Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
19 मई 2023

टाटा इंट्रा वी30 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग : जानें, कौनसा है बेहतरीन पिकअप

By News Date 19 May 2023

टाटा इंट्रा वी30 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग : जानें, कौनसा है बेहतरीन पिकअप

टाटा इंट्रा वी30 और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप की संपूर्ण तुलना

भारतीय वाणिज्यिक वाहन मार्केट में टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड उन बड़े कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनियों में शामिल है, जो अपने ग्राहकों के लिए शानदार फीचर्स वाले वाहनों को कम कीमत में लॉन्च करते आए हैं। इन दोनों ही कंपनियों के आज देश में सबसे ज्यादा CVs का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आप एक ऐसे व्हीकल की तलाश में है जिसकी मदद से आप कम से कम खर्च में अपने प्रॉफिटेबल बिजनेस की शुरूआत कर सकें, तो आपके लिए पिकअप सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। पिकअप आपको बड़े ट्रकों के मुकाबले सस्ते मिल जाते हैं और इनकी मदद से कई तरह के नए कारोबार की शुरूआत भी आसानी से की जा सकती है। वैसे तो भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बहुत से पिकअप मौजूद है, लेकिन इन दिनों देश में सबसे चर्चित टाटा इंट्रा वी30 पिकअप और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप है। दोनों ही 70 HP के साथ आने वाले 2.5 टन के दमदार पिकअप है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको टाटा इंट्रा वी30 और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और इनकी कीमत में कितना अंतर है, इसकी जानकारी देंगे।

टाटा इंट्रा वी30 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स

अगर हम देश के इन दो मोस्ट पॉपुलर पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करें, तो टाटा इंट्रा वी30 पिकअप में आपको 4 Cylinder, 1496 cc DI BS6 इंजन देखने को मिलता है, जो 70 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 140 NM है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में 1.5L, 3 Cylinder Diesel Engine (BS6) इंजन आता है, जो 70 HP उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 170 NM है। टाटा के इस पिकअप में 35 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक आता है और इसका माइलेज 14 kmpl है। वहीं अशोक लेलैंड के इस पिकअप में 40 Ltr. का फ्यूल टैंक आता है और इसमें आपको 19.6 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है। इंट्री वी30 की पेलोड क्षमता 1300 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 2565 किलोग्राम है। वहीं दोस्त स्ट्रांग की पेलोड कैपेसिटी 1350 किलोग्राम है और ये पिकअप 2590 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। दोनों ही पिकअप 80 KMPH की अधिकतम स्पीड के साथ आते हैं।

टाटा इंट्रा वी30 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का बॉडी लुक

अगर हम इन पिकअप के बॉडी और लुक का कंपेयर करें, तो दोनों ही पिकअप देखने में लगभग एक जैसे ही लगते हैं। दोनों के फ्रंट में एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। कंपनियों ने अपने इन पिकअप को ग्राहकों की सुविधा और उनकी सुरक्षा के अनुसार पेश किया है। टाटा इंट्रा वी30 पिकअप को 4460 MM लंबाई, 1692 MM चौड़ाई और 1930 MM ऊंचाई के साथ 2450 MM व्हीलबेस में निर्मित किया है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप 4485 MM ऊंचाई, 1670 MM चौड़ाई, 1845 MM ऊंचाई और 2350 MM व्हीलबेस में आता है। Intra V30 का ग्राउंड क्लीयरेंस 175 MM रखा गया है। वहीं Dost Strong 177 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। टाटा पिकअप का मिनिमम टर्निंग रेडियस 5250 MM है। वहीं अशोक लेलैंड पिकअप 5850 MM मिनिमम टर्निंग रेडियस के साथ पेश किया गया है। दोनों ही पिकअप Day केबिन में आते है और इनमें एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट दी गई है। दोनों ही पिकअप 4 चक्के में आते है, लेकिन इनके टायरों का साइज अलग अलग है। इंट्रा वी30 पिकअप 185 R14 LT फ्रट और रियर टायर में आता है। वहीं दोस्त स्ट्रांग पिकअप में 185 R14 LT, 8PR,Radial फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।

टाटा इंट्रा वी30 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप के फीचर्स

भारत के इन दो लोकप्रिय पिकअप के यदि हम फीचर्स का कम्पेरिजन करें, तो टाटा इंट्रा वी30 पिकअप में Electric Power स्टीयरिंग के साथ GBS 65, 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स आता है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में Manual स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इंट्रा सीरीज वाले इस पिकअप में Manual ट्रांसमिशन और Single Plate Dry Friction Diaphragm Type क्लच आता है। वहीं दोस्त सीरीज के इस पिकअप में Fully synchromesh ट्रांसमिशन और 215 mm Diameter Diaphragm, Single dry plate, Mechanical cable Operated क्लच दिया गया है। इन दोनों ही पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Disc and Drum ब्रेक्स दिए गए हैं। टाटा इंट्रा वी30 पिकअप semi-elliptical 5-Leaf Springs फ्रंट सस्पेंशन और semi-elliptical 8-Leaf Springs रियर सस्पेंशन के साथ आता है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप को Rigid suspension with parabolic leaf and double-acting shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic leaf spring, 2 stages overslung रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।

टाटा इंट्रा वी30 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का प्राइस

टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड अपने उपभोक्ताओं के लिए किफायती कीमत में पावरफुल परफॉर्मेंस और कमाल के फीचर्स वाले कमर्शियल वाहनों को पेश करते आए हैं। दोनों ही कंपनियों के कमर्शियल वाहन देश के छोटे से लेकर बड़े शहरों तक में उपयोग किए जा रहे हैं। Tata Motors ने अपने इस टाटा इंट्रा वी30 पिकअप की कीमत 8.11 लाख से 8.61 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। वहीं Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप का प्राइस 7.49 लाख से 8.24 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा है। यदि आपने इस तुलना के बाद इनमें से किसी एक पिकअप को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

टाटा इंट्रा वी30 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप के वेरिएंट और कीमत

टाटा इंट्रा वी30 पिकअप में आपको 3 वेरिएंट देखने को मिल जाते है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
टाटा इंट्रा वी30 सीएलबी नॉन एसी 2565 ₹ 8.11 - 8.25 लाख
टाटा इंट्रा वी30 सीएलबी एसी 2565 ₹ 8.11 - 8.44 लाख
टाटा इंट्रा वी30 2450 / हाई डेक बॉडी 2565 ₹ 8.11 - 8.38 लाख

अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप में आपको 3 वेरिएंट देखने को मिल जाते है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग ऐल ई 2590 ₹ 7.49 - 7.74 लाख
अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग एलएस 2590 ₹ 7.49 - 7.99 लाख
अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग एलएक्स 2590 ₹ 7.49 - 8.24 लाख

टाटा इंट्रा वी30 Vs अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 टाटा इंट्रा वी30 और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग में सस्ता पिकअप कौनसा है?
Ans इनमें सस्ता अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.49 लाख से 8.24 लाख रुपये है।

Q.2 टाटा इंट्रा वी30 और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग में अधिक माइलेज वाला पिकअप कौनसा है?
Ans इनमें अधिक माइलेज वाला अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप है, इसमें 19.6 kmpl का माइलेज आता है।

Q.3 टाटा इंट्रा वी30 और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग में अधिक पेलोड क्षमता वाला पिकअप कौनसा है?
Ans इनमें अधिक पेलोड वाला अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप है, इसकी पेलोड क्षमता 1350 किलोग्राम है।

Q.4 टाटा इंट्रा वी30 और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग में अधिक जीलीडब्ल्यू वाला पिकअप कौनसा है?
Ans इनमें अधिक GVW वाला अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप है, इसका जीवीडब्ल्यू 2590 किलोग्राम है।

Q.5 टाटा इंट्रा वी30 और अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग में बड़े व्हीलबेस वाल पिकअप कौनसा है?
Ans इनमें बड़े व्हीलबेस वाला टाटा इंट्रा वी30 पिकअप है, इसे 2450 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks