जानें, टाटा इंट्रा वी30 पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत
भारत में किसी भी बड़ी और भारी वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए सड़क परिवहन का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए पिकअप, मिनी ट्रक और ट्रक का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। अगर आप भी कम बजट में अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और शुरुआत से ही कारोबार में मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में आपके लिए पिकअप बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आपको बता दें, पिकअप का उपयोग दूध, कृषि उपज, फल और सब्जियां, पोल्ट्री, मत्स्य पालन, पार्सल/कूरियर, कंटेनर, खानपान, FMCG, हार्डवेयर, निर्माण कार्य, सीमेंट, LPG सिलेंडर और कैश वैन सहित कई चीजों की डिलीवरी के लिए किया जा सकता है। इन्हें खरीदना भी काफी आसान हो जाता है क्योंकि एक पिकअप का प्राइस बड़े ट्रक के मुकाबले काफी कम होता है और लास्ट माइल डिलीवरी के लिए इन्हें बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई पिकअप मौजूद है, लेकिन अगर हम अच्छे फीचर्स, ज्यादा पेलोड और कम कीमत में आने वाले पिकअप की बात करें, इसमें सबसे पहला नाम टाटा इंट्रा वी30 पिकअप का आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको टाटा इंट्रा वी30 पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।
टाटा इंट्रा वी30 पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स
टाटा मोटर्स के इस पिकअप में 4 Cylinder, 1496 cc DI BS6 इंजन आता है, जो 70 हॉर्स पावर जनरेट करता है। इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 140 NM है, जो खराब से खराब रास्तों पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है। टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की पेलोड क्षमता 1300 किलोग्राम है, जिसकी मदद से आप एक बार में अधिक माल की डिलीवरी करके अधिक कमाई कर सकते हैं। कंपनी के इस पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2565 किलोग्राम है। इस टाटा पिकअप में लंबी यात्रा को बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए 35 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। टाटा मोटर्स अपने इस पिकअप के साथ 14 kmpl का शानदार माइलेज देती है, जो बिजनेस के शुरूआत से ही आपकी कमाई को बढ़ाने का काम करता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है।
टाटा इंट्रा वी30 पिकअप का बॉडी लुक
टाटा इंट्रा वी30 पिकअप को 4460 MM लंबाई, 1930 MM ऊंचाई और 1692 MM चौड़ाई के साथ 2450 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस पिकअप को काफी आकर्षक डिजाइन में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते हैं। इसके फ्रंट में बड़ी और काफी मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर आते हैं। इस पिकअप में डबल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इस 4 चक्का पिकअप में 185 R14 LT फ्रंट और रियर टायर आते हैं। इस इंट्रा पिकअप में आपको काफी अच्छा स्पेस वाला Day केबिन मिल जाता है। इसमें एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट देखने को मिल जाती है। कंपनी के इस पिकअप का ग्राउंड क्लीयरेंस 175 MM रखा गया है और ये व्हीकल 5250 MM के मिनिमम टर्निंग रेडियस के साथ आता है।
टाटा इंट्रा वी30 पिकअप के फीचर्स
इंट्रा वी30 पिकअप में Electric Power स्टीयरिंग के साथ GBS 65 ,5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इस पिकअप में Manual ट्रांसमिशन और Single Plate Dry Friction Diaphragm Type क्लच दिया गया है। टाटा के इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Disc and Drum ब्रेक्स आते हैं, जो भारी लोड होने के बाद भी गाड़ी को आराम से रोकने की क्षमता रखते हैं। टाटा इंट्रा वी30 पिकअप को semi-elliptical 5-Leaf Springs फ्रंट और semi-elliptical 8-Leaf Springs रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस पिकअप में आपको गियर शिफ्ट एडवाइजर और इको स्विच भी देखने को मिल जाते हैं, जो इस व्हीकल को बेस्ट इन क्लास फ्यूल एफिशिएंट बनाते हैं और आपके जेब खर्च को कम करते है। टाटा पिकअप में आपको कम्फर्टेबल स्टैण्डर्ड सीट्स, ज्यादा स्पेस वाला डैशबोर्ड, यूएसबी चार्जर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ साथ कई फीचर्स मिल जाते हैं।
टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की कीमत
कंपनी ने अपने सभी वाहनों की तरह इस पिकअप का प्राइस भी कम ही रखा है। Tata Motors ने अपने टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की कीमत 8.11 लाख से 8.61 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ ये प्राइस किफायती ही कहा जा सकता है। यदि आपने भी इस पिकअप को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं।
टाटा इंट्रा वी30 पिकअप के वेरिएंट और प्राइस
टाटा इंट्रा वी30 पिकअप में आपको 3 वेरिएंट देखने को मिलते हैं।
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
---|---|---|
टाटा इंट्रा वी30 सीएलबी नॉन एसी | 2565 | ₹ 8.11 - 8.25 लाख |
टाटा इंट्रा वी30 सीएलबी एसी | 2565 | ₹ 8.11 - 8.44 लाख |
टाटा इंट्रा वी30 2450 / हाई डेक बॉडी | 2565 | ₹ 8.11 - 8.38 लाख |
टाटा इंट्रा वी30 पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 टाटा इंट्रा वी30 पिकअप का प्राइस क्या है?
Ans भारत में टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 8.11 लाख से 8.61 लाख रुपये है।
Q.2 टाटा इंट्रा वी30 पिकअप का माइलेज क्या है?
Ans टाटा के इस पिकअप में आपको 14 kmpl का माइलेज मिल जाता है।
Q.3 टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1300 किलोग्राम है।
Q.4 टाटा इंट्रा वी30 पिकअप का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans इंट्रा सीरीज का ये पिकअप 2565 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।
Q.5 टाटा इंट्रा वी30 पिकअप का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans टाटा इंट्रा वी30 पिकअप को 2450 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT