टाटा इंट्रा वी30 पिकअप : 70 एचपी पावर के साथ जबरदस्त कैपेसिटी वाला पिकअप
पिकअप कार्गो की मांग लगातार बढ़ रही है। टाटा इंट्रा वी30 पिकअप, टाटा की एक ऐसी ही पिकअप है जो किफायती दर में उपलब्ध है। यह पिकअप डीजल वेरिएंट में आती है। 1496 सीसी के इंजन के साथ यह पिकअप काफी अच्छी माइलेज देने में सक्षम है जिसकी वजह से यह परिवहन में और भी ज्यादा किफायती हो जाती है। इस 4 व्हीलर कार्गो व्हीकल की कीमत 8 से 9 लाख रुपए के बीच है। टाटा का यह पिकअप अपनी कम कीमत के कारण न सिर्फ लोगों के व्हीकल खरीद लागत को कम करता है, बल्कि यह बेहद कम रखरखाव खर्च होने की वजह से किफायती भी हो जाती है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की खासियत, पिकअप की विशेषता, माइलेज और सभी फीचर्स और लाभ की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की खासियत?
टाटा इंट्रा सीरीज का यह वी30 मॉडल एक बेहतरीन पिकअप है, जिसकी खरीद लागत बहुत कम होती है। टाटा का यह पिकअप डीजल से चलता है और काफी कम लागत में परिवहन करता है। जिससे यह व्हीकल बेहद किफायती हो जाती है। टाटा के इस पिकअप की और भी कई विशेषताएं हैं जो इस प्रकार है।
-
इस पिकअप में 70 एचपी की पावर मौजूद है। जिसकी मदद से यह मुश्किल से मुश्किल ट्रैक पर चलने में भी सक्षम है।
-
इस पिकअप के ग्रॉस व्हीकल वेट की बात करें तो यह 2565 किलोग्राम है। यह करीब 1300 किलोग्राम तक पेलोड के साथ चलने में सक्षम है। यानी इसकी पेलोड कैपेसिटी 1300 किलोग्राम की है।
-
इस पिकअप वैन के इंजन की बात करें तो इसमें 4 सिलेंडर और 1496 सीसी का पावरफुल इंजन मौजूद है।
-
इस पिकअप में 35 लीटर का ईंधन टैंक मौजूद है।
-
15 से 16 हजार रुपए की आसान ईएमआई के साथ यह पिकअप मिल जाता है।
-
इस पिकअप पर 80% फाइनेंस की सुविधा है। मात्र 20% पेमेंट देकर आप आसानी से इस पिकअप को घर ले जा सकते हैं।
टाटा इंट्रा वी30 पिकअप के वेरिएंट
टाटा इंट्रा वी30 पिकअप के 4 वेरिएंट इस प्रकार है।
वेरिएंट | कीमत |
टाटा इंट्रा वी30 सीएलबी नॉन एसी | ₹ 8.11 लाख - 8.25 लाख |
टाटा इंट्रा वी30 सीएलबी एसी | ₹ 8.11 लाख - 8.44 लाख |
टाटा इंट्रा वी30 2450 / हाई डेक बॉडी | ₹ 8.11 लाख - 8.38 लाख |
टाटा इंट्रा वी30 सीबीसी/2450 | ₹ 8.11 लाख - 8.61 लाख |
कितना होगा फायदा
इस पिकअप की मदद से आप आसान और सस्ता परिवहन कर पाएंगे। इससे फाइनेंशियली आपको काफी फायदा होगा। बेहद कम लागत में आप पिकअप से माल का परिवहन कर पाएंगे।
कैसे उठाएं लाभ
अगर आप टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की खरीदी करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन के पेज पर आप आसानी से इस व्हीकल की खरीद के लिए फ्री टेस्ट ड्राइव बुक कर पाएंगे। अगर आप टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप की और भी अधिक जानकारी चाहते हैं तो टाटा इंट्रा वी30 पिकअप के पेज पर जाकर आप “ऑफर प्राप्त करें” या “चेक ऑफर पर क्लिक करें” पर क्लिक करते हुए फॉर्म सबमिट करें।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT