सामान की ढुलाई के लिए बेहद किफायती है यह व्हीकल, जानें इसकी विशेषता
अगर आप एक मध्यम आकार के ट्रक या पिकअप कार्गो की खोज में हैं, तो टाटा के कई प्रोडक्ट आपकी इस जरूरत को पूरा कर सकते हैं। लेकिन मध्यम आकार की पिकअप कार्गो के लिए टाटा के सबसे अच्छे प्रोडक्ट में टाटा ऐस सीएनजी प्लस का नाम आता है। सीएनजी से चलने वाली यह मध्यम आकार की पिकअप वैन 6 से 7 लाख रुपए की कीमत रेंज में आता है। इसे लगभग 12000/- रुपए की ईएमआई पर घर ले जाया जा सकता है। टाटा के इस कार्गो व्हीकल को उसकी मजबूती के लिए जाना जाता है। 26 एचपी पावर वाले इस कार्गो व्हीकल की कई विशेषताएं हैं, जो इसे खास बनाती है।
ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में हम टाटा ऐस सीएनजी प्लस व्हीकल की खासियत, कीमत और फीचर्स के अलावा इससे होने वाले लाभ की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
क्या है टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस की विशेषता?
टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस की कुछ खासियत इस प्रकार है।
-
टाटा के इस सीएनजी कार्गो व्हीकल की कीमत 6.60 लाख से 7.10 लाख रुपए के बीच है।
-
इस व्हीकल में 26 एचपी की पावर क्षमता दी गई है।
-
टाटा ऐस सीएनजी प्लस की ग्रॉस व्हीकल वेट यानी जीवीडब्ल्यू 1630 किलोग्राम है।
-
इस कार्गो से 630 किलोग्राम तक वजन को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया जा सकता है।
-
इस गाड़ी की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 105 लीटर है, जिससे लंबी दूरी तक काम करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती।
-
इस कार्गो की अधिकतम स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है।
-
प्रति किलोग्राम सीएनजी पर यह 21.4 किलोमीटर तक का माइलेज देता है। जो कि बेहद किफायती है।
-
डायमेंशन की बात करें तो इस व्हीकल की लंबाई 4075 mm है। चौड़ाई 1500 mm है। वहीं इसकी ऊंचाई 1840 mm है। व्हीलबेस की बात करें तो यह 2250 mm है।
-
मैकेनिकल स्टीरिंग, मैनुअल ट्रांसमिशन की मदद से इस पर नियंत्रण स्थापित किया जाता है।
कितना होगा फायदा?
टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी प्लस की खरीद न केवल किफायती है बल्कि काफी अच्छी माइलेज होने की वजह से यह ट्रांसपोर्टरों की आय बढ़ाने में बेहद मददगार है। टाटा का यह व्हीकल 1 किलोग्राम सीएनजी की मदद से लगभग 21 से 22 किलोमीटर तक का सफर कर सकता है। काफी अच्छी माइलेज होने की वजह से इस व्हीकल को ट्रांसपोर्टरों द्वारा पसंद किया जाता है। छोटे ट्रांसपोर्ट व्यापार एवं बड़े ट्रांसपोर्ट व्यापार दोनों के लिए जरूरत के मुताबिक यह कार्गो व्हीकल उपयुक्त हो सकता है। काफी अच्छी बचत देने वाली इस कार्गो से छोटे और मध्यम आकार के व्यापारी भी काफी लाभान्वित हो सकते हैं।
कैसे उठाएं लाभ?
टाटा ऐस सीरीज की टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी की खरीद करना चाहते हैं या इस ट्रक के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन के टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी पेज पर जाकर बिल्कुल मुफ्त टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। अगर आप प्रोडक्ट की सिर्फ जानकारी चाहते हैं तो चेक ऑफर या ऑफर प्राप्त करें पर क्लिक करें और आपसे जुड़ी कुछ जानकारी मांगी जाएगी। आप डिटेल्स को भर कर फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT