टाटा इंट्रा वी-10 vs अशोक लेलैंड दोस्त+ ज्यादा माइलेज, ज्यादा दमदार, ज्यादा लोडिंग क्षमता
भारत में जहां एक ओर टाटा (Tata) मोटर्स सबसे बड़ी सीवी निर्माता कंपनी के रूप में जानी जाती है तो दूसरी ओर अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) भी अग्रिम पंक्ति की दूसरे नंबर की कमर्शियल व्हीकल्स उत्पादन की खिलाड़ी है। ऐसे में इन दोनो ही ब्रांड्स के वाणिज्यिक वाहन हाई क्वालिटी और भरोसे के साथ ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हैं। इनके कमर्शियल वाहन सभी सेगमेंट में उपलब्ध होते हैं। यहां टाटा हाउस से आने वाले पिकअप (Pickup) मॉडल टाटा इंट्रा वी-10 और अशोक लेलैंड हाउस के अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के बीच मुकाबला है। इनकी कंपेयरिंग करें तो दोनों में कई समानताओं के बावजूद ऐसी स्पेशल खूबियां मिलेंगी जो इनको बेस्ट पिकअप बनाती हैं। टाटा इंट्रा वी 10 की जीवीडब्ल्यू 2120 केजी है वहीं अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप 2805 केजी जीवीडब्ल्यू में आता है। टाटा इंट्रा वी-10 पिकअप का इंजन 44 एचपी पावर प्रदान करता है जबकि अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप से 80 एचपी की पावर मिलती है। इसी तरह से इनकी इंजन केपेसिटी, पेलोड क्षमता, व्हीलबेस आदि में अंतर है। यहां ट्रक जंक्शन के इस ऑर्टिकल में टाटा इंट्रा वी 10 (Tata Intra v10) और अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के स्पेसिफिकेशंस्, फीचर्स और कीमत आदि के आधार पर तुलना की जा रही है। आप इन दोनों में से कोई भी बेस्ट पिकअप चुन सकते हैं।
टाटा इंट्रा वी10 और अशोक लेलैंड दोस्त+ पिकअप की कुछ समानताएं
यदि टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप और अशोक लेलैंड दोस्त पिकअप को कंपेयर करें तो इनमें कई समानताएं भी आपको मिल जाएंगी। ये इस प्रकार हैं -
- टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप और अशोक लेलैंड दोस्त पिकअप ये दोनो 4 चक्के (Four Wheeler) के कमर्शियल वाहन हैं।
- इन दोनो वाहनों के इंजन में बीएस 6 एमिशन नोर्म्स आता है।
- इन पिकअप में पार्किंग ब्रेक आते हैं।
- दोनो ही पिकअप की फ्रंट लुकिंग आकर्षक है।
- दोनों के इंजन शकि्तशाली हैं।
- ये दोनो पिकअप 10 लाख रुपये से कम बजट के सीमित दायरे में उपलब्ध हैं।
- दोनो पिकअप का उपयोग ई-कॉमर्स पार्सल, मार्केट लोड, फूड ग्रेन, फल-सब्जी, सीमेंट, इलेकि्टक सामान आदि के ट्रांसपोर्ट के लिए किया जाता है।
- दोनो ही पिकअप डीजल से संचालित होने वाली हैं।
इंजन परफोर्मेंस की तुलना
टाटा इंट्रा वी 10 में 2 सिलेंडर के साथ 798 सेमी 3 डीआई इंजन आता है। इससे 110 एनएम का टॉर्क बनता है। वहीं दूसरी ओर अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप (Ashok Leyland Dost+ Pickup) में 3 सिलेंडर के साथ 1.5 लीटर आईजीईएन 6 टेक्नॉलॉजी के साथ शक्तिशाली इंजन देखने को मिलता है, इसकी अधिकतम टॉर्क 190 एनएम है। इसके अलावा टाटा इंट्रा वी 10 के ईंधन टैंक की केपेसिटी 30 लीटर है, जबकि अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप के फ्यूल टैंक की क्षमता 40 लीटर है।
स्टीयरिंग और गियरबॉक्स
टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप में पावर स्टीयरिंग के साथ गियरबॉक्स आता है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप में 5 स्पीड का गियरबॉक्स आता है लेकिन इसमें मैन्युअल ट्रांसमिशन है।
केबिन कंपेयर
टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप और अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के केबिन की तुलना की जाए तो ये दोनो ही डेकबॉडी केबिन के साथ आते हैं। ये डे केबिन के रूप में हैं। इन दोनो पिकअप के केबिन विद चेचिस हैं।
एक्स्ट्रा ब्रेक सिस्टम
बता दें कि टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप और अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप इन दोनों में पार्किंग ब्रेक के अलावा अन्य ब्रेक भी हैं। टाटा इंट्रा वी 10 में डिस्क और ड्रम ब्रेक एक्स्ट्रा हैं तो अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप में हाइड्रोलिक ब्रेक अलग से हैं।
टाटा इंट्रा वी10 और अशोक लेलैंड दोस्त+ प्राइस का अंतर
टाटा इंट्रा वी 10 की एक्स शोरूम प्राइस 6.21 लाख रुपये से 6.71 लाख रुपये है जबकि अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये से 8.10 लाख रुपये है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार इन दोनों पिकअप में से किसी एक को पसंद कर लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते है।
अशोक लेलैंड दोस्त+ और टाटा इंट्रा वी-10 के बारे में कुछ पुछे जाने वाले सवाल :
सवाल- 1. टाटा इंट्रा वी 10 और अशोक लेलैंड दोस्त प्लस में सस्ता पिकअप कौनसा है?
जवाब- इनमें टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप सस्ता है, क्योंकि इसकी कीमत एक्स शोरूम प्राइस 6.21 लाख रुपये से 6.71 लाख रुपये है जो अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप से कम है।
सवाल-2. टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप की जीवीडब्ल्यू कितनी है?
जवाब- इसकी जीवीडब्ल्यू 2120 केजी है।
सवाल-3. अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप का व्हीलबेस क्या है?
जवाब- इसका व्हीलबेस 2510 एमएम है।
सवाल-4. टाटा इंट्रा वी 10 और अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप की पेलोड क्षमता में क्या अंतर है?
जवाब- टाटा इंट्रा वी 10 की पेलोड केपेसिटी 1000 केजी है वहीं अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप की पेलोड क्षमता 1500 केजी है।
सवाल-5. अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप का इंजन कितना टार्क बनाता है?
जवाब- अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप का इंजन अधिकतम 190 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।
सवाल-6. टाटा इंट्रा वी 10 पिकअप का इंजन की पावर क्या है?
जवाब- टाटा इंट्रा V10 की इंजन पावर 44 HP है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT