टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025 : घरेलू बाजार में 2 प्रतिशत की गिरावट
देश की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने जनवरी 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने इस अवधि के दौरान कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की है। टाटा मोटर्स ने जनवरी 2025 में 31,998 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जबकि जनवरी 2024 में 32,092 यूनिट्स बेची गई थी। इस प्रकार ब्रांड ने कुल 94 यूनिट कम बेची है। आइए, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पैसेंजर कैरियर सेगमेंट में 18 प्रतिशत की ग्रोथ
टाटा मोटर्स ने कुल बिक्री में गिरावट के बावजूद पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 18 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ दर्ज की है। यह सेगमेंट जनवरी 2025 के लिए सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ता के रूप में सामने आया है। वहीं घरेलू वाणिज्यिक वाहन बिक्री में 2% की मामूली गिरावट देखी गई है। ब्रांड ने जनवरी 2025 में घरेलू स्तर पर 30,083 इकाइयां बेचीं, जो जनवरी 2024 में 30,643 इकाइयों से कम है। टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहन बिक्री जनवरी 2025 की कैटेगरीवाइज डिटेल देखने के लिए नीचे टेबल देखें :
जनवरी 2024 के लिए श्रेणीवार टाटा मोटर्स ट्रक बिक्री रिपोर्ट
नीचे टेबल में विभिन्न वाहन श्रेणियों में टाटा मोटर्स के बिक्री प्रदर्शन का विस्तृत विवरण दिया गया है।
सेगमेंट |
जनवरी 2025 |
जनवरी 2024 |
परिवर्तन (वर्ष दर वर्ष) |
एचसीवी ट्रक |
8,990 |
8,906 |
1% |
आईएलएमसीवी ट्रक |
5,298 |
4,743 |
12% |
पैसेंजर कैरियर्स |
4,582 |
3,872 |
18% |
एससीवी कार्गो और पिकअप |
11,213 |
13,122 |
-15% |
सीवी घरेलू बिक्री |
30,083 |
30,643 |
-2% |
सीवी निर्यात |
1,905 |
1,449 |
31% |
कुल सीवी बिक्री |
31,988 |
32,092 |
0% |
एचसीवी (भारी वाणिज्यिक वाहन)
हेवी कमर्शियल वाहन सेगमेंट में बिक्री में मामूली 1% की ग्रोथ देखी गई। टाटा मोटर्स ने जनवरी 2025 में 8,990 हैवी कमर्शियल व्हीकल्स बेचे हैं जबकि जनवरी 2024 में यह संख्या 8,906 यूनिट थी।
आईएलएमसीवी (इंटरमीडिएट, लाइट और मीडियम कमर्शियल व्हीकल)
आईएलएमसीवी सेगमेंट की बिक्री में 12% की ग्रोथ के साथ मजबूत वृद्धि देखी गई। टाटा मोटर्स ने जनवरी 2025 में 5,298 यूनिट बेचीं, जो जनवरी 2024 में 4,743 यूनिट थी।
पैसेंजर कैरियर्स (पीसी)
पैसेंजर कैरियर्स सेगमेंट ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है, जिसमें 18% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। ब्रांड ने जनवरी 2024 में 3,872 यूनिट की बिक्री की थी जो अब बढ़कर जनवरी 2025 में 4,582 यूनिट हो गई है।
एससीवी कार्गो और पिकअप
टाटा मोटर्स को एससीवी कार्गो और पिकअप सेगमेंट में बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा , जिसकी बिक्री में 15% की कमी देखी गई है। जनवरी 2025 में ब्रांड ने 11,213 यूनिट बेचीं, जो जनवरी 2024 में 13,122 यूनिट थी।
सीवी निर्यात
टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स निर्यात में उल्लेखनीय ग्रोथ देखी गई है। जनवरी 2025 में 1,905 यूनिट्स निर्यात बाजार में बेची बेची गईं, जबकि जनवरी 2024 में 1,449 यूनिट्स बेची गईं थी, जो 31% की स्ट्रांग ग्रोथ को दर्शाता है।
कुल मिलाकर टाटा मोटर्स की ओवरऑल बिक्री में मामूली गिरावट देखी गई। ब्रांड के पैसेंजर कैरियर्स और आईएलएमसीवी सेगमेंट में ग्रोथ देखी गई है जो, ब्रांड की ताकत और बाजार अनुकूलनशीलता को दर्शाती है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT