थ्री व्हीलर श्रेणी में 55 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी
यदि वर्तमान में कार्गो सेगमेंट के थ्री व्हीलर में बाजार की हिस्सेदारी की बात की जाए तो अपने आपे ई एक्स्ट्रा (Ape E-Xtra) की बढ़ती लोकप्रियता के साथ पियाजियो व्हीकल्स ने अच्छी पैठ जमा ली है। बता दें कि पियाजियो थ्री व्हीलर की बाजार हिस्सेदारी 55 प्रतिशत से अधिक हो गई है। भारत में लघु वाणिज्यिक वाहनों की निर्माता पियाजियो व्हीकल्स तेजी के साथ कार्गो थ्री व्हीलर श्रेणी में आगे बढ़ रहा है। ग्राहकों को किफायती मूल्य पर थ्री व्हीलर उपलब्ध कराने में पियाजियो की प्राथमिकता के कारण स्माल कमर्शियल वाहनों की रेंज में यह कंपनी अग्रणी बन गई है। आइए, जानते हैं और कौन-कौनसी ऐसी विशेषताएं हैं जिनके कारण पियाजियो ग्राहकों के बीच लोकप्रिय होती जा रही है।
ग्रीन मोबिलिटी की ओर बढ़ रहे पियाजियो के कदम
बता दें कि पियाजियो व्हीकल्स ने मालवाहक और पैसेंजर इन दोनों ही सेगमेंट में अपने स्थायी रेंज इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश किया है। इसके परिणामस्वरूप यह कंपनी बाजार में अपनी 55 प्रतिशत की हिस्सेदारी बना चुकी है। कंपनी का कहना है कि L5N इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कार्गो सेगमेंट एच-1 एफवाई 2021-22 की अवधि में एक पियाजियो का नेतृत्व उभर कर सामने आया है। वहीं पियाजियो व्हीकल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रैफी के अनुसार, पियाजियो में हमारा पूरा विश्वास है कि भारत बिना किसी रुकावट के इलेक्ट्रिक वाहनों के नेतृत्व मेंं हरित गतिशीलता की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके पीछे भारत की फेम इंडिया सेकंड और पीएलआई योजना की वे नीतियां हैं जिनके अंतर्गत सब्सिडी का लाभ मिलता है। यह लाभ अंतिम ग्राहकों तक पहुंचता है। यही कारण है कि पियाजियो अपने ग्राहकों के लिए सर्वश्रेष्ठ इन क्लास उत्पाद देने के लिए प्रतिबद्ध है जो एक हरित भविष्य के लिए गतिशीलता के लक्ष्य को अर्जित करने में मदद करती है।
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भी अग्रणी खिलाड़ी
पियाजियो व्हीकल्स की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में भी लोकप्रियता बढ़ रही है। यह कंपनी 1970 के दशक के मध्य से ही इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अग्रणी रही है। विश्वभर में अपने आर एंड डी केंद्रों में सबसे विकसित तकनीकी रूप से उन्नत समाधानों की खोज कर रहा हे। यह रोटोटिक्स और सॉफ्टवेयर को हर शहर में भविष्य की गतिशीलता सिस्टम को बढ़ाने के लिए एक चाबी की तरह से देखता है। वहीं अपने ई-वाहन उत्पादन संचालन एवं बुनियादी ढांचे की प्रबंधन क्षमताओं के साथ सबसे आगे रहने का लक्ष्य पियाजियो रखती है।
पियाजियो का कार्गो थ्री व्हीलर कमाई के लिए सर्वोत्तम
यहां बता दें कि पियाजियो आपे ई सिटी और आपे ई एक्स्ट्रा स्थायी एवं स्वेपेबल बैटरी सॉल्यूशंस के साथ आता है। वहीं इसके यात्री वाहन, आपे ई सिटी एफएक्स अपने ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा लाभ प्रदान करने वाला है। यही नहीं पियाजियो आई कनेक्ट टेलीमैटिक्स समाधान ग्राहकों के लिए रीयल टाइम वाहन और डेटा ट्रैकिंग के साथ पीवीपीएल सेवा उपलब्ध कराता है।
नगरपालिकाओं के लिए है पियाजियो कार्गो थ्री व्हीलर उपयोगी
पियाजियो का कार्गो थ्री व्हीलर के अनुप्रयोगों पर बात करें तो पाएंगे कि यह थ्री व्हीलर एक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन है। इसकी उपयोगिता नगरपालिकों के लिए कचरा संग्रहकर्ता जैसे कार्यों के लिए बहुत अधिक होती है। पियाजियो ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए कार्गो थ्री व्हीलर को प्रस्तुत किया है। अपनी तरह के पहले वाहन के रूप में ईवी कचरा टिपर के साथ विभिन्न संस्थागत और सरकारी अनुप्रयोगों के लिए इस वाहन की उपयोगिता बढ़ रही है।
फ्लीट ऑपरेटर्स में पियाजियो एक चहेता ब्रांड
पियाजियो कार्गो थ्री व्हीलर सेगमेंट भारत के शीर्ष फ्लीट ऑपरेटर्स में वांछनीय ब्रांड रहा है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें लागत कम और माइलेज अधिक है। इसी कारण एंड टू एंड ग्रीन मोबिलिटी समाधान प्रदान करने के लिए पियाजियो ने देश में संपूर्ण इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान एवं बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए सन मोबिलिटी एवं रिलायंस बीपी मोबिलिटी जैसे भागीदारों के साथ भी पियाजियो का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है।
20 साल में 29 लाख से अधिक ग्राहकों का जीता विश्वास
पियाजियो व्हीकल्स की भारत में स्थापना को करीब 20 साल हो गए हैं, वैसे 1884 से पियाजियो यूरोप की सबसे अग्रणी मोटरवाहन निर्माताओं में है। पियाजियो छोटे वाणिज्यिक वाहन उद्योग में सबसे बड़ा डीलर नेटवर्क है जो तीन पहिया वाहनों के लिए शीर्ष ब्रांड तैयार करता है। यह सबसे बड़ा थ्री व्हीलर लांच करने वाली भी भारत में पहली कंपनी है। पीवीपीएल के थ्री व्हीलर्स उच्च इंजन क्षमता, मध्यम दूरी के लिए माल परिवहन में सर्वश्रेष्ठ और उच्च प्रदर्शन के साथ आते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram- https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT