एलसीवी और एचसीवी यूनिट टीम नेतृत्व में हुआ फेरबदल
अशोक लेलैंड की टीम में नेतृत्व परिवर्तन हो गया है। इसी महीने से अशोक लेलैंड की एम एंड एचसीवी और एलसीवी व्यावसायिक इकाइयों की नेतृत्व टीम में बदलाव किया गया है। यहां बता दें कि अब अशोक लेलैंड की टीम में संजय सारस्वत ने कमान संभाल ली है। उन्होंने सीओओ अनुज कथूरिया से ओईएम के एमएंड एचसीवी व्यवसाय का पदभार संभाला लिया है। सारस्वत पहले अशोक लेलैंड बस व्यवसाय का नेतृत्व कर रहे थे, कंपनी के आफ्टर मार्केट और ड्राइवर प्रशिक्षण संस्थान के लिए भी वे जिम्मेदार होंगे।
ये होंगे अशोक लेलैंड में अन्य नए अधिकारी
यहां अशोक लेलैंड के नेत़त्व में हुए परिवर्तन के बारे में बता दें कि बजाज ऑटो में लंबे समय तक काम करने के बाद सारस्वत चार साल पहले अशोक लेलैंड आ गए थे। उनके पूर्ववर्ती अनुज कथूरिया अब सीओओ-निर्माण और आपूर्ति श्रृंखला की भूमिका में कंपनी के निर्माण कार्यों के प्रभारी होंगे। इनके अलावा पी हरिहर जो अशोक लेलैंड के विनिर्माण कार्यों का नेतृत्व कर रहे थे वे सेवानिवृत्त हो गए हैं। वहीं एलसीवी व्यवसाय पक्ष पर रजत गुप्ता ने सितंबर में इसके सीओओ नितिन सेठ के कंपनी छोडऩे के बाद व्यवसाय के 'प्रमुख ' के रूप में पदभार संभाला।
ये रहेंगी नए नेतृत्व की मुख्य जिम्मेदारियां
अशोक लेलैंड में बदले नेतृत्व के बारे में पूरी तरह से जान लेना चाहिए। कंपनी सूत्रों से पता चला है कि रजत गुप्ता और सारस्वत दोनो अपने-अपने कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी 'प्रमुख ' के रूप में कर रहे हैं। वहीं संजीव कुमार, जो कि अशोक लेलैंड के आफ्टरमार्केट व्यवसाय का नेतृत्व कर रहे हैं, वे अब एमएंड एचसीवी के लिए बिक्री और विपणन प्रमुख होंगे। इन नवनियुक्त अधिकारियों के पास महामारी के बाद उद्योग में अपने संबंधित कार्यक्षेत्र के लिए एक सतत विकास सुनिश्चित करने और दुनिया के शीर्ष 10 सीवी निर्माताओं में से एक होने के अपने घोषित लक्ष्य तक पहुंचने की दिशा में ओईएम के कदम को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी होगी।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT