इस पिकअप में है ज्यादा बड़ा लोड एरिया, होगी बड़ी बचत
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में ट्रक की सर्वाधिक लोकप्रिय कैटेगिरी पिकअप की डिमांड अक्सर बनी रहती है। यह वाहन इंटरसिटी और इंट्रासिटी डिलीवरी के साथ ही दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में भी अंतिम मील ट्रांसपोर्टेशन में सबसे अग्रणी है। देश की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ बेहतरीन पिकअप वाहन निर्माण करती है। टाटा इंट्रा वी30 पिकअप एक मोस्ट पॉपुलर दमदार पिकअप है, जो कि 2,565 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। कंपनी के इस पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1300 किलोग्राम है। वहीं इसका शक्तिशाली इंजन 70 HP की पावर जनरेट करता है। कंपनी ने इसे बेहतर तरीके से डिजायन किया है। यह स्मार्ट पिकअप डीजल ईंधन से चलती है। बढ़िया माइलेज और कम मेंटीनेंस और ज्यादा लोड एरिया के कारण यह बड़ी बचत प्रदान करती है। कंपनी की टैगलाइन के अनुसार यह बड़ी गाड़ी है और इससे आपको बड़ी कमाई होती है। इसके बेस्ट फीचर्स और तकनीकी स्पेसिफिकेशंस इसे ग्राहकों के लिए ज्यादा उपयोगी बनाने में पूरी तरह से सफल हैं। यहां ट्रक जंक्शन पर इस आर्टिकल में टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप के बारे में फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। आप भी इसकी संपूर्ण जानकारी हासिल कर इसे खरीद सकते हैं।
टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप में क्या हैं मुख्य खासियतें ?
टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप की कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड चल रही है। इसकी खास वजह है इस गाड़ी के स्पेशल फीचर्स और एडवांस्ड तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स है। अगर इसके इंजन की बात की जाए तो यह इंजन 4 Cylinder, 1496 cc DI इंजन है जो बेहतर परफोर्मेंस प्रदान करता है। इसकी कैपेसिटी 1496 cc है। यह 140 nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को सिंगल प्लेट ड्राई फ्रिक्शन डायफ्रॉम टाइप के साथ अलाइंड किया गया है। इसमें 35 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी आती है। टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप की माइलेज 14kmpl है, इससे ज्यादा फ्यूल बचत मिलती है। यह पिकअप अन्य पिकअप से ज्यादा बड़ा लोडिंग एरिया प्रदान करती है। इसकी लोडिंग कैपेसिटी 1300 किलोग्राम रखी गई है। इसका लोड बॉडी साइज 8.8 फीट है। इसके मुख्य फीचर्स में GBS 65 ,5 Forward + 1 Reverse का गियरबॉक्स और Electric Power स्टीयरिंग है। इसके अलावा डिस्क और ड्रम टाइप ब्रेक के अलावा पार्किंग ब्रेक आते हैं। वहीं semi-elliptical 5-Leaf Springs फ्रंट सस्पेंशन और semi-elliptical 8-Leaf Springs रियर सस्पेंशन के साथ इस पिकअप को पेश किया गया है। टाटा इंट्रा का यह पिकअप 2450 mm व्हीलबेस में आता है और इसमें आपको 185 R 14 14 इंच फ्रंट और रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।
गुड फ्रंट लुकिंग और कंफर्टेबल केबिन
टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप की फ्रंट लुकिंग काफी आकर्षक है। इसकी बड़ी विंडशील्ड पर दो वाइपर लगे हैं। डिजायनयुक्त ग्रिल के मध्य टाटा का लोगो है। वहीं मजबूत एवं उच्च क्वालिटी की दो हेलोजन और इंडीकेटर्स हैं। यह गाड़ी डेक बॉडी ऑप्शन केबिन के साथ आती है। यह केबिन चेचिस के साथ है और डे केबिन के रूप में है। केबिन कंफर्टेबल है और इसमें ड्राइवर के अलावा 1 पैसेंजर की स्टैंडर्ड सीट विद बेल्ट आती हैं। केबिन में ड्राइवर इंफोर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम भी दिया गया है। इसमें 35 प्रतिशत की बेस्ट इन क्लास ग्रेडेबिलिटी दी गई है। इसके अलावा पावर एसिस्ट, गियरशिफ्ट एडवाइजर, ईको स्विच आदि जैसे कई फीचर्स इस पिकअप में आते है, जो इसे प्रॉफिटेबल बनाए रखते है।
यूटिलिटी
टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप का उपयोग आप फल-सब्जी, फूड ग्रेन, सीमेंट, रोड़ी आदि निर्माण सामग्री, ई-कॉमर्स पार्सल आदि के परिवहन के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रामिण क्षेत्रों मे इस पिकअप का अधिक उपयोग दूध की कैन्स को डिलीवर करने में किया जाता है।
अफोर्डेबल कीमत
टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 8.11 लाख से 8.61 लाख रुपये है। इसकी ढेर सारी विशेषताओं को देखते हुए यह कीमत ग्राहकों के लिए अफोर्डेबल ही कही जाएगी। वहीं इसकी ऑन रोड प्राइस के लिए आप हमारे ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
वेरिएंट्स
टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप के तीन वेरिएंट्स आते हैं।
टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
Q-1. टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप की पेलोड कैपेसिटी क्या है?
Ans- इस पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1300 किलोग्राम है।
Q-2. टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप के इंजन से कितनी पावर मिलती है?
Ans- टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप का इंजन 70 hp पावर प्रदान करता है।
Q-3. टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप की माइलेज क्या है?
Ans- कंपनी के इस पिकअप में आपको 14 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाताl है।
Q-4. टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप की जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans-टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2565 किलोग्राम है।
Q-5. टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप की कीमत क्या है?
Ans- यह पिकअप 8.11 लाख से 8.61 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में उपलब्ध है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक,टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT