Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री BharatBenz की नई HX और Torq Shift Series लॉन्च, अब माइनिंग और कंस्ट्रक्शन के लिए मिलेंगे ज्यादा ताकतवर ट्रक
18 अक्टूबर 2023

2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों की वार्षिक बिक्री 1.6 करोड़ यूनिट्स होने की संभावना

By News Date 18 Oct 2023

2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों की वार्षिक बिक्री 1.6 करोड़ यूनिट्स होने की संभावना

केंद्र मंत्री ने लॉन्च किया ईवी-रेडी इंडिया डैशबोर्ड इंटरैक्टिव टूल

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग में लगातार तेजी आ रही है, धीरे-धीरे इनकी बिक्री में बढ़त देखने को मिल रही है। इसी बीच अनुमान लगाया गया है कि, वर्ष 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की वार्षिक बिक्री 1.6 करोड़ से अधिक हो सकती है। साथ ही महाराष्ट्र में 2531 और दिल्ली 1815 सबसे अधिक चार्जिंग स्टेशन संचालित होने का भी अनुमान ईवी-रेडी इंडिया डैशबोर्ड इंटरैक्टिव टूल ने लगाया है। आइये ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें, भारत 2030 तक ईवी अपनाने में किन किन उपलब्धियों को हासिल कर सकता है।

लॉन्च हुआ ईवी-रेडी इंडिया डैशबोर्ड इंटरैक्टिव टूल

केंद्रीय ऊर्जा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह द्वारा हाल ही में ईवी-रेडी इंडिया डैशबोर्ड इंटरैक्टिव टूल लॉन्च किया गया है। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास के लिए प्रमुख परफॉर्मेंस इंडीकेटर्स और मैट्रिक्स को ट्रैक, विश्लेषण और प्रदर्शित करने की अनुमति देता है। एक नि:शुल्क एक्सेस प्लेटफॉर्म, इसे ओला मोबिलिटी इंस्टीट्यूट (ओएमआई) फाउंडेशन, एक नीति अनुसंधान और सामाजिक थिंक टैंक द्वारा विकसित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म सभी VAHAN राज्यों और तेलंगाना में बिक्री डेटा संकलित करता है, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति, बैटरी की मांग के रुझान और TCO तुलनाओं को प्रदर्शित करता है। यह ईवी के लिए मौजूदा निवेश को भी ट्रैक करता है, बाजार की वृद्धि का पूर्वानुमान लगाता है और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की गणना करता है। यह उपयोगकर्ताओं को गंतव्य तक पहुंचने से पहले चार्जिंग स्थान बुक करने में सक्षम बनाता है।

2030 तक बढ़ेगी 45.5% चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर

ईवी-रेडी इंडिया डैशबोर्ड का अनुमान है कि ईवी CY 2022 और CY 2030 के बीच 45.5% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ेगी, जो 2022 में 6,90,550 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर (E-2Ws) की वार्षिक बिक्री से बढ़कर 2030 तक 1,39,36,691 यूनिट हो सकती है। इसके अलावा यह प्लेटफॉर्म यह भी रिपोर्ट करता है कि भारत ने 2023 में अब तक अनुमानित 5.18 मिलियन टन CO2 उत्सर्जन से बचा है, जो लक्षद्वीप द्वीपों के संचयी क्षेत्र के दोगुने हिस्से को कवर करने वाले 85.47 मिलियन पेड़ों के रोपण के बराबर है।

भारत में नवीकरणीय ऊर्जा पैदा करने की क्षमता 7 गुना बढ़ी

इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि, “भविष्य इलेक्ट्रिक है। भारत पहले से ही इलेक्ट्रिक व्हीकल रेडी होने और परिवहन क्षेत्र के लिए जलवायु कार्रवाई पर बातचीत का नेतृत्व कर रहा है। हमने उत्सर्जन को कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं, 2005 के बाद से 2019 में उत्सर्जन की तीव्रता में पहले ही 33% की कटौती कर चुके हैं, और पिछले कुछ वर्षों में नवीकरणीय ऊर्जा पैदा करने की क्षमता लगभग 7 गुना बढ़ गई है, जो आज 185K मेगावाट है। उन्होंने आगे कहा कि, हमें विश्वास है भारत 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन से 50% ऊर्जा उत्पादन के अपने लक्ष्य को पार कर जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहनों की इस यात्रा के लिए ऊर्जा निर्भरता और पर्यावरण दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, और जैसे-जैसे सड़कों पर बैटरी से चलने वाले वाहनों की संख्या बढ़ेगी, हम भारत को जलवायु परिवर्तन में अग्रणी के रूप में उभरते हुए देखेंगे। ईवी को मुख्यधारा बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम चार्जिंग स्टेशनों का विस्तार करना है, जो हमारे पास वर्तमान में पहले से ही 10 हजार है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks