टाटा मोटर्स को HCV सेगमेंट की घरेलू बिक्री में मिली 19% की बेहतरीन वृद्धि
टाटा मोटर्स ने अपनी जून 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने अपनी इस रिपोर्ट को घरेलू और निर्यात बिक्री के आंकड़े के साथ साझा किया हैं। रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स को जून 2023 की घरेलू बिक्री में 8% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने इस साल जून में 34,314 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है, जबकि जून 2022 में 37,265 यूनिट्स बेचे गए थे। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आईये जानें, टाटा मोटर्स को जून 2023 में किस सेगमेंट की बिक्री में मिली है वृद्धि और किसमें करना पड़ा है गिरावट का सामना
आंकड़ों में टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट जून 2023
Category | June 2023 | June 2022 | Growth % (Y-O-Y) |
HCV | 9,625 | 8,058 | 19.00% |
ILMCV | 4,723 | 5,851 | -19.00% |
Passenger Carriers | 4,810 | 3,868 | 24.00% |
SCV Cargo and Pickup | 13,990 | 16,632 | -16.00% |
Total CV Domestic | 33,148 | 34,409 | -4.00% |
CV Exports | 1,166 | 2,856 | -59.00% |
Total CV | 34,314 | 37,265 | -8.00% |
HCV सेगमेंट
सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने जून 2023 में हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 19% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस साल जून में HCV सेगमेंट के 9,625 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि जून 2022 में 8,058 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
ILMCV सेगमेंट
इंटरमीडिएट मीडियम लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में टाटा मोटर्स को 19% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने जून 2023 में अपने इस सेगमेंट में 4,723 यूनिट्स को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,851 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा गया था।
पैसेंजर कैरियर्स
टाटा मोटर्स द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने जून 2023 में पैसेंजर कैरियर्स सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 24% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने जून में इस सेगमेंट के 4,810 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 3,868 यूनिट्स ही बेचे गए थे।
SCV कार्गो और पिकअप
स्मॉल कमर्शियल व्हीकल और पिकअप सेगमेंट की घरेलू बिक्री में टाटा मोटर्स को 16% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने जून 2023 में अपने इस सेगमेंट के 13,990 कमर्शियल वाहनों की बिक्री है, जबकि जून 2022 में SCV कार्गो और पिकअप के 16,632 यूनिट्स बेचे गए थे।
निर्यात बिक्री
कंपनी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, टाटा मोटर्स ने जून माह में कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री में 59% की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने जून 2022 में अपने 2,856 वाहनों को भारत से बाहर बेचा था, जबकि जून 2023 में 1,166 यूनिट्स की ही निर्यात बिक्री की गई है।
घरेलू + निर्यात बिक्री
जून 2023 में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री यानी घरेलू और निर्यात बिक्री में 8% की गिरावट आई है। कंपनी ने जून के महीने में अपने कुल 34,314 कमर्शियल वाहनों को सेल किया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 37,265 यूनिट्स को बेचा था।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT