टाटा कमर्शियल वाहनों की कीमत में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा, जानिए क्या होगी नई कीमत
देश की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने 1 जनवरी 2024 से अपने सभी कमर्शियल वाहनों की कीमत में 3 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की घोषणा की है। अगर आप टाटा कमर्शियल वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो 31 दिसंबर 2023 से पहले अपना वाहन खरीद लें। अन्यथा नए साल 2024 से आपको 3 प्रतिशत तक ज्यादा कीमत चुकानी होगी। टाटा की ओर से बीएसई को इस संबंध में सूचना दी गई है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि कई कारकों के कारण कमर्शियल वाहनों की उत्पादन लागत बढ़ चुकी है। इसलिए कंपनी ने कमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है।
टाटा के सभी कमर्शियल वाहनों पर लागू होगी मूल्यवृद्धि
देश की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने कहा कि मूल्यवृद्धि सभी कमर्शियल वाहनों पर लागू होगी। टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों में ट्रक, टिपर, टैंपो ट्रैवलर, ट्रेलर, पिकअप, मिनी ट्रक, ट्रांजिट मिक्सर आदि शामिल हैं। यहां आपको बता दें कि टाटा का सबसे सस्ता कमर्शियल वाहन टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मिनी ट्रक है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 4.21 लाख से लेकर 4.71 लाख रुपए तक है। नए साल से 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद यह वाहन करीब 15 हजार रुपए तक महंगा मिलेगा। इसी प्रकार अन्य सभी टाटा कमर्शियल वाहनों की कीमतों में वृद्धि का अनुमान है।
टाटा कमर्शियल व्हीकल की कीमत 2024
यहां आपको टाटा की प्रमुख सीरीज की पुरानी व नई कीमतों की जानकारी देने के लिए एक सूची दी गई है। इसमें 3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ टाटा वाहन की नई कीमत 2024 (एक्स शोरूम) दी गई है जो अनुमानित है और वास्तविक कीमत कुछ भिन्न हो सकती है।
टाटा सीरीज | कुल मॉडल | पुरानी कीमत 2023 | नई कीमत 2024 (अनुमानित) |
टाटा सिग्रा | 41 | 29.22 लाख से 70.72 लाख रुपए तक | 30.9 लाख से 72.84 लाख* |
टाटा एलपीटी | 43 | 14.54 लाख से 56.48 लाख रुपए तक | 14.97 लाख से 58.17 लाख* |
टाटा ऐस | 9 | 4.21 लाख से 9.22 लाख रुपए तक | 4.33 लाख से 9.49 लाख* |
टाटा एलपीके | 4 | 18.01 लाख से 24.48 लाख रुपए तक | 18.55 लाख से 25.21 लाख* |
टाटा अल्ट्रा | 22 | 10.70 लाख से 38.34 लाख रुपए तक | 11.02 लाख से 39.49 लाख* |
टाटा प्राइमा | 14 | 36.60 लाख से 70.64 लाख रुपए तक | 37.45 लाख से 72.75 लाख* |
टाटा एसएफसी | 10 | 9.46 लाख से 17.38 लाख रुपए तक | 9.74 लाख से 17.90 लाख* |
टाटा विंगर | 9 | 13.30 लाख से 22.07 लाख रुपए तक | 13.69 लाख से 22.73 लाख* |
टाटा इंट्रा | 4 | 7.15 लाख से 9.40 लाख रुपए तक | 7.36 लाख से 9.68 लाख* |
टाटा मैजिक | 5 | 5.65 लाख से 8.94 लाख रुपए तक | 5.81 लाख से 9.20 लाख* |
टाटा की वैश्विक बिक्री में मामूली गिरावट
नवंबर 2023 के दौरान टाटा मोटर्स को वैश्विक व घरेलू बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। नियामक फाइलिंग में टाटा मोटर्स ने अपनी वैश्विक बिक्री में 1.73 फीसदी की मामूली गिरावट का खुलासा किया है। कंपनी ने नवंबर 2022 में 75478 यूनिट की बिक्री की थी जबकि नवंबर 2023 में 74172 यूनिट बेची गई। वहीं कंपनी ने घरेलू बिक्री में भी 1 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। कंपनी ने नवंबर 2023 में 72647 यूनिट की बिक्री की है जबकि नवंबर 2022 में 73467 यूनिट बेची गई थी। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी को 4 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने नवंबर 2023 में 28029 वाहनों की बिक्री की है जबकि नवंबर 2022 में 29053 वाहन बेचे गए थे।
टाटा इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में होगी बढ़ोत्तरी
1 जनवरी 2024 से टाटा के कमर्शियल वाहनों के अलावा इलेक्ट्रिक व पैसेंजर वाहनों की कीमतों में भी वृद्धि होगी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम जनवरी से अपने पैसेंजर व इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में वृद्धि पर विचार कर रहे हैं। कीमतों में वृद्धि की सीमा और सटीक विवरण की घोषणा आगामी हफ्तों में की जाएगी।“ कंपनी ने पहले पुष्टि की थी कि कीमतों में वृद्धि होगी, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल भी शामिल होंगे।
टाटा के अलावा इन कंपनियों के वाहन भी होंगे महंगे
नए साल 2024 से टाटा मोटर्स के अलावा अन्य कई प्रमुख कंपनियों के वाहन भी महंगे होंगे। इन कंपनियों में अशोक लेलैंड, मारुति सुजुकी, होंडा और मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपने पैसेंजर, इलेक्ट्रिक और कमर्शियल वाहनों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है |
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT