Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
टीवीएस किंग ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लांच, ₹2.95 लाख की कीमत में 179 किमी की रेंज टाटा मोटर्स ने मैजेंटा मोबिलिटी को सौंपी 20 ऐस ईवी, अब तक 350 वाहनों की डिलीवरी यूलर मोटर्स को मिला हीरो का साथ, ₹638 करोड़ की फंडिंग से कंपनी को दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत 15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी
Montra Electric Eviator
16 मई 2023

भारत के दमदार 14 चक्का ट्रक : पावरफुल इंजन के साथ देते हैं बेस्ट परफॉर्मेंस

By News Date 16 May 2023

भारत के दमदार 14 चक्का ट्रक : पावरफुल इंजन के साथ देते हैं बेस्ट परफॉर्मेंस

जानें, इन ट्रकों के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज आदि की फुल जानकारी

भारत में कमर्शियल व्हीकल के अलग-अलग सेगमेंट और कैटेगरी के अंतर्गत थ्री व्हीलर कॉर्गो से लेकर 4 चक्का, 6 चक्का, 8 चक्का, 10 चक्का,16 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 24 चक्का तक के ट्रक उपलब्ध हैं। इनमें 14 व्हीलर ट्रकों की उपयोगिता और बिक्री लगातार बढ़ रही है। 2023 में 14 चक्का ट्रकों की डिमांड में तेजी बनी हुई है। इनमें बड़ी मात्रा में माल लोडिंग की कैपेसिटी आती है। 14 व्हीलर ट्रकों की भारत में कीमत सीमा 20 लाख रुपये से 57.42 लाख रुपये तक है। ये ट्रक बीएस 6, ई-3,बीएस 3, बीएस 4 एमिशन नॉर्म्स में आते हैं। यहां आपको टॉप 5 बेस्ट 14 चक्का ट्रकों की कीमत, पेलोड कैपेसिटी, माइलेज, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स आदि की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

भारत के लोकप्रिय 14 व्हीलर ट्रक

आप अगर अपने ट्रक कारोबार में वृद्धि  लाना चाहते हैं और फ्लीट में 14 चक्के वाला बड़ा ट्रक शामिल करना चाहते हैं, तो  निम्नलिखित ट्रकों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। इनके बारे में अलग-अलग जानकारी विस्तार से दी जा रही है।

1.अशोक लेलैंड 4220 एचजी ट्रक
2.टाटा एलपीटी 4225 काउल ट्रक
3.टाटा सिग्ना 4225.टीके टिपर
4.अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी ट्रक
5.भारत बेंज 4228 आर

1.अशोक लेलैंड 4220 एचजी ट्रक  

यह ट्रक अशोक लेलैंड हाउस से आने के कारण एडवांस्ड और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित है। इसकी जीवीडब्ल्यू 42,000 kg है। यह हाई पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। इस ट्रक का इंजन एच सीरीज  बीएस 6 के साथ आईजीईएन 6 टेक्नोलॉजी से लैस है। इंजन से 200 hp पावर मिलती है और यह 700 Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 375 लीटर है। इससे यह ट्रक भारी भार वहन के दौरान भी बढ़िया प्रदर्शन करता है। अशोक लेलैंड 4220 एचजी 14 व्हीलर का केबिन मजबूत बॉडी के साथ पेश किया गया है जो कंफर्टेबल है। यह केबिन ऐसी सुविधा के साथ है। वहीं इसमें ड्राइवर इंफोर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम, ड्राइवर सीट विद बेल्ट और स्टैंडर्ड टाइप है। इस ट्रक में 8 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियरबॉक्स है। इसमें ट्रांसमिशन सिंक्रोमेश है। बेस्ट इन क्लास फ्यूल एफिशिएंसी और सुपीरियर माइलेज के कारण यह ईंधन की बचत करता है। इसमें 3 से 3.5 kmpl का माइलेज मिल जाता है। इस ट्रक में  6600 mm का मेजर व्हीलबेस है। इस ट्रक का उपयोग मार्केट लोड, सीमेंट, कोल, टैंकर, निर्माण सामग्री आदि के परिवहन के लिए किया  जाता है। इसकी कीमत 37.50 लाख से 42.50 लाख रुपये (एक्स शोरूम)  है।

2.टाटा एलपीटी 4225 काउल ट्रक

टाटा मोटर्स कंपनी का यह ट्रक 42000 kg जीवीडब्ल्यू में आता है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 32,000 kg है। टाटा एलपीटी 4225 काउल ट्रक में इंजन कमिंस आईएसबीई 6.7 लीटर बीएस 6 है। इससे 250 hp पावर मिलती है वहीं 950 Nm टॉर्क जनरेट होता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 365 लीटर है। इस ट्रक में इंजन ब्रेक, 3 मोड फ्यूल इकोनॉमी स्विच, गियरशिफ्ट एडवाइजर, न्यू जनरेशन टेलीमेटिक्स, इलेक्ट्रिक एंटी फ्यूल थ्रेफ्ट सिस्टम आदि स्पेशल फीचर्स आते हैं। इसकी माइलेज 3 से 4 kmpl तक है। टाटा एलपीटी 4225 काउल की बॉडी कस्टमाइजेबल है जो डे केबिन में आती है। इसमें टाटा जी 950, 6 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स  का गियरबॉक्स है। यह पावर स्टीयरिंग और मैन्युअल सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन के साथ आता है। टाटा एलपीटी 4225 काउल की एक्स शोरूम कीमत 44.70 लाख से 51.70 लाख रुपये है।

3.टाटा सिग्ना 4225.टीके टिपर 

टाटा सिग्ना 4225.टीके टिपर हाई टेक्नोलॉजी के साथ हाई प्रोडक्टिविटी के लिए निर्मित किया गया बेहतर टिपर है। इसका उपयोग खनिज पदार्थ, अयस्क, कोयला एवं कई अन्य वस्तुओं के परिवहन में किया जाता है। यह टिपर कमिन्स आईएसबीई 6.7 बीएस 6 इंजन के साथ आता है जो काफी दमदार है। इसकी कैपेसिटी 6700 cc है। यह 250 hp पावर प्रदान करता है। इसके इंजन से 950 nm टॉर्क जनरेट होता है।  इसका जीवीडब्ल्यू 42,000 kg और पेलोड कैपेसिटी 32,000 kg है। फ्यूल टैंक कैपेसिटी 300 लीटर है। यह डीजल से संचालित है। टाटा सिग्ना 4225.टीके का व्हीलबेस 6750 mm आता है। यह टिपर 2.25 से 3.25 km प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करता है। इसका केबिन कंफर्ट सिग्ना केबिन है, जो ड्राइवर के लिए कंफर्टेबल है। यह टिपर क्रॉलर और एक रिवर्स के साथ  G1150 9 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें पावर स्टीयरिंग आता है। यह टिपर ईंधन की बचत कर ज्यादा प्रॉफिट प्रदान करता है। इस  टिपर का एक्स शोरूम प्राइस 50.42 लाख से 57.42 लाख रुपये है, जो ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार तय की गई है।

4.अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी ट्रक 

14 व्हीलर का यह ट्रक बेस्ट कमर्शियल वाहनों की कैटेगरी में आता है। इसका जीवीडब्ल्यू 40500 kg है। यह हाई पेलोड कैपेसिटी प्रदान करता है। इसका इंजन एच सीरीज बीएस 6 -आईजेईएन 6 टेक्निक के साथ 6 सिलेंडर सीआरएस इंजन से निर्मित है। यह हाई आउटपुर इंजन है जो 200 hp पावर प्रदान करता है। वहीं इससे 700 Nm टॉर्क जनरेट होता है। इससे यह बेहतर परफोर्मेंस देता है। अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी  375 लीटर है। यह  3.5 से 4 kmpl माइलेज प्रदान करता है। यह ट्रक 6000 mm व्हीलबेस के साथ आता है। इस ट्रक में 6 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स है। इसका बॉडी केबिन एयर कंडीशंड सुविधायुक्त है। इसमें ड्राइवर सीट एडजस्टेबल और विद बेल्ट आती है। ड्राइवर इंफोर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम भी इसमें  कोहरे से बचाव के लिए फॉग लाइट है। अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 32.30 लाख से 34.51 लाख रुपये है। यह कीमत ग्राहकों की जरूरतों और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने तय की है।

5.भारत बेंज 4228 आर ट्रक  

भारत बेंज कंपनी का यह लेटेस्ट और मोस्ट पॉपुलर ट्रक मॉडल उच्च गुणवत्ता और शानदार स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें OM 926 टेक्निक का दमदार इंजन है। यह 7200 cc कैपेसिटी  प्रदान करता है और इससे 1100 Nm का हाई टॉर्क जनरेट होता है। यह इस ट्रक की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है।  भारत बेंज 4228 आर ट्रक का व्हीलबेस 6575 mm है। इस ट्रक की जीवीडब्ल्यू  42,000 kg और पेलोड कैपेसिटी  29890 kg है।  माइलेज 4 kmpl है। भारत बेंज 4228 आर ट्रक का केबिन डेक बॉडी विकल्प के साथ आता है। यह डे और स्लीपर केबिन के रूप में पेश किया गया है। केबिन में म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल चार्जर स्पेस, सीट बेल्ट रिमांडर, रियर कैमरा आदि लेटेस्ट फीचर्स हैं। इस ट्रक में जी 131, 9 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स  का गियरबॉक्स है। यह ट्रक 39.79 लाख से 44.21 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर उपलब्ध होता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks