और 1770MM ऊंचाई के साथ में 1920MM का व्हीलबेस देखने को मिलता है। वहीं महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर में 3175MM लंबाई, 1460MM चौडाई और 1700MM ऊंचाई के साथ में 2165MM का व्हीलबेस दिया गया है।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स Vs महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर के फीचर्स

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स  थ्री व्हीलर में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Drum Brakes ब्रेक देखने को मिलते है। वहीं महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर में भी पार्किंग ब्रेक के साथ में Drum Brakes ब्रेक दिए गए है। पियाजियो के इस थ्री व्हीलर में हैंडल बार के साथ में 5-Speed गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। वहीं महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर में 4-Speed वाले गियरबॉक्स के साथ में हैंडल बार देखने को मिलता है। यदि इनके सस्पेंशन की बात कि जाएं तो पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर में Hydraulic telescopic shock absorber with Helical spring & dampener फ्रंट सस्पेंशन और Hydraulic telescopic shock absorber with Rubber spring & dampener रियर सस्पेंशन देखने को मिलता है, तो महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर Coil spring and hydraulic teliscopic फ्रंट सस्पेंशन और रियर सस्पेंशन के साथ में निर्मित किया गया है।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स Vs महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर का प्राइस

दोनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों की सुविधा के अनुसार कम से कम कीमत में कमर्शियल व्हीकल्स को निर्मित करने के लिए पहचानी जाती है। पियाजियो ने अपने इस पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स  थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 2.45 से 2.55 लाख रूपये रखी है। इसके अवाला महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर की 2.79 से 2.85 लाख रूपये (एक्स शोरूम कीमत) रखी है। यदि आपने इन में से किसी भी थ्री व्हीलर को खरीदने का मन बना लिया है तो आप इन्हें हामरी ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते है।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स Vs महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ

Q.1 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स  थ्री व्हीलर का प्राइस?
Ans पियाजियो के इस थ्री व्हीलर की कंपनी ने एक्स शोरूम कीमत 2.45 से 2.55 लाख रूपये रखी है।
 
Q.2 महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर का प्राइस?
Ans महिंद्रा ने अपने इस बीएस-VIथ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 2.79 से 2.85 लाख रूपये है।
 
Q.3पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स की इंजन क्षमता?
Ans Piaggio के इस थ्री व्हीलर में सिंगल सिलेंडर फोर्स्ड एसी 4एस  के साथ 10 (HP) की होर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन देखने को मिलता है। जिसकी अधिकतम टार्क 23.5NM है।
 
Q.4 महिंद्रा अल्फा प्लस थ्री व्हीलर का माइलेज?
Ans महिंद्रा अल्फा के इस वेरिएंट का 29.4kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिलता है।
 
Q.5 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स का गियरबॉक्स?
Ansपियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स में कंपनी ने 4-Speed गियर वाला गियरबॉक्स के साथ में इसे निर्मित किया है।
 
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल काथ्री व्हीलर, पिकअप, वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी विशेषताएं,फीचर्स और ऑन रोड कीमत की जानकारी देते हैं। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी पिकअप या हेवी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते है तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us