अशोक लेलैंड की सारथी सुरक्षा पॉलिसी के फायदे जानिए
देश की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड की सारथी सुरक्षा पॉलिसी को काफी पसंद किया जाता है। 1 जून 2025 को इस पॉलिसी को लागू हुए एक साल हो जाएंगे। पॉलिसी की पहली वर्षगांठ पर अधिक से अधिक ट्रक ड्राइवरों व उनके परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए उन्हें इसकी विशेषताएं बताई जा रही है। सोशल मीडिया के माध्मम से अशोक लेलैंड इस पॉलिसी को प्रचारित कर रहा है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में अशोक लेलैंड की सारथी सुरक्षा पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सारथी सुरक्षा पॉलिसी की खूबियां
अशोक लेलैंड की ‘सारथी सुरक्षा पॉलिसी’ का उद्देश्य ट्रक ड्राइवर्स और उनके परिवारों को सुरक्षा देना और निश्चिंत बनाना है। इस पॉलिसी के तहत ड्राइवर का ₹10 लाख तक का बीमा कवरेज* किया जाता है। इतना ही नहीं, इस योजना में चाइल्ड एजुकेशन बोनस की सुविधा भी शामिल है, जो ड्राइवर के बच्चों के सपनों को साकार करती है। पॉलिसी की प्रमुख विशेषताएं नीचे दी गई हैं :
- बीमा कवरेज : प्रत्येक वाहन के लिए ₹10 लाख तक का कवरेज प्रदान किया जाता है, जो दुर्घटना के कारण मृत्यु, स्थायी विकलांगता या आंशिक विकलांगता की स्थिति में लागू होता है।
- चाइल्ड एजुकेशन बोनस : ड्राइवरों के बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष बोनस की सुविधा उपलब्ध है।
- दुर्घटनाजन्य अस्पताल में भर्ती : दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में भी कवरेज प्रदान किया जाता है।
- पॉलिसी का प्रकार : यह एक "अननेम्ड ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट (GPA)" पॉलिसी है, जो अशोक लेलैंड के किसी भी वाहन को चलाने वाले ड्राइवर को कवर करती है।
- लागू वाहन : यह पॉलिसी इंटरमीडिएट कमर्शियल व्हीकल्स (ICV), हाउलेज और लॉन्ग हाउलेज ट्रकों पर लागू होती है, जो 1 जून 2024 के बाद ग्राहकों को इनवॉइस किए गए हैं।
- अतिरिक्त खर्च नहीं : ग्राहकों को इस बीमा पॉलिसी के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। यह वाहन खरीद के साथ स्वतः शामिल है।
कुल मिलाकर, अशोक लेलैंड का यह कदम ट्रक ड्राइवर्स के जीवन को न सिर्फ सुरक्षित बनाता है, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को भी उज्ज्वल बनाने का भरोसा देता है। अब ड्राइवर्स को सफर के साथ-साथ अपने परिवार की चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि "कोई मंज़िल दूर नहीं!"
नोट : इस पॉलिसी पर नियम व शर्तें लागू है।
अगर आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर भरोसा कर सकते हैं। यहां ट्रक, पिकअप, टिपर, ट्रेलर, टैंपो ट्रैवलर, मिनी ट्रक, ट्रांजिट मिक्सर और इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध है। आप अपनी पंसद के अनुसार बेस्ट हैवी कमर्शियल वाहन चुन सकते हैं। साथ ही ऑफर, लोन व ईएमआई सुविधा के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY