टाटा मोटर्स CV सेल्स रिपोर्ट : कुल बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट, निर्यात में 70 प्रतिशत की बढ़त
देश की सबसे प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने जून 2025 के लिए अपने कमर्शियल वाहनों की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस महीने कंपनी ने कुल 30,238 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि जून 2024 में बेची गई 31,980 यूनिट्स की तुलना में 5% की गिरावट दर्शाती है। हालांकि कंपनी की कुल बिक्री में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन कंपनी ने कमर्शियल व्हीकल निर्यात (CV Export) सेगमेंट में 70% की जोरदार बढ़त हासिल कर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मांग मजबूत बनी हुई है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट जून 2025 का विश्लेषण करते हैं।
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में टाटा ट्रकों की घरेलू बिक्री और निर्यात
जून 2025 में टाटा मोटर्स की घरेलू और निर्यात बिक्री का प्रदर्शन मिश्रित रहा। कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 27,936 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल जून 2024 में बेची गई 30,623 यूनिट्स के मुकाबले 9% कम है। यह गिरावट मुख्य रूप से छोटे वाणिज्यिक वाहन (SCV), पिकअप और भारी ट्रक (HCV) सेगमेंट में आई है, जहां मांग में सुस्ती देखी गई। हालांकि, पैसेंजर कैरियर सेगमेंट ने स्थिर प्रदर्शन किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कुछ सेगमेंट में डिमांड बनी हुई है। वहीं, कंपनी ने निर्यात बिक्री में उल्लेखनीय 70% की वृद्धि दर्ज की। जून 2025 में टाटा मोटर्स ने 2,302 यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह आंकड़ा 1,357 यूनिट्स था।
टाटा मोटर्स की श्रेणीवार ट्रक बिक्री रिपोर्ट – जून 2025
सेगमेंट | जून 2025 | जून 2024 | बदलाव (% में) |
भारी वाणिज्यिक वाहन (HCV) | 7,359 | 8,891 | -17% |
मध्यम, हल्के व मध्यम वाहन (ILMCV) | 4,863 | 4,997 | -3% |
पैसेंजर कैरियर (Passenger Carrier) | 5,658 | 5,654 | 0% |
SCV कार्गो और पिकअप | 10,056 | 11,081 | -9% |
कुल घरेलू बिक्री | 27,936 | 30,623 | -9% |
वाणिज्यिक वाहन निर्यात (Export) | 2,302 | 1,357 | 70% |
कुल सीवी बिक्री | 30,238 | 31980 | -5% |
टाटा मोटर्स की जून 2025 की सेगमेंट-वाइज ट्रक बिक्री रिपोर्ट
नीचे सेगमेंट-वाइज टाटा मोटर्स के बिक्री प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है।
जून 2025 में टाटा मोटर्स की HCV बिक्री
एचसीवी सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने कुल 7,359 यूनिट्स की बिक्री की। यह आंकड़ा जून 2024 के 8,891 यूनिट्स के मुकाबले लगभग 17% की गिरावट को दर्शाता है।
जून 2025 में टाटा मोटर्स की ILMCV बिक्री
आईएलएमसीवी सेगमेंट में जून 2025 के दौरान टाटा मोटर्स ने 4,863 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि जून 2024 में यह आंकड़ा 4,997 यूनिट्स था। इस तरह यह श्रेणी लगभग 3% की हल्की गिरावट के साथ लगभग स्थिर बनी रही।
जून 2025 में टाटा मोटर्स की Passenger Carrier बिक्री
यात्री वाहक श्रेणी में जून 2025 के दौरान टाटा मोटर्स ने 5,658 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल जून 2024 में बेची गई 5,654 गाड़ियों के लगभग बराबर है। इसका मतलब है कि इस सेगमेंट में बिक्री में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और यह लगभग स्थिर है।
जून 2025 में टाटा मोटर्स की Small Commercial Vehicles बिक्री
SCV कार्गो और पिकअप सेगमेंट में जून 2025 के दौरान टाटा मोटर्स की बिक्री घटकर 10,056 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल जून 2024 में 11,081 यूनिट्स थी। इस तरह इस सेगमेंट में लगभग 9% की गिरावट दर्ज की गई।
जून 2025 में टाटा मोटर्स की Export बिक्री
टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन निर्यात में जून 2025 के दौरान 70% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई। कंपनी ने इस अवधि में 2,302 यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि जून 2024 में यह आंकड़ा 1,357 यूनिट्स था।
टाटा मोटर्स के सेल्स डेटा बताते हैं कि जून 2025 में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री में गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन पैसेंजर कैरियर्स सेगमेंट में स्थिरता और निर्यात में तेज ग्रोथ ने यह साबित कर दिया कि टाटा मोटर्स अब भी भारत के कमर्शियल व्हीकल बाजार में एक मजबूत और भरोसेमंद ब्रांड बना हुआ है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY