Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
महिंद्रा ट्रेओ की 1 लाख यूनिट बिक्री का जश्न, लॉन्च हुआ लिमिटेड एडिशन टीवीएस किंग ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लांच, ₹2.95 लाख की कीमत में 179 किमी की रेंज टाटा मोटर्स ने मैजेंटा मोबिलिटी को सौंपी 20 ऐस ईवी, अब तक 350 वाहनों की डिलीवरी यूलर मोटर्स को मिला हीरो का साथ, ₹638 करोड़ की फंडिंग से कंपनी को दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत 15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर
Montra Electric Eviator
3 जनवरी 2023

टाटा इंट्रा पिकअप 2023 के 4 टॉप मॉडल- जाने कौन सा पिअकप दे रहा है ज़्यादा पेलोड

By News Date 03 Jan 2023

टाटा इंट्रा पिकअप 2023 के 4 टॉप मॉडल- जाने कौन सा पिअकप दे रहा है ज़्यादा पेलोड

टाटा इंट्रा पिकअप 2023 के 4 टॉप मॉडल-ज्यादा माइलेज, ज्यादा मुनाफा और ज्यादा पेलोड 

भारत में कमर्शियल व्हीकल मार्केट में वाणिज्यिक वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनियों में टाटा (Tata) मोटर्स का नाम सबसे पहले आता है। यह ब्रांड हाई क्वालिटी और ग्राहकों की जरूरत के अनुसार विश्वसनीय मॉडल पेश करता है। इसके सभी सेगमेंट के ट्रक और पिकअप लांग लाइफ तक आपका साथ निभाने वाले  होते हैं। टाटा मोटर्स हाउस से आने वाले 2023 चार पिकअप मॉडल तो इतने कमाल के हैं कि ग्राहक पहली नजर में इनको खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं। इन 4 टॉप टाटा इंट्रा पिकअप मॉडल में  टाटा इंट्रा वी 10 (Tata Intra V10), टाटा इंट्रा वी 20 बीआई फ्यूल (Tata Intra V20 Bi Fuel), टाटा इंट्रा वी 30 (Tata Intra V30) और टाटा इंट्रा 50 (Tata Intra V50) बीएस 6 (BS6) पिकअप शामिल हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में टाटा इंट्रा पिकअप के इन 4 मॉडल की स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि की पूरी जानकारी आपके साथ साझां करने जा रहे है।

1. टाटा इंट्रा वी 10: बड़ी गाड़ी का लोड, बड़ी गाड़ी का जोश

टाटा मोटर्स इस टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप में कई सारी ऐसी स्पेसिफिकेशंस हैं जो इस पिकअप को बेहतर साबित करती हैं। कंपनी ने इसे बडी गाडी का लोड, बड़ी गाडी का जोश टैगलाइन के साथ पेश किया है। यह गाडी 2120 केजी जीवीडब्ल्यू में आती है वहीं इसकी पेलोड केपेसिटी 1000 केजी है। चार चक्के के साथ यह पिकअप इसके दमदार इंजन के कारण शानदार प्रदर्शन करती है। इसका इंजन 2 सिलेंडर, 798 सेमी, 3 डीआई टेक्नीक का है। इसमें बीएस 6 एमिशन नोर्म्स का विकल्प भी मिलता है। इसके इंजन से 44 एचपी पावर मिलती है। यह 110 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें  30 लीटर केपेसिटी के साथ फ्यूल टैंक आता है। टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप की शानदार माइलेज  17 kmpl है जिससे यह ईंधन की अच्छी बचत करती है। इस पिकअप में बड़े स्पेस के साथ केबिन आता है। इससे कंफर्ट महसूस करते हुए ड्राइवर आसानी से गाडी चला सकता है। यहीं नहीं इस गाडी में GSA  यानि गियर शिफ्ट एडवाइजर और इको सि्वच आता है। इससे भी कुशल ड्राइव में सुविधा मिलती है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 43 प्रतिशत है जिससे यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों और फ्लाईओवर में सरपट दौड़ती है।

टाटा इंट्रा वी 10 की यूटिलिटी

टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप को आप कोरियर, लॉजिस्टिक्स, पार्सल, फल और सब्जियां जैसे मध्यम-लोड कार्गो परिवहन के लिए खूब इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ज्यादा लोड भी ले जाने में सक्षम है।

मेन फीचर्स

टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप शानदार फीचर्स के साथ पेश की गई है। इस गाडी में आपको इलेकि्ट्रक पावर असिसटेड स्टीयरिंग के साथ 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स मिलेगा। वहीं इसका फ्रंट सस्पेंशन 6 लीव्ज सि्प्रंग और रियर सस्पेंशन 7 सि्प्रंग के साथ आता है। इसमें पार्किंग ब्रेक के अलावा डिस्क् और ड्रम ब्रेक आते हैं। वहीं केबिन में ड्राइवर इंफोर्मेशन डिस्प्ले, गियर एडवाइजर, बोटल हॉल्डर, डॉक्यूमेंट्स स्पेस, मोबाइल चार्जर प्वाइंट आदि कई आधुनिक फीचर्स हैं। इसी गाडी की फ्रंट लुकिंग आकर्षक है। इसका बंपर मजबूत है। इसके टायर 165 आर 14 एलटी फ्रंट और इसी साइज में रियर टायर आते हैं।

टाटा इंट्रा वी 10 कीमत और वेरिएंट्स

टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप की एक्स शोरूम प्राइस 7.13 लाख रुपये से 7.26 लाख रुपये तक है। इसके दो वेरिएंट हैं-: टाटा इंट्रा वी 10 सीएलबी नॉन एसी और टाटा इंट्रा वी 10 सीएलबी एसी।

2.  टाटा इंट्रा वी20 बीआई फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप

टाटा इंट्रा वी 20 बीआई फ्यूल पिकअप एक शानदार मॉडल है। यह एलसीवी सेगमेंट के अंतर्गत आता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 2295 केजी है। वहीं पेलोड केपेसिटी 1000 केजी है। इसमें 2 एल बाय फ्यूल इंजन है जो 58 एचपी पावर प्रदान करता है। इससे 106 एनएम का टॉर्क उत्पन्न होता है। इंजन में बीएस 6 एमिशन नोर्मस का विकल्प है।  कंपनी ने इसे बेहतर तरीके से डिजायन किया है। इसका व्हीलबेस 2450 एमएम है। इस गाडी में सीएनजी और पेट्रोल का ईंधन विकल्प है। इसके ब्रेक सिस्टम की बात करें यह पिकअप पार्किंग ब्रेक में आती है। इसकी माइलेज शानदार है, यह 80 kmph अधिकतम स्पीड प्रदान कर सकती है। टाटा  इंट्रा वी 20 बीआई फ्यूल पिकअप का केबिन ऑप्सन व्हीलर के रूप में बॉडी केबिन है। 

टाटा इंट्रा वी 20 कीमत अफोर्डेबल

टाटा इंट्रा वी20 बीआई फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप की एक्स शोरूम प्राइस 7.15 लाख से 8.50 लाख रुपये है। वहीं इसकी ऑन रोड प्राइस अलग-अलग राज्यों के शहरों में वहां के स्थानीय कर, रोडटैक्स, आरटीओ पंजीयन आदि के कारण बदल जाती है।

3. टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप: बड़ी गाड़ी, बड़ी कमाई

टाटा हाउस से आने वाली यह पिकअप अपनी असाधारण गुणवत्ता के साथ पेश की गई है। कंपनी ने इसे बडी गाडी, बडी कमाई टैगलाइन के साथ लांच किया। टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप 2565 केजी जीवीडब्ल्यू में आती है। वहीं इसकी पेलोड केपसिटी 1300 केजी है। इसमें बड़ा व्हीलबेस मिलता है जो 2450 एमएम है। इसमें 4 सिलेंडर के साथ 1496 सीसी का डीआई इंजन है। यह बीएस 6 एमिशन नोर्म्स विकल्प के साथ है। इससे 70 एचपी पावर मिलती है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 35 लीटर है। इस ट्रक की अधिकतम टॉर्क 140 NM है। इससे कई प्रकार के कठिन कार्यों को आसानी से किया जा सकता है।

गियरबॉक्स और स्टीयरिंग

टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप में पावर स्टीयरिंग के साथ 5 फारवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स मिलता है। वहीं इसका सस्पेंशन फ्रंट में सेमी एलिप्टकल 5 लीफ सिप्रंग और सेमी एलिप्टकल 5 लीफ सि्प्रंग रियर सस्पेंशन है।

ब्रेक सिस्टम और टायर साइज

टाटा इंट्रा वी30 पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ डिस्क एंड ड्रम ब्रेक आते हैं। इसके टायर 185 आर आर 14 इंच टायर और 185 आर 14 इंच रियर टायर आते हैं।

अन्य बेस्ट फीचर्स  

टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप में गियर शिफ्ट एडवाइजर,  इको सि्वच, ईपीएएस  सिस्टम भी है। इससे ड्राइिवंग में दक्षता और आराम मिलता है।

टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की प्राइस

टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप को आप खरीदने जा रहे हैं तो इसकी एक्स शोरूम प्राइस 7.94 लाख से 8.14 लाख रुपये है। वहीं इसकी ऑन रोड़ कीमत अलग-अलग शहरों में रीजनल टैक्सेस आदि के कारण कम ज्यादा हो सकती है।

4. टाटा इंट्रा वी- 50 पिकअप: पिकअप जो आपके सपनों को मुमकिन बनाएं, सब कुछ उठाए, हर दिन जिताए

टाटा मोटर्स की इंट्रा पिकअप सीरीज में बेस्ट चार प्रोडक्ट में शामिल टाटा इंट्रा वी 50 पिकअप एक शानदार कार्गो वाहन है। कंपनी का दावा है कि यह पिकअप आपके सपनों को मुमकिन बनाती है। यह पिकअप 2940 केजी जीवीडब्ल्यू और 1500 केजी पेलोड केपेसिटी के साथ आती है। वहीं  यह पिकअप 2600 एमएम के बड़े व्हीलबेस के साथ निर्मित है। यह पिकअप कंपनी ने बेहतर डिजायन के साथ पेश की है। इसका इंजन 4 सिलेंडर, 1496 सीएम 3 डीआई टैकनीक का है। इसमें 80 एचपी पावर मिलती है और इसमें 220 एनएम का टॉर्क जनरेट होता है। इससे कई प्रकार के कठिन उपयोगों के लिए यह गाडी पूरी तरह से सक्षम है। इसका इंजन बीएस 6 एमिशन नोर्म्स विकल्प के साथ आता है। यह पिकअप  पैराबोलिक लीफ सि्प्रंग 2 लीफ फ्रंट सस्पेंशन और मल्टी लीफ सेमी एलिप्टकल स्टेज लीफ सि्प्रंग 10 लीफ रियर सस्पेंशन के साथ आता है। इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के अलावा फ्रंट के डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक आते हैं। टाटा इंट्रा वी 50 पिकअप मॉडल 2023 में 17.22 kmpl का  शानदार माइलेज  देखने को मिलता है, इससे ईंधन की बचत से आपकी सेविंग बढ़ती है ।  इस गाडी में 35 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी मिलती है। यह चढ़ाई वाले कठिन रास्तों में सहायक है।

स्टीयरिंग और गियरबॉक्स

टाटा इंट्रा वी 50 पिकअप में पावर असिस्टेड स्टीयरिंग है। इस व्हीकल में जी 5220, 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है।

टायर साइज

वहीं इसके टायर 215/ 75 आर 15 फ्रंट टायर और 215/ 75 आर 8 पीआर रियर टायर के साथ हैं।

टाटा इंट्रा वी 50 पिकअप कीमत अफोर्डेबल

टाटा इंट्रा वी 50 पिकअप की प्राइस ग्राहकों के लिए अफोर्डेबल है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 8.67 लाख रुपये से 8.92 लाख रुपये है।

ट्रक जंक्शन भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में किसी नये मॉडल का ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी आपको देते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रक, पिकअप या हैवी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर प्रतिदिन प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते है तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

 टाटा इंट्रा पिकअप के बारे में अक्सर पूछे जाने सवाल इस प्रकार हो सकते हैं?

सवाल-1. टाटा इंट्रा सीरीज में सबसे सस्ता पिकअप कौनसा है?
जवाब- टाटा इंट्रा वी 10 सबसे सस्ता पिकअप है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.13 लाख रुपये से 7.26 लाख रुपये है।
 
सवाल- 2. टाटा इंट्रा सीरीज में ज्यादा माइलेज वाला पिकअप कौनसा है?

जवाब- टाटा की इस सीरीज में टाटा इंट्रा वी50 पिकअप का सबसे ज्यादा माइलेज है, कंपनी ने इस पिकअप के साथ 17 - 22 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा किया है।
 
सवाल-3.  टाटा इंट्रा सीरीज में सबसे ज्यादा जीवीडब्ल्यू वाला पिकअप कौनसा है?
जवाब- टाटा की इस सीरीज में सबसे ज्यादा GVW टाटा इंट्रा वी50 पिकअप का है, इसका 2940 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।
 
सवाल-4. टाटा इंट्रा सीरीज में सबसे ज्यादा पेलोड क्षमता वाला पिक-अप कौनसा है?

जवाब- इस सीरीज में सबसे ज्यादा पेलोड टाटा इंट्रा वी50 पिकअप का है, इसमें आपको 1500 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी मिलती है।

ट्रक जंक्शन भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks