टाटा मोटर्स सेल्स मई 2025 : कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट
देश की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के लिए मई 2025 का महीना कुछ खास नहीं रहा है। इस महीने कंपनी को घरेलू बाजार में 9 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। वहीं निर्यात बाजार में 87 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है, जो दर्शाती है कि विदेशी बाजारों में टाटा के कमर्शियल वाहनों के प्रति क्रेज बढ़ रहा है। मई 2025 की टाटा मोटर्स की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार हेवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) और स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (SCV) कार्गो और पिकअप की बिक्री कम रही है। यहां एचसीवी में 10 प्रतिशत और एससीवी में 20 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट मई 2025 का विश्लेषण करते हैं।
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट : मई 2025 में टाटा ट्रकों की घरेलू बिक्री और निर्यात
टाटा मोटर्स ने मई 2025 में घरेलू+निर्यात बाजार में कुल 28,147 कमर्शियल वाहन बेचे हैं, जो मई 2024 में बेची गई 29,691 यूनिट की तुलना में 5% कम है। अगर घरेलू बाजार की बात करें तो कंपनी ने मई 2025 में देश के बाजार में 25,872 यूनिट बेचीं, जो मई 2024 में बेची गई 28,476 यूनिट की तुलना में 9% की गिरावट दर्शाती है। इस गिरावट के बावजूद, टाटा मोटर्स ने सीवी निर्यात में मजबूत प्रदर्शन जारी रखते हुए 87% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है। आईएलएमसीवी और पैसेंजर कैरियर जैसे अन्य सेगमेंट में सकारात्मक या स्थिर वृद्धि देखी गई है।
टाटा मोटर्स सेल्स : मई 2025 के सेगमेंटवाइज बिक्री रिपोर्ट
नीचे टेबल में विभिन्न वाहन श्रेणियों में टाटा मोटर्स के बिक्री प्रदर्शन को देखें :
सेगमेंट |
मई 2025 |
मई 2024 |
परिवर्तन (% में) |
एचसीवी (HCV) |
7,106 |
7,924 |
-10% |
आईएलएमसीवी (ILMCV) |
4,954 |
4,478 |
11% |
पैसेंजर कैरियर्स |
4,748 |
4,737 |
0% |
एससीवी कार्गो एंड पिकअप |
9,064 |
11,337 |
-20% |
कुल घरेलू बिक्री |
25,872 |
28,476 |
-9% |
सीवी निर्यात |
2,275 |
1,215 |
87% |
कुल सीवी बिक्री |
28,147 |
29,691 |
-5% |
टाटा मोटर्स की मई 2025 की सेगमेंट-वाइज ट्रक बिक्री रिपोर्ट
नीचे सेगमेंट-वाइज टाटा मोटर्स के बिक्री प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है।
मई 2025 में टाटा मोटर्स की HCV बिक्री
टाटा मोटर्स ने एचसीवी सेगमेंट में 10% कम वाहन बेचे हैं, ब्रांड ने मई 2025 में 7,106 यूनिट्स की बिक्री की , जबकि मई 2024 में यह 7,924 यूनिट्स थी।
मई 2025 में टाटा मोटर्स की ILMCV बिक्री
टाटा मोटर्स ने इस सेगमेंट में 11% ज्यादा वाहन बेचे हैं। मई 2025 में 4,954 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि मई 2024 में 4,478 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
मई 2025 में टाटा मोटर्स की Passenger Carrier बिक्री
यात्री वाहक श्रेणी में टाटा मोटर्स ने 0% की स्थिर वृद्धि दर्ज की है। इस सेगमेंट की बिक्री मई 2024 में बेची गई 4,737 यूनिट से बढ़कर मई 2025 में 4,748 यूनिट तक पहुंच गई।
मई 2025 में टाटा मोटर्स की Small Commercial Vehicles बिक्री
इस सेगमेंट में 20% की बड़ी गिरावट देखी गई है। टाटा मोटर्स ने मई 2025 में 9,064 यूनिट की बिक्री की जबकि मई 2024 में 11,337 यूनिट बेची गई थी।
मई 2025 में टाटा मोटर्स की Export बिक्री
टाटा मोटर्स ने निर्यात बाजार में शानदार बढ़त के साथ 87% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। ब्रांड ने मई 2025 में 2,275 इकाइयों का निर्यात किया गया, जबकि मई 2024 में 1,215 इकाइयों का निर्यात किया गया था।
टाटा मोटर्स के मई 2025 के सेल्स डेटा बताते हैं कि ब्रांड की कुल बिक्री में गिरावट रही है। आईएलएमसीवी सेगमेंट में वृद्धि, पैसेंजर कैरियर्स में स्थिरता और निर्यात में मजबूत प्रदर्शन ने वाणिज्यिक वाहन बाजार में टाटा मोटर्स की निरंतर मजबूती को प्रदर्शित किया है।
FY 2025-26 के पहले दो महीनों में HCV व SCV Cargo & Pickup की बिक्री घटी
टाटा मोटर्स भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अपना नेतृत्व बनाए हुए है। ब्रांड ने साल दर साल आधार पर HCV व SCV Cargo & Pickup सेगमेंट की बिक्री में गिरावट दर्ज की है। FY 2025-26 के पहले दो महीनों अप्रैल व मई में HCV सेगमेंट में क्रमश: 8 व 10 प्रतिशत और SCV Cargo & Pickup सेगमेंट में 23 व 20 प्रतिशत की गिरावट सामने आई है, जो भारतीय बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा और कम मांग को दर्शाता है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY