Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
खुशखबरी : पीएम ई-ड्राइव योजना में इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने पर मिलेगी ₹9.6 लाख तक की सब्सिडी NH Fee Rules, 2008 में बदलाव : टोल टैक्स में 50% की भारी कटौती डेमलर ट्रक ने पेश की 2030 की नई रणनीति : भारत में उत्पादन बढ़ेगा, यूरोप में खर्च घटेगा सहेली स्मार्ट कार्ड से बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा फाडा कंबाइंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में 173,992 यूनिट बेची, 6.64% की ग्रोथ फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे
16 दिसंबर 2021

पियाजियो थ्री व्हीलर कार्गों की अप्रैल से नवंबर में 15, 206 यूनिट की बिक्री

By News Date 16 Dec 2021

पियाजियो थ्री व्हीलर कार्गों की अप्रैल से नवंबर में 15, 206 यूनिट की बिक्री

अप्रैल से नवंबर के बीच भारत में 15,206 यूनिट वाणिज्यिक तिपहिया वाहनों की बिक्री में वृदि

ऑटो सेक्टर में तीन पहिया वाणिज्यिक वाहनों की अग्रणी निर्माता कंपनी पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के थ्री व्हीलर कार्गो की डिमांड का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि तीन पहिया वाणिज्यिक सेगमेंट में पियोजियो अपनी पकड़ लगातार मजबूत बनाए हुए है। इसी के चलते कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से नवंबर के बीच भारत में 15,206 यूनिट वाणिज्यिक तिपहिया वाहनों की बिक्री कर कीर्तिमान कायम किया है। पियाजियो के कार्गो थ्री व्हीलर की इस शानदार बिक्री के आंकड़ों को साझा करते हुए कंपनी ने कहा है कि ई-कामर्स और डिलीवरी बिजनेस की बढ़ती मांग ने कार्गो सेगमेंट को महामारी से उबरने में मदद की है। इस रिकवरी ने पियाजियो को हल्के परिवहन उद्योग के नेतृत्व के लिए प्रेरित किया है। आइए, जानते हैं पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अप्रैल से नवंबर तक तिपहिया वाहनों की बिक्री में लगातार कैसे बनाए रखी बढ़त? 

चेलैंस भरे माहौल में भी पियाजियो नंबर वन 

यहां बता  दें वित्त वर्ष 2021-22 में साल दर साल के हिसाब से कुल तिपहिया कार्गो व्यवसाय में काफी कुछ चुनौतीभरा माहौल रहा है लेकिन इन चुनौतियों को स्वीकारते हुए पियाजियो व्हीकल्स ने अपने आपको ऑटो बाजार में नंबर वन बनाए रखा है। इस संबंध में कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ग्रैफी ने कहा है कि पियाजियो ने भारत को सबसे अधिक प्रभावी लागत, तिपहिया कार्गो से परिचित कराया। इससे पियाजियो तिपहिया वाहन सेगमेंट में अग्रणी स्थान पर है। ग्रैफी ने आगे कहा कि भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को समझने के लिए विस्तृत बाजार के अनुसंधान ने हमें वर्तमान में वैकल्पिक ईंधन तिपहिया कार्गो खंड में बाजार का एक चौथाई हिस्सा हासिल कर लिया है। 

पियाजियो ने किया इलेक्ट्रिक वाहन खंड में प्रवेश

बता दें कि पियाजियो व्हीकल्स डीजल, पेट्रोल, सीएनजी एवं एलपीजी वेरिएंट में ना सिर्फ तीन पहिया वाहनों की पूरी श्रृंखला पेश करती है वरन कंपनी ने कई लोड क्षमता वाले वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी प्रवेश कर लिया है। कंपनी भारत में अपने तीन पहिया कमर्शियल वाहनों की पहुंच को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है। पियाजियो डीलरशिप की बात की जाए तो कंपनी भारत में 725 डीलरशिप और 1,100 ग्राहकों के टचप्वाइंट का भी संचालन बाखूबी कर रही है। भारत में पियाजियो व्हीकल्स अप्रीलिया, वेस्पा और ऐप जैसे ब्रांड्स की बिक्री करती है। वहीं पियाजियो के तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों में Ape ई-सिटी और Ape ई-एक्स्ट्रा को उपलब्ध किया गया है, जो फिक्स्ड और स्वैपेबल बैटरी मॉडल दोनो में आते हैं। 

जानें, पियाजियो के लोकप्रिय वाहन और इनकी विशेषताएं

तिपहिया कार्गो वाहनों की अग्रणी उत्पादक कंपनी पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के कई लोकप्रिय वाहन हैं। इनमें आपे, पोर्टर, वेस्पा और अप्रियालिया जैसे दिग्गज ब्रांड मुख्य हैं। इसकी उत्पाद श्रृंखला नवीनतम तकनीक, सर्वश्रेष्ठ इन क्लास माइलेज, सर्वश्रेष्ठ इन क्लास वारंटी और ईंधन वेरिएंट डीजल, पेट्रोल, सीएनजी एवं पेट्रोल के साथ आती है। यहा बता दें कि पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड भारत में माल परिवहन में अग्रणी है। तिपहिया कार्गो खंड में तो इसने क्रांति ही ला दी है। कंपनी कई अनुकूलित अनुप्रयोगों के लिए यात्री और कार्गो वाहनों की एक सीरिज प्रदान करती है। 

तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है पियाजियो का आपे ब्रांड 

पीवीपीएल ने अपने भारतीय परिचालन की शुरूआत वर्ष 1999 में आपे ब्रांड की लांचिंग के साथ की थी। यह पिछले कई वर्षों से मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। आपे ग्राहकों के दिलो और दिमाग में एक भरोसेमंद ब्रांड के रूप में स्थापित है। आपे वाहनों को उच्च ईंधन क्षमता, मजबूत प्रदर्शन एवं उत्कृष्ट भार वहन क्षमता के लिए तैयार किया गया है। वर्तमान में 27 लाख से अधिक भारतीय ट्रांसपोर्टर ने कुल निर्भरता, विश्वसनीयता एवं लाभप्रदता के लिए पियाजियो और पोर्टर पर भरोसा किया है। यही कारण है कि पियाजियो के आपे  पर देश भर में प्रतिदिन 300,000 टन से अधिक कार्गो का परिवहन किया जाता है। 

पियाजियो आपे इलेक्ट्रिक के खास फीचर्स

पियाजियो के ऐप इलेक्ट्रिक में एक मोटर है जो 3,500 आरपीएम पर 9.55 किलोवाट बिजली और 45 एनएम टार्क का उत्पादन करने में सक्षम है। बैटरी 8 kWh की शक्ति के साथ लिथियम ऑयन 51.2 V  है।  इसका चार्जर 48 V/3,000 W प्लग का उपयोग करता है। खाली स्थिति में चार्ज करने में करीब पौने चार घंटे लगते हैं। वाहन को 45 किमी प्रति घंटे की गति से 90 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पियाजियो कंपनी ना सिर्फ कार और मोटर बाइक, पियाजियो आपे जैसे वाणिज्यिक वाहनों में एक इलेक्टिक हार्ट है। इसके तीन पहिया वाली मोटरबाइक में शून्य निकास की प्रदूषण रहित व्यवस्था की गई है। पियाजियो आपे इलेक्ट्रिक पियाजियो कमर्शियल इंडोनेशिया की ओर से लाया गया है। इंडोनेशिया में पियाजियो वाणिज्यिक वाहनों का वितरक है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन  या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें। 

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks