जानें आयशर प्रो 3019 की खासियत, फीचर्स, कीमत और सबकुछ
आयशर भारत की प्रसिद्ध वाहन निर्माता कंपनी है, जो भारत की बढ़ती कार्गो जरूरतों को पूरी करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं जिसमें आपको अपनी परिवहन जरूरतों के लिए एक अच्छा, किफायती और वैल्यू फॉर मनी ट्रक की जरूरत है तो आयशर कंपनी का आयशर प्रो 3019 ट्रक मॉडल आपकी इस जरूरत को पूरी कर सकता है। अगर आप अपने पुराने व्यापार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आयशर का यह बेहतरीन मॉडल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इस व्हीकल में पावरफुल इंजन लगा हुआ है। यह डीजल इंजन ट्रक है। डीजल की व्यापक उपलब्धता और अन्य जीवाश्म ईंधन के मुकाबले डीजल के सस्ते होने की वजह से यह ट्रक, वाहन मालिकों के लिए किफायती हो जाता है। आयशर के इस बेहतरीन हैवी ड्यूटी ट्रक मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 25.90 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं इस ट्रक की अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 28.18 लाख रूपए तक हो सकती है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में आयशर प्रो 3019 ट्रक के बारे में, ट्रक के फीचर्स, खासियत, कीमत और लोन आदि की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है आयशर प्रो 3019 की खासियत?
आयशर प्रो सीरीज के आयशर प्रो 3019 ट्रक कई मायनों में खास है। यह व्हीकल बेहतरीन माइलेज, पावर, ईंधन टैंक क्षमता से लैस है। मध्यम स्तर के व्यापार और ट्रांसपोर्ट जरूरतों के लिए इस व्हीकल को उपयोग में लाया जा सकता है। इस वाहन का उपयोग कंस्ट्रक्शन मैटेरियल के ट्रांसपोर्टेशन जैसे बालू, गिट्टी, सीमेंट आदि में किया जा सकता है। इसके अलावा एग्रीकल्चर प्रोडक्ट जैसे गेहूं, चावल, बाजरा और अन्य अनाजों के परिवहन के लिए भी इस व्हीकल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आयशर के इस ट्रक का उपयोग विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए किया जाता है। यह वाहन 180 एचपी पावर से लैस है। इसका जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 18,500 किलोग्राम है। यह 6 व्हीलर ट्रक है। जिसका माइलेज भी काफी अच्छा है। यह वाहन प्रति लीटर डीजल पर 6.5 किलोमीटर तक का सफर तय करता है।
-
यह वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है
-
यह वाहन अधिकतम 600 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है
-
इसमें 6 स्पीड गियर बॉक्स मौजूद है
-
इस वाहन में मैनुअल ट्रांसमिशन मौजूद है
-
इसमें पावर स्टीयरिंग मौजूद है
आयशर प्रो 3019 ट्रक के वेरिएंट
आयशर के इस बेहतरीन ट्रक मॉडल के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं:
वेरिएंट का नाम | कीमत |
आयशर प्रो 3019 5490/एचएसडी | ₹25.90 लाख से ₹28.17 लाख रुपए |
आयशर प्रो 3019 5490/सीबीसी | ₹25.90 लाख से ₹28.11 लाख रुपए |
आयशर प्रो 3019 5490/एमएस कंटेनर्स | ₹25.90 लाख से ₹28.09 लाख रुपए |
आयशर प्रो 3019 4900/एचएसडी | ₹25.90 लाख से ₹28.17 लाख रुपए |
आयशर प्रो 3019 4900/सीबीसी | ₹25.90 लाख से ₹28.15 लाख रुपए |
आयशर प्रो 3019 6690/सीडब्ल्यूसी | ₹25.90 लाख से ₹28.14 लाख रुपए |
आयशर प्रो 3019 6690/सीबीसी | ₹25.90 लाख से ₹28.13 लाख रुपए |
कैसे उठाएं लाभ?
अगर आप भी आयशर के यह बेहतरीन हैवी लोड ट्रक को खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन के आयशर प्रो 3019 पेज पर आप इस उत्पाद के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप इस व्हीकल पर चल रहे ऑफर की जानकारी चाहते हैं तो चेक ऑफर या ऑफर प्राप्त करें पर क्लिक कर फॉर्म सबमिट करें। अगर आप साइट पर मौजूद कोई भी कार्गो व्हीकल या पैसेंजर व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो आप फ्री टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT